Kumbh Rashifal 2022
Aquarius Horoscope 2022

गू, गे धनिष्ठा‒2

गो, सा, सी, सू शतभिषा‒4

से, सो, द पूर्वाभाद्रपद‒3


ग्रह स्थिति

मासारम्भ में शनि+ मंगल कुंभ राशि का लग्न में, शुक्र+गुरु मीन राशि का द्वितीय भाव में, सूर्य+चंद्रमा+राहु मेष राशि का तृतीय भाव में, बुध वृषभ राशि का चतुर्थ भाव में, केतु तुला राशि का नवम भाव में चलायमान है।


1 मई से 7 मई तक

दिनांक 1 को धनप्रदायक दिवस रहेगा। आप इस समय अपना पराक्रम बढ़ाएंगे। भाई-बहिन के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। 2 से 4 के मध्य चंद्रमा का परिभ्रमण शत्रु राशि बुध के साथ रहेगा जो कि आपके लिए घातक होगा। क्रय-विक्रय सम्बंधी मामले धीमे पड़ सकते हैं। कर्ज या ऋण की स्थिति बन सकती है। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें तथा खर्च कम करें। पत्नी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। शत्रु अहित करने की चेष्टा करेंगे, किन्तु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। 5, 6 को सामान्य दिवस रहेगा। सम्पत्ति सम्बंधी मसले हल होंगे। पैसों की आवक बराबर होने से मन में जोश-उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक स्थितियों में आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। 7 को समय आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने वाला होगा

कुम्भ राशि की शुभ-अशुभ तारीख़ें

2021शुभ तारीख़ेंसावधानी रखने योग्य अशुभ तारीख़ें
जनवरी1, 2, 6, 7, 10, 11, 12, 29, 306, 7, 16, 17, 24, 25, 26, 31
फरवरी2, 3, 4, 6, 7, 8, 25, 261, 9, 10, 11, 19, 20, 28
मार्च1, 2, 3, 6, 7, 24, 25, 29, 309, 10, 18, 19, 20, 27, 28
अप्रैल2, 3, 4, 21, 22, 25, 26, 27, 29, 305, 6, 7, 14, 15, 16, 23, 24
मई1, 18, 19, 23, 24, 27, 282, 3, 4, 12, 13, 20, 21, 30, 31
जून14, 15, 19, 20, 23, 248, 9, 10, 17, 26, 27
जुलाई12, 13, 16, 17, 20, 21, 2212, 13, 16, 17, 20, 21, 22
अगस्त8, 9, 13, 14, 17, 182, 3, 11, 19, 20, 21, 29, 30, 31
सितम्बर5, 6, 9, 10, 13, 147, 8, 16, 17, 25, 26, 27
अक्टूबर2, 3, 7, 8, 10, 11, 12, 29, 30, 314, 5, 13, 14, 15, 22, 23, 24
नवम्बर3, 4, 7, 8, 25, 26, 301, 9, 10, 11, 19, 20, 21, 28
दिसम्बर2, 3, 6, 7, 8, 25, 26, 29, 30, 311, 9, 10, 11, 19, 20, 27, 28

