स्त्री 2 (Stree 2)
Stree 2

Stree 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव इन दिनों फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। श्रद्धा-राजकुमार के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नज़र आए। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 4 out of 5.

हॉरर कॉमेडी एक चुनौतीपूर्ण शैली है, लेकिन ‘स्त्री 2’ के निर्माताओं ने एक बार फिर इसमें कमाल किया है। यह सीक्वल पहली फिल्म के सभी आकर्षण को बरकरार रखती है, छोटे शहर के विचित्र माहौल से लेकर उनके पात्रों और वहां के लोगों की सादगी तक, इन एलिमेंट को एक जीत के फॉर्मूले के लिए सहजता से जोड़ती है।

NDTV (एनडीटीवी)

Rating: 3.5 out of 5.

अब एक्टिंग की बात करें तो राजकुमार राव उर्फ बिक्की की टाइमिंग कमाल है। उन्होंने बिक्की के कैरेक्टर को ऐसा पकड़ा है जो बाकी किसी के बस की बात नहीं. फिर अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति भी अच्छा साथ देते हैं।पंकज त्रिपाठी जिस अंदाज में डायलॉग बोलते हैं, वो मजेदार हैं। उनके वनलाइनर फैन को गुदगुदाएंगे।

इंडिया टुडे (India Today)

Rating: 3.5 out of 5.

स्त्री 2 मजेदार है, इसमें कुछ स्केरी भी हैं और यह फ्रेंचाइजी के लिए एक कदम आगे है। राजकुमार बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग सहज है। फिल्म को मल्टीवर्स फील देने का स्त्री 2 का क्रॉसओवर प्रयास वास्तव में सही नहीं लगता है। स्त्री यूनिवर्स के पास अपने आप में देने के लिए बहुत कुछ है और भेड़िया को जोड़कर और अधिक पात्रों के लिए कहानी में कदम रखने की संभावनाओं को खोलने से, यह केवल और अधिक कमजोर महसूस होती है। लेकिन फिल्म का मुख्य तुरुप का इक्का अक्षय कुमार का शानदार कैमियो है, जो आखिरकार कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है।

कोईमोई (Koimoi)

Rating: 3.5 out of 5.

पहले सीक्वल से फिल्म ने अच्छा कनेक्ट किया है लेकिन डरावने दृश्यों की बजाए कैमियो पर ज्यादा फोकस कर दिया है। आप इस फिल्म में स्पूकी मोमेंट मिस कर सकते हैं। लेकिन सीक्वल के रूप में, या हॉरर-कॉमेडी के रूप में, और पैसा-वसूल मनोरंजन के लिए फिल्म निराश नहीं करती है।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 3.5 out of 5.

फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर खरी उतरती है। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो काफी गुदगुदाते हैं। फिल्म का हर किरदार फिल्म में जान डाल देता है। फिल्म का निर्देशन अच्छा किया गया है जो कि ओरिजनल फिल्म का माहौल पूरा बनाए रखता है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)

राजकुमार राव ने फिल्म की रिलीज के पहले फिल्म का एक नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने हाथों से ‘हार्ट’ शेप बनाते हुए नज़र आ रहे हैं।

सॉन्ग ‘खूबसूरत’ में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर नज़र आ रहे हैं। लाल साड़ी में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही है।

फिल्म का नया गाया ‘तुम्हारे ही रहेंगे हम’ रिलीज़ हो गया है, जिसमें राजकुमार और श्रद्धा का रोमांस देखने को मिल रहा है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव का नया गाना ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ रिलीज़ हुआ है जिसमें दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ का पहला सॉन्ग रिलीज़ हो गया है जिसमें तमन्ना भाटिया अपने हुस्न का जलवा बिखरते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल ‘आज की रात’ है। तमन्ना अपने डांस और कातिलाना अदाओं से फैंस का दिल लूटने को तैयार हैं। मैडॉक फिल्म्स ने ये म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, ‘आज की रात होगी तबाही की रात’।

श्रद्धा कपूर एक बार फिर चुड़ैल बनकर तहलका मचाने वाली हैं। स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिस देखकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि चंदेरी गांव से इस बार स्त्री चली गई है, लेकिन सरकटे आया है। राजकुमार राव सहित पूरा गांव सिरकटे के आतंक में फंसा दिख रहा है और अपने बचाव के रास्ते खोज रहा है। ट्रेलर के बैकग्राउंट में पंकज त्रिपाठी की आवाज आ रही है, ‘स्त्री जा चुकी है। लेकिन, चंदेरी पुराण के खोए पन्नों में साफ-साफ लिखा था कि स्त्री के जाते ही वो आएगा’। फिर ट्रेलर में सवाल आता है, ‘कौन आएगा’?  जवाब है, ‘वही जिसने उस वेश्या को मारकर स्त्री बनाया था। जिसे इतिहास सिर्फ एक नाम से जानता है’।

