आज का राशिफल, 15 दिसंबर 2023: Daily Horoscope 2023
Daily Horoscope 2023

Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।  

मेष-

आप अपने अहं को त्यागकर अपनों व परायों से बातचीत करेंगे और स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। आपका कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट होगा, और आप मन मसोसकर रह जायेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा।

वृषभ-

मौसम की मार रहेगी। किसी समारोह या पार्टी में परेशानी उठाएंगे। पालतू जानवर से बिछड़ने का गम प्राप्त होगा। पड़ोसी, मित्र, या रिश्तेदार से झगड़ा संभव है। समय का अपव्यय हो सकता है, अतः सावधानी अपेक्षित है।

मिथुन-

आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आज कोई बेहतर निवेश कर सकते है। घर-परिवार में नया मेहमान आ सकता है। घर में किलकारी गूंजेगी। आप प्रतिशोध के साथ काम की शुरूआत करेंगे।

कर्क-

आप अपने दुश्मनों को मात देने में सफल होंगे। घर में फाइनेंस संबंधी कार्यों को पूर्ण कर नवीनीकरण करा सकते है।

सिंह-

प्रेमी युगल प्यार, रोमांस में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहितों की परिणय संबंधी चर्चाएं चलेगी। आपको हालांकि जेब ढीली ज्यादा करनी पड़ सकती है, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है।

कन्या-

सामाजिक दायित्व, पुण्य कार्य और मानव समाज का उद्धार ये मुख्य विषय होंगे, जिनको पूर्ण करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आपको माता- पिता का प्यार व आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा।

तुला-

पत्नी से थोड़ी तनातनी हो सकती है, किन्तु सूझबूझ से शीघ्र ही मामला सुलझ जायेगा। आपके तेजस्विता, धन-धान्य में वृद्धि होगी। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। थोड़ी मेहनत में अधिक की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक-

अपने प्रिय लोगों का साथ आपको मिलेगा जिससे आपके मन-मस्तिष्क में स्फूर्ति का संचार होगा। व्यक्तित्व विकास व धन प्राप्ति के योग प्रबल है। युवा वर्ग अपनी मनचाही नौकरी, कॉलेज में प्रवेश पाकर खुश होंगे, वहीं व्यापारी वर्ग अपना मुनाफा बढ़ाने मे सफलता की प्राप्ति कर लेंगे।

धनु-

ग्रहिणियां कुछ नया सीखने में तल्लीन रहेगी। आप पूरे फॉम में रहेंगे। कोई भी अवसर भुनाने से नहीं चुकेंगे। आॅफिस व घर के कामों मे बीच आप तालमेल बिठा लेंगे। सास-श्वसुर व बहु के रिश्तों में सुधार आएगा।

मकर-

आपके सोचे हुए कामों के पूर्ण होने में रूकावट आएगी। आप काम की गति को फिलहाल धीरे रखें क्योंकि जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। घर परिवार में वातावरण सुख-शांति पूर्ण रहेगा।

कुंभ-

स्वास्थ्य का पाया बढ़िया रहेगां पड़ोसियों से अनबन की स्थिति रहेगी। नौकरी में बॉस आपके काम से नाखुश हो सकते है।

मीन-

अपना कीमती समय बड़ो की सेवा में लगाकर समय का सदुपयोग कर लेंगे। घर में मेहमानों का आगमन खुशियां देगा। खरीददारी में व्यस्त रहेंगे। सेल या मुनाफे का सौदा करेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए भी समय उन्नतिदायक साबित होगा।