आज का राशिफल, 22 नवंबर 2023: Daily Horoscope 2023
Daily Horoscope 2023

Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।  

मेष-

आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाएंगे। आप खुद को पहले से कहीं ज्यादा मुक्त महसूस करेंगे और अपनी पसंद का काम करेंगे। अपनी रूचि के अनुसार निजी हितों से संबंधित कामों, शोध तथा अध्ययन जैसे कार्यों को कर सकते है।

वृषभ-

समय सानंद व्यतीत होगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। प्रेम, रोमांस तथा निजी और रचनात्मक मोर्चे पर यह समय गतिविधियों से भरपूर रहेगा। आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। लेकिन किसी के प्रतिकार स्वरूप आप आक्रामकता का रूख अख्तियार करेंगे।

मिथुन-

कार्यक्षेत्र में आप कोई भी जोखिम उठाने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। आप व्यापार व नौकरी से असंतुष्ट रहेंगे और कुछ नई शुरूआत की तलाश करेंगे। अपनी जमा पूंजी का कुछ हिस्सा शेयर, सट्टा, जुंआ में भी लगा सकते है। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। मेल-मिलाप होगा।

कर्क-

आसानी से कोई कार्य कर पाएंगे और धनार्जन करेंगे। लेकिन कोई कार्य करने से पहले सोच-विचार कर लें। दूसरों से मदद प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र व समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में सफलता की ऊंचाईयां छूएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी।

सिंह-

पथ्यापथ्य का ध्यान रखें। घर के बड़े-बुजूर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर किसी कार्य की शुरूआत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों का आनंद लेंगे। नई शुरूआत का मौका मिलेगा। लोगों के साथ प्रसन्नता से मिलेंगे और उनकी हर मुमकिन मदद करने को तैयार रहेंगे।

कन्या-

युवाओं को कॅरियर में ऊंचाई छूने का अनुकूल अवसर मिलेगा। व्यापारिक संबंधों में सुधार से कार्यक्षेत्र में अच्छे रिजल्ट मिल सकते है। आप आज को बेहतर बनाने के प्रयास में सफल होंगे। आप निजी रिश्तों को ठीक से जियंेगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला-

बदलाव लेकर आएगा। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। व्यक्त्गित रूचियों के मामले में आप खर्च करेंगे। आप स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने की पूर्ण कोशिश करेंगे। आप धर्म-कर्म में रूचि रखेंगे। जिससे मन में शांति मिलेगी। आप सामाजिक कार्यों को सानंद सम्पन्न करेंगे।

वृश्चिक-

आसानी से धन कमाएंगे, लेकिन नई जगह निवेश से बचे। पहले से बेहतर उपलब्धियां हासिल करेंगे। आप अपनी छवि सुधारने में पूर्णतया सफल होंगे। नए-नए प्रोजेक्ट हाथ लगेंगे। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना रहेगी।

धनु-

बौद्धिक क्षमताओं का विकास होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का भाव विद्यमान रहेगा। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

मकर-

चिंताओं का दौर रहेगा। कार्यक्षेत्र व घर-परिवार को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। सामाजिक जीवन में भागीदारी बढ़गी, साथ ही लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा। आपको अपनों का साथ व सहारा प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यो को रूचि व आस्था से सम्पन्न करेंगे।

कुंभ-

घर में नया मेहमान आ सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनी प्रतिभा सभी के सामने लायेंगे।

मीन-

जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया रखेंगे। आप अपने बच्चों के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते है। आप सुरक्षित महसूस करेंगे, जिससे आपमें आत्मविश्वास जबरदस्त रहेगा।