Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष-
काम-काज में थोड़ी सी भी लापरवाही ना करें, अन्यथा इसका खामियाजा आपको आपको आर्थिक नुकसान के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
वृषभ-
आप सभी के प्रिय बनेंगे साथ ही काम भी गति पकड़ेगा। संतान पक्ष से चली आ रही चिंताएं दूर होगी। आप अपने पड़ोसियों पर नजर रखेंगे।
मिथुन-
कम प्रयास में अधिक की प्राप्ति होगी। सम्पत्ति संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। शुभ संदेश डाक या टेलीफोन के जरिए प्राप्त होंगे। शत्रु बलहीन होंगे। किन्तु आपके स्वजन आपके विरोध में खड़े नजर आ सकते है। जिससे आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी।
कर्क-
आप किसी गुप्त कार्य योजना या षडयंत्र का शिकार होंगे। उच्चाधिकारी आपके कार्य से नाराज होंगे। सेवानिवृत्ति या पेंशन संबंधी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे।
सिंह-
पूर्ण रूप से समर्पित होकर किसी भी काम को करेंगे और जब तक पूर्ण नहीं होता, आप रूकंेगे नहीं। मेहमानों को आगमन होगा। आप उनका स्वागत-सत्कार पूरे जोश व समर्पित भाव से करेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।
कन्या-
किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून देगी। अधिकारियों की चापलूसी करके अपने कार्यो को पूर्ण कर लेंगे। रूके कार्य गति पकड़ेंगे। नए कार्य की शुरूआत के लिए सही समय है।
तुला-
तनाव, थकान,अनिद्रा आदि की समस्याएं हावी रहेंगी। आप अत्यधिक कार्य के चलते बीमार पड़ सकते है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरते। वाहन की जांच समय रहते करवा लें।
वृश्चिक-
आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने जीवनसाथी या परिवार के साथ कहीं मेहमानी करेंगे। आप स्वयं में बदलाव लाएंगे। कार्यों में अनुकूल लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के प्रिय व्यक्ति से बिछोह संभव है।
धनु-
आप एक बेहतर इंसान के रूप में उभरेंगे। उपलब्धियों का साथ रहेगा। पैसा भी पास में रहेगा किन्तु कोई भी व्यक्ति आपको बेवकूफ बनाकर अपना उल्लू सीधा कर सकता है।
मकर-
लोग आपकी कमजोरी या सीधेपन का गलत फायदा उठाएंगे, अतः अपनी कमजोरियों को जाहिर न करें। रिश्तेदारी में व्यवहार में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। संतान पर ज्यादा खर्च न करें और उन पर पूरा नियंत्रण रखें।
कुंभ-
धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जमीन-जायदाद व कोर्ट-कचहरी सम्बन्धी कार्यों में कुछ व्यवधान आएगा। पारिवारिक सम्बन्धों में कटुता आएगी। मित्रों से सम्पर्क बनेगा व संबंधों में मजबूती आएगी।