कुम्भ राशि का वार्षिक भविष्यफल

Kumbh Rashifal 2022
कुम्भ राशि

इस वर्ष राशि का अधिपति शनि बारहवें स्थान में स्थित है, अतः इस वर्ष खर्च की प्रबलता रहेगी। शनि की साढ़ेसाती चल रही है।
हालांकि, शनि आपकी राशि का अधिपति है। अतः परेशानियां इस वर्ष रहेंगी, परंतु आप आत्मबल व मनोबल के सहारे हर मुश्किल व परेशानियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
स्वास्थ्य की दृष्टि से इस वर्ष परेशानियां रहेंगी। पाचनतंत्र के रोग रहेंगे। गंभीर व घातक बीमारी की आशंका व संभावना है। खान-पान में आदतों का विशेष ध्यान रखें। दुर्व्यसन गुटका, तंबाकू, शराब आदि का त्याग कर दें। योग-व्यायाम, ध्यान आदि का विशेष ध्यान रखें। ब्लड-प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज में लापरवाही के परिणाम घातक हो सकते हैं। भागदौड़ व परिश्रम के कारण शरीर में थकान व कमजोरी रहेगी। इस वर्ष आप जमकर मेहनत करेंगे। परिणाम भी आपको अनुकूल ही मिलेंगे। परंतु इस साल शत्रुओं और विरोधियों से जरूर सावधान रहें।
आप कुंभ राशि के जातक हैं जो प्रशंसा से, सम्मान से मोहित नहीं होते तथा आलोचना व निंदा से तनिक भी विचलित नहीं होते। अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं। आपका यही गुण लोगों की नजरों में आपको और ऊंचा उठाएगा। अप्रैल से पूर्व किसी मुसीबतजदा मित्रों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। नेकी कर कुंए में डाल वाली कहावत आप पूर्णतः चरितार्थ करेंगे। लोगों की मदद कर आप भूल जाएंगे। बृहस्पति वर्षारंभ में आपकी राशि में चलायमान रहेंगे। अतः उदारता, समाज सेवा व परोपकार का भाव मन में रहेगा।
इस वर्ष वर्षारंभ में शनि बारहवें स्थान में है। अतः मानसिक तनाव खूब रहेगा। आमदनी अठन्नी व खर्चा रुपया वाली स्थिति रहेगी। कहीं न कहीं खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है, अन्यथा आपको ऋण लेने की भी नौबत आ सकती है। आप यह महसूस करेंगे कि परिवार के लोग हर परिस्थिति में आप के साथ खड़े रहेंगे। परिवार के लोग एक दूसरे को सहयोग व समर्पण की भावना से आगे बढ़ेंगे। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर आपको जरूर अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कोर्ट-केस व सम्पति संबंधी विवाद लम्बित होंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों व प्रतिस्पर्धियों से आपको कड़ी चुनौती मिल सकती है। महत्त्वाकांक्षाओं के आवेश में आकर अनैतिक कार्यों से आपको बचना चाहिए। नए निवेश के प्रति सावधान रहना चाहिए। उत्पादन बढ़ाने की अपेक्षा आप क्वालिटी पर ध्यान दें। उच्चाधिकारी व बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। हालांकि, नौकरी में तबादले की तलवार लटकती रहेगी। सरकारी नौकरी में आपको बहुत ही सावधानी से व्यवहार करना चाहिए। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आप बैठे-बिठाए किसी मुसीबत का शिकार हो जाएंगे। व्यापार में जो भी नया प्रयोग करेंगे उसके परिणाम बहुत ही धीरे-धीरे आएंगे। प्राइवेट नौकरी में लक्ष्यों को हासिल करने का दबाव बना रहेगा। इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के फलस्वरूप किसी शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के योग भी बनते हैं। आप किसी मित्र की तरफ मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे। आर्थिक मदद करते वक्त थोड़ा सा सावचेत जरूर रहें। पारिवारिक रिश्तों में चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए भी प्रयास करेंगे।

कैसी रहेगी 2022 में आपकी सेहत?

यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए शारीरिक कष्ट का है। पुराने रोग एक बार पुनः उभरकर आएंगे व उनके द्वारा तकलीफ भी हो सकती है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप तो रहेगा ही परंतु नशा करके गाड़ी नहीं चलाएं। वर्ष पर्यंत शनि बारहवें स्थान में तथा आपकी राशि में चलायमान रहेंगे। शनि की साढ़ेसाती वर्ष पर्यंत चलेगी। हालांकि, जो पुराना रोग चला आ रहा था, अप्रैल से पूर्व उस बीमारी को गंभीरता से लेकर शल्य चिकित्सा (सर्जरी) द्वारा आप उस रोग की निवृत्ति करवा ही लेंगे।

व्यापार, व्यवसाय व धनके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022 ?

