Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष राशि-
आप घर के जरूरी मामले निपटाएंगे। संतान पक्ष की खास चिंता का निवारण ढूंढने में भी आप सफल रहेंगे। नए संबंध बनेंगे।
वृषभ राशि-
दैनिक कार्यगति में थोड़ा परिवर्तन करना पड़ सकता है। पति-पत्नी में नोंक-झोंक व हंसी-मजाक चलता रहेगा। परिवार में वृद्धि होगी।
मिथुनराशि-
वरिष्ठ अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा। सरकारी वर्ग वालों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते है। आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे।
कर्क राशि-
मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। पदोन्नति के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। शारीरिक व मानसिक बल बढ़ेगा।
सिंह राशि-
अनायास धन का अपव्यय होगा। घर में किसी बुजुर्ग के अस्वस्थ होने की संभावना है। परिवर्तन व स्थानांतरण का मन में भय व्याप्त होगा।
कन्या राशि-
आपको आवेश, क्रोध व वाणी पर संयम रखना होगा। वाहन आदि से अप्रिय घटना हो सकती है। किन्तु धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय में आप तरक्की करेंगे।
तुला राशि-
पारिवारिक संबंधों में मधुरता का भाव विद्यमान रहेगा। सोच-समझ कर किया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशि-
भागीदार व परिवार के अन्य लोगों से आपस में गलतफहमियां व मतभेद पनपेंगे। स्वास्थ्य मंे सुधार आएगा, परंतु कामकाज की अधिकता के चलते खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
धनु राशि-
धर्म-कर्म, आध्यात्म, योग आदि में विशेष रूचि रहेगी व इससे सम्मान भी प्राप्त होगा। स्थानांतरण व पदोन्नति होने के योग भी बन रहे है।
मकर राशि-
यात्रा, घरेलू परेशानियों व सहयोगियों से आपको धैर्य व ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए। मेहमानों व रिश्तेदारों से मेल-मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। वाक्पटुता व चतुराई से आप अपना काम निकाल ही लेंगे।
कुंभ राशि-
हास-परिहास व मनोरंजन में अधिकतम समय व्यतीत होगा। कामकाज की स्थिति भी सुधरेगी। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम व सुदृढ़ स्थिति में रहेंगे। परिश्रम व संघर्ष से आप प्रत्येक वह चीज प्राप्त करेंगे जिसकी आप कामना करते है।
मीन राशि-
आपका पूरा ध्यान आर्थिक पक्ष पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे भी मिलेंगे। आपको सोना, जेवरात, शेयर, नकदी और सम्पत्ति मिल सकती है। मास के मध्य में प्रेम व रिश्तेदारी में नफरत व ईष्र्या का भाव रहेगा।
