Beauty Secrets of Bollywood Actress
shraddha kapoor

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैंI बॉलीवुड में श्रद्धा को एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी जाना जाता हैI श्रद्धा कपूर बॉलीवुड प्रसिद्ध कॉमेडी अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैंI इन्होंने साल 2010 में ‘तीन पत्ती’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और कई हिट फिल्में दी हैंI

Shraddha Kapoor BIOGRAPHY

नाम श्रद्धा कपूर
उपनाम चिरकूट
जन्म स्थान महाराष्ट्र, भारत
जन्म तारीख 3 मार्च 1987
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेत्री
आंखों का रंगहेज़ल ब्राउन
ऊंचाईसे० मी०- 165
वजन 52 कि० ग्रा०
शारीरिक संरचना 34-25-34 (लगभग)
पिताशक्ति कपूर (अभिनेता)
माता शिवांगी कोल्हापुरे
भाई सिद्धांत कपूर (अभिनेता, निर्देशक)
धर्म हिन्दू
स्कूल जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई
अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई
हॉबी जूते एकत्र करना, खाना बनाना, पढ़ना
राशि मीन
Facebook@Shraddha Kapoor
Instagram @shraddhakapoor
Twitter@ShraddhaKapoor
Shraddha Kapoor Bio

श्रद्धा कपूर पोस्ट


श्रद्धा कपूर की जीवनी

श्रद्धा कपूर का जन्‍म मुंबई में हुआ हैI इनका परिवार बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है, इसके पिता का नाम शक्ति कपूर है, जो हिंदी फिल्‍मों के मशहूर कॉमेडी अभिनेता हैंI इसकी मां का नाम शिवांगी कोल्हापुरे हैI श्रद्धा कपूर ने अपनी स्‍कूल की पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्‍कूल से की हैI इसके बाद इन्होंने अमेरिकन स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे से पढ़ाई की, जहां उनके साथ अभिनेता टाइगर श्राफ और अभिनेत्री आथिया शेट्टी भी पढ़ती थींI 

पिता

शक्ति कपूर (अभिनेता)

Shraddha Kapoor Father
Shraddha Kapoor Father

माता

शिवांगी कोल्हापुरे

Shraddha Kapoor mother
Shraddha Kapoor mother


भाई
सिद्धांत कपूर (अभिनेता, निर्देशक)

Shraddha Kapoor Brother
Shraddha Kapoor Brother

करियर

'Teen Patti'
‘Teen Patti’

श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘तीन पत्‍ती’ से की थीI यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थीI इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अमिताभ बच्चन और आर. माधवन भी हैंI अपर्णा के किरदार में श्रद्धा कपूर की यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थीI यह फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इस फिल्म के लिए श्रद्धा के अभिनय को काफी सराहा गया था और उन्‍हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्‍मफेयर अवार्ड के लिए भी नोमिनेट किया गया थाI

Luv Ka The End
Luv Ka The End

श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म साल 2011 में ‘लव का दी एंड’ आई थीI यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म हैI इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की का अभिनय किया थाI

'Aashiqui 2'
‘Aashiqui 2’

फिल्म ‘आशिकी 2’ श्रद्धा कपूर के करियर के लिए सबसे खास फिल्म रही हैI इस फिल्म से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर को एक अभिनेत्री के रूप में पहचान मिली हैI 1990 में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी और करीब 23 साल बाद ‘आशिकी’ फिल्म का सिक्वल ‘आशिकी 2’ रिलीज हुईI ‘आशिकी 2’ फिल्म में आरोही केशव शिर्के के किरदार में श्रद्धा कपूर के अभिनय को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद कियाI यह फिल्म उस समय की सबसे हिट फ़िल्मों में से एक थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थीI ‘आशिकी 2’ फिल्म के गानों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया और इस फिल्म के बाद से श्रद्धा कपूर रातों रात स्टार बन गईंI

Ek Villain
Ek Villain

साल 2014 में श्रद्धा कपूर की सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘एक विलेन’ फिल्म आई थीI यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें श्रद्धा कपूर आयशा वर्मा के किरदार में नजर आती हैंI इस फिल्म में रितेश देशमुख किल्लर के रूप में विलेन के किरदार में हैंI मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म ‘एक विलेन’ सुपर डुपर हिट रहीI श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म में ‘गलिया तेरी गलिया’ गाना भी गया था और यह गाना काफी ज्यादा प्रसिद्ध रहाI

श्रद्धा कपूर की प्रसिद्ध फिल्में

श्रद्धा कपूर साल 2015 में ‘एबीसीडी 2’ फिल्म में नजर आई थींI इस फिल्म में इनका हिप हॉप डांस लोगों को काफी ज्यादा पसंद आयाI साल 2016 में श्रद्धा कपूर टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी’ फिल्म में नज़र आईंI ‘बागी’ फिल्म एक्शन से भरपूर फिल्म है और इस फिल्म में दर्शकों ने श्रद्धा और टाइगर की जोड़ी को काफी पसंद कियाI साल 2017 में श्रद्धा कपूर ‘हसीना पारकर’ के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म में दिखाई दीं तथा यह फिल्म दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से जुड़ी हुई हैI

Shraddha Kapoor Boyfriend
Shraddha Kapoor Boyfriend
फिल्म का नाम
किस साल आई थी फिल्म
फिल्म की कमाई
आशिकी 2201378.42 करोड़
एक विलन2014105.62 करोड़
एबीसीडी 22015105.74 करोड़
स्त्री2018129.90 करोड़
साहो2019142.95 करोड़
छिछोरे2019153.09 करोड़
बागी 3202093.37 करोड़
तू जूठी में मक्‍कार2023149.05 करोड़
Shraddha Kapoor Films

