Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष राशि-
आपको आवेश, क्रोध व वाणी पर संयम रखना होगा। वाहन आदि से अप्रिय घटना हो सकती है। किन्तु धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय में आप तरक्की करेंगे। पारिवारिक संबंधों में मधुरता का भाव विद्यमान रहेगा। सोच-समझ कर किया गया फैसला आगे चलकर लाभ देगा। शारीरिक रूप से कमजोरी का अनुभव करेंगे।
वृषभ राशि-
भागीदार व परिवार के अन्य लोगों से आपस में गलतफहमियां व मतभेद पनपेंगे। स्वास्थ्य मंे सुधार आएगा, परंतु कामकाज की अधिकता के चलते खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। धर्म-कर्म, आध्यात्म, योग आदि में विशेष रूचि रहेगी व इससे सम्मान भी प्राप्त होगा। स्थानांतरण व पदोन्नति होने के योग भी बन रहे है।
मिथुन राशि-
आपका पूरा ध्यान आर्थिक पक्ष पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे भी मिलेंगे। आपको सोना, जेवरात, शेयर, नकदी और सम्पत्ति मिल सकती है। मास के मध्य में प्रेम व रिश्तेदारी में नफरत व ईष्र्या का भाव रहेगा। यात्रा, घरेलू परेशानियों व सहयोगियों से आपको धैर्य व ठंडे दिमाग से काम लेना चाहिए।
कर्क राशि-
मेहमानों व रिश्तेदारों से मेल-मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। वाक्पटुता व चतुराई से आप अपना काम निकाल ही लेंगे। हास-परिहास व मनोरंजन में अधिकतम समय व्यतीत होगा।
सिंह राशि-
यह समय आपके लिये नवीनीकरण, साज-सज्जा, परिवर्तन, घर-दफ्तर में सुधार, जीवन के ऐशो-आराम से जुड़ी चीजों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा और आप फैशन, विज्ञापन और खानपान पर ध्यान देंगे।
कन्या राशि-
रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, बशर्ते आप ख्याली दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है। सम्पर्क, संचार या कोई नया करार अनुबन्धन होने की संभावना है। आप यह महसूस करेंगे कि सिर्फ मेहनत के बल पर आपने बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है।
तुला राशि-
पुरानी चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा या कोई मुसीबत आसानी से टल जाएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामले में आप खुलकर सामने नहीं आएंगे लेकिन आपका प्यार सफलता की ऊँचाइयों को छुएगा। आप कहीं स्थानांतरित होकर कहीं दूसरी जगह जाएंगे, किन्तु आपके मन में इसका कोई दुःख नहीं होगा क्योंकि यह पहले से बेहतर जगह होगी।
वृश्चिक राशि-
वित्त तथा कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कौशल की मांग पूरी करने के लिए आप जबरदस्त प्रयास करेंगे। साझा खर्चो पर चर्चा करेंगे और नए मूड में परिवार की समृद्धि के बारे में सोचेंगे। आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसर की डांट सुननी पड़ सकती है। कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
धनु राशि-
व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे मन खिन्न रहेगा। धार्मिक उत्सव, सभा गोष्ठियों में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा। यात्रााओं से हानि का योग है, अतः अभी यात्रााएं स्थगित रखें। मित्रों वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा।
मकर राशि-
सम्पत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। भाइयों से कुछ अनबन व विचार-भेद, मतभेद की स्थिति बनेगी। घर में किसी नए मेहमान के आगमन सम्बन्धी संभावनाएं बनेगी।
कुम्भ राशि-
नए-नए लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपका प्रभाव, दबदबा व रूतबा यथावत कायम रहेगा। शांति की तलाश में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर या किसी मठ में जा सकते है।
मीन राशि-
‘‘घर की मुर्गी दाल बराबर’’ वाली कहावत आप पर पूर्णतः सत्य साबित होगी। बाहर जाने पर ही सफलता हाथ लगेगी। शुभ समाचार व संदेश प्राप्त होगा बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
