Shaitaan: अजय देवगन स्टारर फिल्म शैतान शुक्रवार, 8 मार्च को रिलीज़ हो गई है। वशीकरण पर आधारित इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी है। इस फिल्म के मुख्य खलनायक आर माधवन के एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। क्रिटिक्स को ज़रूर इस फिल्म से जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं हो पाई लेकिन सोशल मीडिया पर तो फिलहाल अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
शैतान (Shaitaan) : Review of Review
The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)
अजय देवगन और आर. माधवन ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से फिल्म का माहौल बना दिया। फिल्म अच्छा पेस मेन्टेन करती है और फिल्म का सेकंड पार्ट आपको और पकड़ देता है। इसे एक अच्छी सुपरनैचुरल थ्रिलर कह सकते हैं।
NDTV (एनडीटीवी)
शैतान’ की यूएसपी आर. माधवन और जानकी बोदीवाला हैं। अजय देवगन पर दृश्यम वाले पापा कहीं दिखाई देने लगते हैं। ट्रेलर दमदार था लेकिन फिल्म में वो बात नजर नहीं आई। माहौल अच्छा बनाया लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर थी।
इंडिया टुडे (India Today)
फर्स्ट पार्ट आपको बांधे रखता है क्योंकि आप इस आक्रमणकारी से खतरे को महसूस करते हैं, जो खुद को ‘भगवान’ कहता है। हालांकि, सेकंड पार्ट में माधवन का ‘शैतान’ रूप केवल लोगों को डराने के लिए बनावटी सा लगता है। उनकी शक्ल, नागिन फिल्म के अमरीश पुरी की याद दिलाती है।
कोईमोई (Koimoi)
फिल्म के सेकंड हाफ में स्किनप्ले खराब हो जाता है और क्लाइमैक्स तक जाते-जाते और बिगड़ जाता है। अजय देवगन काफी कंफ्यूज्ड नज़र आए और कुछ नया नहीं दे पाए। ज्योतिक ने अच्छा काम किया लेकिन अजय देवगन के किरदार जैसी गहराई नहीं दिखाई दी।
गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)
फिल्म का ट्रेलर देखकर उम्मीद थी कि ये फिल्म कोई कमाल करेगी, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट ने दमदार अभिनेताओं तक की परफॉर्मेंस काम नहीं आई। फिल्म जैसे तैसे माहौल तो खड़ा करती है लेकिन सेकंड हाफ में वह मजा गायब हो जाता है।
ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)
क्रिटिक्स कुछ भी कहें लेकिन फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे थ्रिलर का रोलर कोस्टर भी कहा जा रहा है।
ट्रेलर रहा दमदार
फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आर. माधवन का खौफ जबरदस्त है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आर. माधवन शैतान है और वह अजय देवगन के घर पर घूस जाता है। वह उसकी बेटी पर काला जादू कर देता है जिससे वह उसके बस में आ जाता है और उसकी कठपुतली बन जाती है। फिल्म में ज्योतिका ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं।
गाने में दिखी हैप्पी फैमिली
टीज़र देखकर उनके फैंस को अब फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। अजय देवगन और साउथ स्टार ज्योतिका की यह फिल्म इस साल 8 मार्च को रिलीज़ होगी। उससे पहले फिल्म का एक गाना ‘खुशियां बटोर लो’ रिलीज़ किया गया है। गाने को अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
फिल्म का टीज़र भी जारी हो चुका है जिसमें अजय देवगन और ज्योतिका की एक छोटी सी झलक में नज़र आ रही है और वे डरे हुए नजर आ रहे हैं। टीज़र देखकर पता चलता है कि ‘शैतान’ काले जादू से जुड़ी कहानी है। फिल्म में आर. माधवन भी दिखाई दे रहे हैं और लग रहा है कि इन सबके पीछे उनका ही हाथ है। साउथ की सुपरस्टार ज्योतिका ने फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया है।
इससे एक दिन पहले अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शैतान फिल्म का एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा- शैतान आप लोगों से मिलने आ रहा है। 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों पर कब्जा करने को तैयार है। फिल्म के नए पोस्टर में रेड और ब्लैक रंग की 5 गुड़ियां नजर आ रही हैं। इन गुड़ियों का इस्तेमाल आमतौर पर काले जादू या जादुई चीजों के लिए किया जाता है।
ये एक एंटरटेनिंग सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ, आर माधवन, ज्योतिका सरवनन और जानकी बोदीवाला भी नजर आएंगी। इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। ‘शैतान’ का टीजर भी सिनेमाघरों में 25 जनवरी से ‘फाइटर’ के साथ दिखाए जाने की उम्मीद है।
SHAITAAN Bollywood Movie
निर्देशक | विकास बहल |
---|---|
निर्माता | विकास बहल, अजय देवगन, अभिषेक पाठक |
अभिनेता | अजय देवगन, आर माधवन |
संगीतकार | अमिताभ भट्टाचार्य |
स्टूडियो | जियो स्टूडियो |
प्रदर्शन तिथि(याँ) | 8 मार्च 2024 |
बजट | ₹100 crore |
भाषा | हिन्दी |
शैतान Latest Video
Shaitan News
जानिए क्या दर्शकों और क्रिटिक्स पर चला ‘शैतान’ का वशीकरण: Shaitan Movie Review
Shaitan Movie Review: अजय देवगन और आर माधवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म शैतान आज रिलीज हो गई है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। अजय देवगन, आर माधवन और लम्बे समय बाद ज्योतिका की इस फिल्म…
‘शैतान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़,आर माधवन का दिखा अलग अंदाज़: Shaitaan Trailer Release
Shaitaan Trailer Release: अजय देवगन अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं और इस बार वो कोई एक्शन फिल्म नहीं बल्कि सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जी हाँ अजय देवगन फिल्म ‘शैतान’ में अपने अभिनय…
8 मार्च को सिनेमाघरों में आएगा ‘शैतान’: Shaitaan Release Date
Shaitaan Release Date: आपने बहुत बार काले जादू के बारे में सुना होगा। लेकिन इस जादू का क्या प्रभाव होता है। यह किस तरह से अपना काम करता है। इस बारे में अगर आप जानना चाहते हैं तो शैतान मूवी इसी जादू के इर्द-गिर्द…
शैतान अन्य विवरण
लिखित | आमिल कीयान खान |
कहानी | आमिल कीयान खान |
छायांकन | अभिषेक पाठक |
संपादित | संदीप फ्रांसिस |
वितरित | जियो स्टूडियो, पैनोरमा फिल्म |
देश | भारत |
शैतान स्टार कास्ट
- Ajay Devgn
- R. Madhvan
- Jyotika
- Janki Bodiwala
- Manoj Anand
शैतान वीडियो
शैतान तस्वीरें
FAQ | शैतान
अजय देवगन की इससे पहले कौन सी फिल्म रिलीज़ हुई थी??
फिल्म में हीरोइन कौन हैं?
फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी?
अजय देवगन के अलावा फिल्म में कौन से सितारे है?