आर्थिक रूप से यह वर्ष उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा। कामकाज में आपको नित नई चुनौतियां प्राप्त होंगी। कामकाज में विस्तार की योजना के लिए लोन लेना पड़ सकता है। भागीदार पर भरोसा नहीं करें। भागीदार व कर्मचारी की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। आपके साथ कोई विश्वासघात हो सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर नहीं करें। आपके सम्पर्कों का दायरा विस्तृत होगा। व्यापार, कामकाज व आजीविका के मामले में आपका प्रदर्शन खराब रहेगा। आप रिश्तेदारों व दोस्तों पर भरोसा कर लेंगे वहीं से आपको धोखा भी मिलेगा।
कामकाज व व्यापार विस्तार की जो योजना आप बना रहे हैं, वह आगे से आगे लम्बित होती जाएगी। टैक्स से जुड़ी परेशानी भी जून से अक्टूबर के मध्य शनि के वक्रत्व काल में हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए व्यापार सम्बंधी निर्णय व निवेश सम्बंधी निर्णय गलत होंगे। इस वर्ष मैं आपको यह सलाह दूंगा कि किसी भी तरह का कोई आर्थिक जोखिम नहीं उठाएं। बार-बार उद्योग में मशीनरी ब्रेक डाउन से भी आपका काम प्रभावित होगा। नौकरी में भागदौड़ व मेहनत ज्यादा रहेगी। कुछ एक्स्ट्रा वर्क लोड भी रहेगा। तेजी-मंदी, व्यापार, शेयर बाजार से जुड़े काम में परिणाम विपरीत ही आएंगे। उच्च तकनीक, इंटरनेट, ई-मेल से भी आप मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

जानिए कैसा रहेगा 2022 में आपका घर-परिवार, संतान व रिश्तेदार के साथ सम्बन्ध ?

इस प्रतिकूल समय में परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे। पति-पत्नी में मतभेद व गलतफहमियां समाप्त होंगे। वैचारिक समरसता रहेगी। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। माता-पिता व बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य जरूर कुछ डांवाडोल रह सकता है। जून से अक्टूबर के मध्य वक्री शनि के कारण दाम्पत्य सम्बंधों में गलतफहमियां किसी तीसरे व्यक्ति के कारण उत्पन्न हो सकती हैं। संतान का व्यवहार व आचरण आपकी चिंता का कारण बनेगा। संतान के विवाह सम्बंधी प्रस्ताव भी आएंगे। लेकिन किसी न किसी कारण से बात आगे से आगे टलती जाएगी। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं करें। वे आपकी प्रतिष्ठा-यश से ईर्ष्या करेंगे। भाइयों से चले आ रहे सम्पति सम्बंधी विवाद बड़ी ही मुश्किल से हल हो जाएंगे।

जानिए कैसा रहेगा 2022 में आपका विद्याध्ययन, पढ़ाई व करियर ?

मेडिकल, फार्मा, नर्सिंग, कम्प्यूटर से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा है। जबकि तकनीक व मैनेजमेंट से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा नहीं जाएगा। अध्ययन क्षमता में कमी आएगी। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों की विदेश में जाकर अध्ययन करने की इच्छा बलवती होगी। नौकरी में करियर में अस्थिरता की तलवार लटकती रहेगी। नौकरी में आपको पहले से ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता है। पढ़ाई का दबाव आप पर बना रहेगा। नौकरी में आपको वर्तमान जगह से अन्यत्र भी प्रयास करना चाहिए। आपका सहकर्मी आपके विरुद्ध बॉस के कान भर सकता है।

जानिए कैसा रहेंगे 2022 में आपके प्रेम-प्रसंग व मित्रता सम्बन्घ ?

गोस्वामी तुलसीदास ने कहा है, ‘धीरज धरम मित्र और नारी, आपात काल परखिए चारी’ अतः मित्र के परखने का समय अब आ गया है। इस मुसीबत के समय आपको सही व सच्चे मित्र की पहचान हो जाएगी। इस वर्ष प्रेम-प्रसंग दाम्पत्य सम्बंधों के साथ-साथ परिवार में भी तनाव का कारण बनेंगे। आप प्रेम सम्बंधों को गुप्त नहीं रख पाएंगे। जिससे परिवार में शांति भंग होने की आशंका बनी रहेगी। अमर्यादित प्रेम सम्बंध व विवाहेतर प्रेम सम्बंधों से आपको बचना चाहिए, अन्यथा कोई कानूनी उलझन भी पैदा हो सकती है। मित्रों का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए मित्र भी बनेंगे।

जानिए कैसा रहेंगे 2022 में आपकेवाहन, खर्च व शुभ कार्य?

वाहन पर हो रहे बार-बार खर्च से आप परेशान हो जाएंगे। इस सबके बावजूद भी वाहन द्वारा परेशानी बनी ही रहेगी। साथ ही वाहन द्वारा क्षति या एक्सीडेंट के योग भी बने हुए हैं। अतः वाहन सावधानी पूर्वक ही चलाएं। शराब पीकर या नशा करके वाहन नहीं चलाएं। फालतू के खर्चों के योग भी अधिकता से बने हुए हैं। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। हालांकि अनपेक्षित व अकस्मात खर्चे भी आपके सामने तैयार रहेंगे। जहां तक शुभकार्य की बात है, इस वर्ष शुभकार्य की संभावना कम ही है।

कुम्भ राशि वाले कैसे बचेहानि, कर्ज व अनहोनी से?

