आज का राशिफल, 28 नवंबर 2023: Daily Horoscope 2023
Daily Horoscope 2023

Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।  

मेष-

आप किसी गुप्त कार्य योजना या षडयंत्र का शिकार होंगे। उच्चाधिकारी आपके कार्य से नाराज होंगे। सेवानिवृत्ति या पेंशन संबंधी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे।

वृषभ-

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परंतु इस समय आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। आप बात-बात पर क्रोध करेंगे तथा सन्तति पक्ष से आप चिन्तित रहेंगे।

मिथुन-

आज आप बुद्धिमत्तापूर्वक व धैर्य से काम लें। आय के साधनों में वृद्धि के उपाय कारगर होंगे। आप ऐशो-आराम के साधनों पर खुलकर खर्च करेंगे। विद्यार्थी वर्ग पहले से बेहतर कर पाएंगे। इनका ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा।

कर्क-

आपका प्रभाव व पराक्रम आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ जायेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिल सकती है। व्यापार में कोई बड़ा आॅर्डर आपको प्राप्त हो सकता है।

सिंह-

आर्थिक मामलों मंे फिलहाल हाथ थोड़ा तंग रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। शोध, अनुसंधान की प्रवृत्ति रहेगी। रूपयों-पैसों के मामले में किसी पर विश्वास नहीं करें।

कन्या-

नैतिकता से जुड़े मसले ध्यान आकर्षित करेंगे। कुछ विशेष कार्यों को सम्पन्न कर सकते है। ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया’ वाली कहावत चरितार्थ होगी। पैसा जितनी तीव्रता से आएगा, उतनी तीव्रता से खर्च भी हो जाएगा।

तुला-

फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र, रिश्तेदार या परिचित के साथ अनहोनी हो सकती है। बुद्धिमत्ता व विवेक से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिससे शत्रु व विरोधी भी आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे।

वृश्चिक-

घर में कोई नवीन सामग्री की खरीद-फरोख्त होगी। सामाजिक जीवन का दायरा बढ़ेगा। पैसों की आवक होगी। विरोधी परास्त होंगे। आप दोगुने जोश और उत्साह से प्रत्येक काम को निपटाएंगे।

धनु-

विपरीत लिंगी व्यक्ति का साथ आपकी उन्नति में सहायक बनेगा। आप अपनी क्षमताओं व येाग्यताओं का भरपूर इस्तेमाल व प्रयोग करेंगे, उसका यथोचित लाभ भी आपको प्राप्त होगा।

मकर-

महिलाओं को पारिवारिक मामलों वांछित सफलता की प्राप्ति होगी। काम-काज में थोड़ी सी भी लापरवाही ना करें, अन्यथा इसका खामियाजा आपको आपको आर्थिक नुकसान के रूप में भुगतना पड़ सकता है।

कुंभ-

पूर्ण रूप से समर्पित होकर किसी भी काम को करेंगे और जब तक पूर्ण नहीं होता, आप रूकंेगे नहीं। मेहमानों को आगमन होगा। आप उनका स्वागत-सत्कार पूरे जोश व समर्पित भाव से करेंगे।

मीन-

राजकीय कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून देगी। अधिकारियों की चापलूसी करके अपने कार्यो को पूर्ण कर लेंगे। रूके कार्य गति पकड़ेंगे। नए कार्य की शुरूआत के लिए सही समय है।