Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष राशि-
अपने लक्ष्य प्राप्ति की दौड़ में आप कुछ हद तक तनावग्रस्त हो सकते है। आध्यात्मिकता की तरफ हल्का सा रूझान भी आपको राहत दिलाएगा। मेष- मास प्रारम्भ में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पैसा तो आएगा, परंतु खर्च हो जाएगा। जितनी तीव्रता से आएगा, उतनी ही तीव्रता से पैसा खर्च भी हो जाएगा।
वृषभ राशि-
सम्पत्ति सबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। गलतफहमियों के शिकार हो जाएंगे। आपके अपने व्यक्ति ही आपकी पीठ में छुरा घोपेंगे। अतः हर किसी पर विश्वास न करें। खुद की बुद्धि का इस्तेमाल करें।
मिथुन राशि-
आप समय का उचित लाभ उठाएंगे। चारों तरफ आपकी वाहवाही होगी। विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई से हटेगा, किन्तु थोड़ा ध्यान, मेडिटेशन करने से पुनः ज्ञानार्जन कर पाएंगे। परीक्षा का डर मन से निकालकर पढ़ाई करेंगे तो बहुत कुछ कर पाएंगे।
कर्क राशि-
आज मन में व शरीर में आलस्य का भाव विद्यमान रहेगा। व्यापार में नए निवेश से बचे। धन की प्राप्ति होगी। कहीं बाहर भी जा सकते है। वैवाहादि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वैवाहिक समारोह में जाने की तैयारियां मन को सुकून व आनन्द देगी, इस दौरान खानपान का ध्यान रखें।
सिंह राशि-
उच्च पदाधिकारियों से संबंध मधुर नहीं रहेंगे। परिवार के लोग मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा। पढ़ाई जमकर करेंगे और परीक्षा में उतनी ही मेहनत से प्रश्न हल करेंगे।
कन्या राशि-
आप अपने मित्रों के साथ मिलजुलकर रहेंगे और किसी भी समस्या का हल मिलजुलकर निकाल लेंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। धन संबंधी मामलों में पैसा रूक या अटक जाएगा। नौकरी में समकक्षों के मध्य अनबन रह सकती है।
तुला राशि-
जिंदगी की रफ्तार सीधी व सरल गति में चलेगी। परीक्षार्थी का ध्यान पूरा अपनी पढ़ाई पर रहेगा। आप व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते है। यात्रा आर्थिक महत्व की होगी। साझेदारी और सम्बन्धों पर जोर रहेगा।
वृश्चिक राशि-
किसी मांगलिक या शुभ कार्यों में शिरकत करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। मनपसंद कार्य करेंगे। आप दूसरों को सवयं से कमतर आंकेंगे, जो कि आपकी बड़ी भूल होगी। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। शत्रु व विरोधी सक्रिय होंगे।
धनु राशि-
काम में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं करें। धन प्राप्ति में बाधाएं एक के बाद एक आती ही जाएगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी एक के बाद एक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मकर राशि-
विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई में मेहनत में कमी आने से परिणाम सुखद नहीं होंगे। समय रहते अपन ध्यान पढ़ने में लगाएं तो स्थिति सुधर सकती है। आपके हाथों राजकीय कार्य सम्पन्न होंगे। तरक्की में आ रही बाधाएं समाप्त होगी।
कुंभ राशि-
आज आप तय किए लक्ष्यों को प्राप्त करने में आप प्रयास व कोशिश करेंगे। बैंक-बेलेंस में बढ़ोतरी होगी, कहीं से रूका हुआ पैसा प्राप्त होगा। किसी साजिश, षडयंत्र या किसी गुप्त योजना के शिकार हो सकते है। परोपकार व धर्म के कार्यों में रूचि रहेगी।
मीन राशि-
आज का दिन शानदार रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय बहुत ही शान्तिदायक ढंग से व्यतीत होगा। प्रशासनिक कार्यों में जीत होगी। आप इस दौरान स्वयं पर ध्यान देंगे व अपने बच्चों की जरूरतों को भी पूरा करेंगे।