व्यापार में धन हानि होने के योग इस वर्ष बने हुए हैं। आपका लम्बा पैसा कहीं अटक जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से आपका हाथ तंग हो जाएगा। आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों को चलाने के लिए कर्ज या लोन लेना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों पर रुपयों-पैसों के मामले में बिलकुल भी भरोसा नहीं करें। अगर आप राजकीय सेवा व सरकारी नौकरी में हैं तो आपको ट्रेप किया जा सकता है। आपके विरुद्ध कोई गुप्त योजना, षड्यंत्र व साजिश कारित हो सकती है। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर या बड़ी पार्टी (ग्राहक) आपके हाथों से फिसल सकती है।

जानिए कैसा रहेंगे 2022 मेंआपका यात्रा योग?

इस वर्ष कामकाज को लेकर आप यात्राएं करेंगे। यात्राएं निरर्थक ही रहेंगी। यात्राएं सार्थक नहीं रहेंगी। धन व समय दोनों ही बरबाद होंगे।

कैसे बनाये मेष राशि वाले 2022 को लाभकारी ?

काले घोड़े की नाल की लोहे की अंगूठी मध्यमा अंगुली में धारण करें। ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः श्नैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। कीड़ी नगरा सींचें। (चींटियों को खाना खिलाएं) शनिवार को शनि मंदिर में तिल व तेल चढ़ाएं।