साल 2014 में, फिल्म “एक विलेन” के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने एक फोटोग्राफर के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके चलते प्रेस मीडिया ने फिल्म की सफलता पार्टी में उन्हें बहिष्कृत कर दिया और इस घटना की मीडिया में कड़ी आलोचना की गईI

  • बॉलीवुड में ड्रग्स केस के खुलासे में श्रद्धा कपूर का भी नाम आया थाI जिसके लिए  एनसीबी ने उन्हें समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया थाI
अवार्ड का नामकिस फिल्म के लिए मिलाकिस साल मिला
स्टारडस्ट अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेसलव का दी एंड2012
बिग स्टार मोस्ट एंटरटैनिंग ऐक्टरआशिकी 22013
स्टार गिल्ड अवॉर्डआशिकी 22014
Shraddha Kapoor Awards List
Brand Endorsements of Shraddha Kapoor
Brand Endorsements of Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है, जिसमें उन्होंने वीट, लैक्मे, लिप्टन, द बॉडी शॉप, वोग आईवियर जैसी कई बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन किया हैI

श्रद्धा कपूर की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा अभिनेता
बॉलीवुड में शक्ति कपूर, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और आमिर खान
हॉलीवुड में जॉनी डेप और एड्वर्ड नॉर्टन
पसंदीदा अभिनेत्री
बॉलीवुड में वहीदा रहमान, नूतन, पद्मिनी कोल्हापुरे, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड में नताली पोर्टमैन
पसंदीदा फिल्म
बॉलीवुड – प्यासा (1957)
हॉलीवुड – द शॉशैंक रिडेम्पशन (1994), सेंट्रल स्टेशन (1998), द गॉडफ़ादर (1972), मॉन्स्टर (2003), बॉयज़ डोंट क्राई (1999)
किताब
ग्रेगरी डेविड रॉबर्ट्स द्वारा शांताराम, जे. के. रोलिंग द्वारा हैरी पॉटर (साहित्यिक श्रृंखला)
पसंदीदा जगह
पेरिस 
पसंदीदा निर्देशक
मोहित सूरी
पसंदीदा संगीतकार
लेडी गागा
पसंदीदा खाना
फिश करी, रवा फ्राइड फिश और जलेबी
लेखक
जैक कैनफील्ड
कार संग्रह
मर्सिडीज एमएल एसयूवी
पसंदीदा गाना
With the Sunshine By Ocean Drive
पसंदीदा इत्र
माइकल कॉर्स
पसंदीदा रंग
बैंगनी और पीला
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
Shraddha Kapoor Favourites

श्रद्धा कपूर एक फिल्म करने के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये की फीस लेती हैंI वहीं, विज्ञापन की बात करें तो श्रद्धा कपूर एक विज्ञापन करने के लिए डेढ़ से 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैंI श्रद्धा की कुल प्रॉपर्टी की बात करें तो वह तक़रीबन 130 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैंI

Unheard facts about Shraddha Kapoor
Unheard facts about Shraddha Kapoor
  • श्रद्धा कपूर आधी मराठी और आधी पंजाबी हैं, क्योंकि उनके पिता शक्ति कपूर पंजाबी हैं और उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरे मराठी हैंI
  • श्रद्धा कपूर जब मात्र 16 साल की थी, तब सलमान खान ने श्रद्धा को बोस्टन विश्वविद्यालय में एक नाटक का मंचन करते हुए देखा था, फिर उन्होंने श्रद्धा को फिल्मों में काम करने के लिए एक रोल भी ऑफर किया, लेकिन उस समय श्रद्धा एक्टिंग करने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थींI
  • श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन है, जब से उन्होंने ऋतिक की पहली फिल्म “कहो ना प्यार है” (2000) देखी है, तब से वह उनके प्रति और भी आकर्षित हो गईं हैंI उनके पास ऋतिक रोशन की फोटो और पोस्टरों का एक विशाल कलेक्शन हैI
  • श्रद्धा एक प्रशिक्षित गायक भी हैं, क्योंकि उनकी मां और नाना शास्त्रीय गायन में बहु-प्रशिक्षित हैंI
  • श्रद्धा के पास एक ल्हासा अप्सो नस्ल का पालतू कुत्ता है, जिसका नाम शिलोह हैI 
  • वह अभिनेत्री श्रीदेवी को अपना आइडल मानती हैंI
  • श्रद्धा कपूर को चाय पीना काफी पसंद है और उन्हें जूतों का भी बहुत ज्यादा शौक हैI
  • श्रद्धा एक प्रमाणित स्कूबा गोताखोर  हैंI
  • श्रद्धा हाइपोर्मेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष) से ग्रस्त हैं, जिसके कारण वह घर पर भी चश्मा और लेंस का प्रयोग करती हैंI 
  • श्रद्धा गुलाब, मुसब्बर वेरा, हिबिस्कुस, तुलसी, मोगरा इत्यादि किस्मों के पौधों को घर में लगाना पसंद करती हैंI
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video



श्रद्धा कपूर तस्वीरें


FAQ | श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर किसकी बेटी है?

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड कॉमेडी अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री हैंI

श्रद्धा कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी है?

श्रद्धा कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘तीन पत्ती’ हैI श्रद्धा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया थाI

श्रद्धा कपूर किसको डेट कर रही है?

श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैंI राहुल मोदी “तू झूठी मैं मक्‍कार” फिल्म के राइटर हैंI

श्रद्धा कपूर के पास कितनी प्रॉपर्टी है?

श्रद्धा कपूर लगभग 130 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैंI

श्रद्धा कपूर का जन्म कहां हुआ है?

श्रद्धा कपूर का जन्म मुंबई में हुआ हैI