Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष-
आप हर फील्ड में बेहतर प्रदर्शन और अच्छा परिणाम देंगे, इससे आपको लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास मिलेगा।
वृषभ-
आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर में पीहर पक्ष का कोई मेहमान आएगा जिससे आप अपने अंतर्मन की बातचीत करेंगे और मन प्रसन्न होगा।
मिथुन-
व्यापार-व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। खुद के स्वभाव को विनम्र बनाकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
कर्क-
मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे। आमोद-प्रमोद, खेल, पार्टी आदि में व्यस्त रहेंगे। नवीन कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है।
सिंह-
विपरीत परिस्थितियों पर काबू प्राप्त कर लेंगे। युवाओं को कड़े परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। पति-पत्नी में भावनात्मक संबंध पहले से अधिक मजबूत बनेंगे।
कन्या-
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को स्थान परिवर्तन का भय रहेगा। कार्य करने का मन नहीं होगा।
तुला-
दूसरों की आलोचना करने से बचे, रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। गुस्सा छोड़कर नरमी से पेश आएंगे तो राह आसान होगी। मासांत में ग्रह दशा सामान्य होगी।
वृश्चिक-
परेशानियों से कुछ हद तक राहत मिलेगी। किसी भी मामले में ठोस कदम न उठाएं, परिवार और भविष्य पर उसका असर पड़ेगा।
धनु-
आप संकोची स्वभाव के कारण अपनी बात को किसी से कह नहीं पाएंगे। आप अपना समय बच्चों को भी दें, उनके साथ रहे और उनके विचारों को समझे।
मकर-
कभी भी उनको कठोरता से न झिड़के, साथ ही बच्चों को चाहिए कि वे पिता का आदर करें और अपनी बात को शेयर करें।
कुंभ-
आप एक तरफ काम, नीति, महत्वाकांक्षा और कैरियर में उपलब्ध्यिों के लिए कोशिश करेंगे और दूसरी तरफ घर-परिवार, घरेलू दायित्व के लिए भी तैयार रहेंगे।
मीन-
आज आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। संतान से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त होंगे। प्यार और खुशियां दोनों एक साथ मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