कुम्भराशि की चारित्रिक विशेषताएं

आपकी राशि का स्वामी शनि है। शनि के कारण कुंभ राशि का जातक प्रायः मेहनती तथा स्वाभिमानी होता है, अपने स्वयं की मेहनत व परिश्रम के बलबूते पर आगे बढ़ता है।
शनि पापग्रह है तथा इनका रंग काला है। कुंभ राशि वाला व्यक्ति प्रायः मध्यम कद, गेहुएं वर्ण, सिर गोल, फूले हुए नथुने व गाल, दीर्घकाय, तोंदयुक्त, गंभीर वाणी बोलने वाला व्यक्ति होता है। यह राशि पुरुष जाति सूचक, स्थिर संज्ञक व वायु तत्व प्रधान होती है। इस राशि वाले पुरुष का प्राकृतिक स्वभाव विचारशील, शांत चित्त, धर्मभीरु तथा नवीन आविष्कारों का प्रजनन है।
कुंभ राशि का चिह्न ‘जल से परिपूर्ण घट लिए हुए स्त्री’ है। अतः इस राशि वाले पुरुष की आकृति घड़े के समान गोल व घट के समान गंभीर व गहरी होती है। ऐसे व्यक्ति प्रायः बाहरी दिखावे में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये पूर्णतया रहस्यवादी व्यक्ति होते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में अपनी पूंजी का फैलाव सही पूंजी से कई गुना अधिक करते हैं। इनकी वास्तविकता को पहचान पाना बड़ा ही कठिन है। ये बड़े-से-बड़ा जोखिम लेने में भी नहीं हिचकिचाते।
कुंभ राशि में उत्पन्न जातक स्वस्थ, बलवान एवं चंचल होते हैं, इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, जिससे अन्य जन इनसे प्रभावित रहते हैं। ये स्वभाव से ही प्रगतिशील एवं क्रान्तिकारी विचारधारा से युक्त होते हैं तथा पुराने रीति-रिवाजों को कम ही स्वीकार करते हैं। अन्य जनों के प्रति इनके मन में स्नेह एवं सहानुभूति का भाव विद्यमान रहता है। धार्मिकता की भावना कम एवं आधुनिकता से परिपुष्ट विचारों के होते हैं। साहित्य एवं कला में रुचि के साथ-साथ ये उत्तम वक्ता भी होते हैं।
इनका सांसारिक दृष्टिकोण विशाल होता है तथा इनके हृदय में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रहता है। अध्ययन के प्रति इनकी रुचि होती है तथा परिश्रमपूर्वक विभिन्न शास्त्रों का ज्ञान अर्जित करके एक विद्वान के रूप में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा एवं सम्मान अर्जित करते हैं। अवसरानुकूल इनको नेतृत्व का भी अवसर प्राप्त हो जाता है। ये भावुकता से कोई भी कार्य नहीं करते तथा बुद्धिमत्तापूर्वक सोच-समझकर अपने कार्यों को पूर्ण करते हैं। धन, ऐश्वर्य, वैभव एवं भौतिक सुख-संसाधनों को अर्जित करके आनन्दपूर्वक इनका उपयोग करते हैं।
अतः इसके प्रभाव से आप स्वस्थ एवं बलवान होंगे, परन्तु मन में अस्थिरता का भाव होगा। आप अपनी विद्वता एवं बुद्धिमत्ता से शुभ एवं महत्त्वपूर्ण कार्यों को सम्पन्न करके इनमें सफलता अर्जित करेंगे, फलतः आपका उन्नति का मार्ग प्रशस्त रहेगा। आपकी दृष्टि भी सूक्ष्म रहेगी तथा अन्य जनों को प्रभावित करके उनके विषय में पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने में समर्थ होंगे।
आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा तथा अन्य जन आपसे प्रभावित रहेंगे। आप में पराक्रम एवं तेजस्विता का भाव भी रहेगा। फलतः अपने सांसारिक महत्त्व के कार्य-कलापों को आप परिश्रम से सम्पन्न करेंगे तथा इनमें सफलता प्राप्त करेंगे। यदा-कदा उग्रता के प्रदर्शन से आपको अनावश्यक समस्याओं तथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्यतया अच्छी रहेगी तथा आवश्यक मात्रा में धन एवं लाभ अर्जित करने में समर्थ होंगे। आप भ्रमणप्रिय होंगे और अवसरानुकूल भ्रमण तथा यात्रा आदि पर अपना काफी समय व्यतीत करेंगे। साथ ही व्यय भी आप मुक्त भाव से करेंगे, लेकिन उत्तम आय होने के कारण इनका कोई विशेष दुष्प्रभाव नहीं होगा।
धर्म के प्रति आपके मन में श्रद्धा रहेगी, परन्तु धार्मिक कार्य-कलापों एवं अनुष्ठानों को आप अल्प मात्रा में ही सम्पन्न करेंगे। यदा-कदा तीर्थ यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। इस प्रकार आप पराक्रमी, बुद्धिमान एवं परिश्रमी पुरुष होंगे तथा भौतिक सुखों का उपभोग करते हुए आनन्दपूर्वक अपना समय व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशि शीर्षोदय तथा तमोगुणी राशि है। इस राशि वाले जातक गुस्सा कम करते हैं और करते हैं तो फिर गांठ बांध लेते हैं। आप एकान्तप्रिय व्यक्ति हैं तथा स्वार्थपूर्ण भावनाओं से परिपूर्ण हैं। अगर आपका जन्म ‘धनिष्ठा’ नक्षत्र में है तो आप सर्वदा सरल स्वभाव वाले, उदार हृदय व स्नेहयुक्त व्यवहार से कीर्ति पाने वाले व्यक्ति हैं। अगर आप व्यापारी वर्ग के व्यक्ति हैं, तो आपका ‘वाहन-योग’ 36 वर्ष की अवस्था में बनता है।
धनिष्ठाः- यदि आपका जन्म कुंभ राशि के ‘धनिष्ठा नक्षत्र’ के तृतीय व चतुर्थ चरण (गू, गे) में हुआ है, तो आपका जन्म 7 वर्ष की मंगल की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-सिंह, गण-राक्षस, वर्ण-शूद्र, हंसक-वायु, नाड़ी-मध्य, पाया-तांबा एवं वर्ग-बिलाव है। धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मा व्यक्ति निडर एवं निर्भीक होता है। ये संगीत प्रेमी होते हैं और समाज में इनकी बहुत प्रतिष्ठा होती है।
शतभिषाः- यदि आपका जन्म कुुंभ राशि के ‘शतभिषा नक्षत्र’ (गो, सा, सी, सू) में हुआ है, तो आपका जन्म 18 वर्ष की राहु की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-अश्व, गण-राक्षस, वर्ण-शुद्र, हंसक-वायु, नाड़ी-आद्य, पाया-तांबा, प्रथम चरण का वर्ग-बिलाव तथा अंतिम तीनों चरणों का वर्ग-मेढ़ा है। इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति कूटनीतिज्ञ होते हैं। दूसरों को चकमा देकर अपना काम कराने में सिद्धहस्त होते हैं।
पूर्वाभाद्रपदः- यदि आपका जन्म कुंभ राशि के ‘पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र’ के प्रथम चरण (से, सो, द) में हुआ है, तो आपका जन्म 16 वर्ष की बृहस्पति की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-सिंह, गण-मनुष्य, वर्ण-शूद्र, हंसक-वायु, नाड़ी-आद्य, पाया-लोहा, प्रथम व द्वितीय का वर्ग-मेढ़ा तथा तृतीय चरण का वर्ग-सर्प है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक छोटी-छोटी बातों से उद्विग्न व तनावग्रस्त हो जाते हैं। इनमें स्वाभिमान की मात्रा विशेष होती है।
कुंभ राशि द्विबली व पश्चिम दिशा की स्वामिनी है। इस राशि से पेट के भीतरी भागों पर विचार किया जाता है। आपका स्वभाव मृदु, सरल एवं सद्गुणों से परिपूर्ण है, परन्तु संकोचशीलता आपकी कमी है। आपको प्रतिपल एक वहम-सा रहता है। आप ऐसा सोचते हैं कि अन्य जन आप से ईर्ष्या कर रहे हैं और आप अकारण उनसे उलझ पड़ते हैं। यदि आप में यह आदत विद्यमान है, तो यह कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है। यदि आपको किसी प्रकार के दुःस्वप्न आते हैं, अकारण खिन्नता महसूस होती है एवं बनते कार्यों में दिक्कत एवं रुकावटें आती हैं तो फौरन ‘शनि मुद्रिका’ धारण करें। शनि मुद्रिका काले घोड़े के पैर की घुड़नाल से बनाई जाती है। यह लोहे की होती है। शनि का रत्न ‘नीलम’ भी आपके लिए अत्यधिक अनुकूल व लाभप्रद रहेगा।