स्त्री 2 का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें फिल्म के सभी किरदार नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ होती है, जो काफी डर नजर आते है। फिर धीरे धीरे फिल्म के सभी किरदार दिखते हैं।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 के रिलीज़ डेट की एनाउसमेंट कर दी गई है। ये फिल्म 15 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी।

राजकुमार राव इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2 को लेकर काफी सुर्खियों में है। इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने 16 जुलाई को फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में एक हाथ को चोटी पकड़े हुए दिखाया गया है, जो फिल्म की कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें पंकज त्रिपाठी भी है।

STREE 2 Bollywood Movie

निर्देशकअमर कौशिक
निर्मातादिनेश विजान
अभिनेताराजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी
संगीतकारसचिन-जिगर
स्टूडियोमैडॉक फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि(याँ)15 अगस्त 2024
बजट₹100 crore
भाषाहिन्दी
STREE 2 Bollywood Hindi Movie


स्त्री 2 Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

Stree 2 News

‘थामा’ टीज़र रिलीज़, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी में छिपा है हॉरर ट्विस्ट

Thama First Teaser Released: दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने भारतीय सिनेमा को हॉरर-कॉमेडी का नया स्वाद दिया है। ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी और दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिया था। अब…

कभी सैफ के पार्टनर थे​​​​​​​, रास्ते अलग हुए तो सफलता की सीढ़ी चढ़ते ही चले गए दिनेश विजान

Dinesh Vijan Success: हाल ही में मडोक फिल्म्स के 20 साल पूरे हुए हैं। जाहिर है इस स्टूडियो के फाउंडर दिनेश विजान को ही इसका सारा क्रेडिट जाता है। एक जमाना था जब दिनेश और सैफ अली खान मिलकर फिल्म बनाया करते थे। बाद में सैफ उनसे अलग…

Watch: Shraddha Kapoor ने Stree 2 की सक्सेस का जश्न मनाया अपनी बेस्टीज़ के साथ

Stree 2 Success: श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 की बॉक्स-ऑफिस सफलता का जश्न उन्होने अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया। स्त्री 2 को 36 दिनों में 600 करोड़ रुपये की घरेलू कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया है और इस रिकॉर्ड-तोड़ अचीवमेंट का…

इन फिल्‍मों में स्‍टार्स के कैमियो की जमकर हुई है तारीफ: Bollywood Cameo in Movies

Bollywood Cameo in Movies: हाल ही में ‘स्‍त्री 2’  में अक्षय कुमार के कैमियो की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्‍म में कुछ मिनटों के रोल में ही उन्‍होंने दर्शकों पर अपना ऐसा जादू चलाया कि उनके किरदार की स्पिन ऑफ मूवी की…

अभिषेक बनर्जी की सेलिब्रिटी क्रश हैं कियारा आडवाणी, शेयर किया इससे जुड़ा किस्सा: Abhishek Banerjee Crush

Abhishek Banerjee Crush: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री-2’ सफलता की सीढ़िया चढ़ रही है। लगभग एक हफ्ते बाद भी फिल्म को लेकर लोगों के बीच क्रेज़ बना हुआ है। फिल्म के सभी किरदारों को खूब प्यार मिल रहा…

स्त्री 2 अन्य विवरण

लिखितनिरेन भट्ट
कहानीनिरेन भट्ट
छायांकनजिष्णु भट्टाचार्य
संपादित
वितरितपीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स
देशभारत
स्त्री 2 अन्य विवरण

स्त्री 2 स्टार कास्ट

  • Rajkumar Rao
  • Shraddha Kapoor
  • Pankaj tripathi
  • Aparshakti khurana

स्त्री 2 वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video


स्त्री 2 तस्वीरें

FAQ | स्त्री 2

स्त्री 2 फिल्म कब रिलीज होगी?

स्त्री 2 फिल्म 15 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी।

स्त्री 2 में किन सितारों ने काम किया है?

स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे।

स्त्री 2 फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन है?

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं।

स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर किन फिल्मों से टक्कर होगी?

फिल्म स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ से होने वाली है।