कुम्भ राशि वालों के लिए उपाय

नीलम रत्न 4 1/4 रत्ती का धारण करें। शनिवार को शनि मंदिर में तिल व तेल चढ़ाएं। बैंगनी रंग का सुगन्धित रूमाल पास में रखें। नीलम के अभाव में काकानीली या कटैला रत्न धारण करें। काले उड़द जल में प्रवाहित करें। रोटी पर सरसों का तेल लगाकर कुत्ते या कौवे को खिलाएं। चींटियों को खाना खिलाएं।

कुम्भ राशि की प्रमुख विशेषताएं

  1. राशि ‒ कुंभ
    1. राशि चिह्न ‒ जल से भरा घड़ा लिए हुए स्त्री
    2. राशि स्वामी ‒ शनि
    3. राशि महत्त्व ‒ वायु तत्त्व
    4. राशि स्वरूप ‒ स्थिर
    5. राशि दिशा ‒ पश्चिम
    6. राशि लिंग व गुण ‒ पुरुष, तमोगुणी
    7. राशि जाति ‒ शूद्र
    8. राशि प्रकृति व स्वभाव ‒ क्रूर स्वभाव, त्रिधातु प्रकृति
    9. राशि का अंग ‒ पैर
    10. अनुकूल रत्न ‒ नीलम
    11. अनुकूल उपरत्न ‒ काकानीली, कटैला
    12. अनुकूल धातु ‒ लोहा, त्रिलोह
    13. अनुकूल रंग ‒ नीला, आसमानी, काला
    14. शुभ दिवस ‒ शनिवार, शुक्रवार
    15. अनुकूल देवता ‒ शनिदेव
    16. व्रत, उपवास ‒ शनिवार
    17. अनुकूल अंक ‒ 8
    18. अनुकूल तारीखें ‒ 8/17/26
    19. मित्र राशियां ‒ मीन, वृषभ, मकर
    20. शत्रु राशियां ‒ कर्क, मेष, सिंह
    21. व्यक्तित्व ‒ अवधूत, योगी, साधक, तपस्वी, सत्यखोजी, अन्वेषक, यशस्वी
    22. सकारात्मक तथ्य ‒ संवेदनशील, समाजप्रिय, कुटुम्ब प्रेमी
    23. नकारात्मक तथ्य ‒ निरन्तर विचार बदलने की प्रवृत्ति

Leave a comment