मैदान (Maidaan)
Maidaan

Maidaan: अजय देवगन स्टारर मैदान एक ऐतिहासिक स्पोर्ट्स फिल्म है जो कि सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के 1952-1962 के स्वर्ण युग पर आधारित है। ए आर रहमान के संगीत वाली इस फिल्म में अजय ने एक सफल भारतीय कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है।

फिल्म रिलीज़ में विभिन्न कारणों से कई बार देरी हुई, लेकिन आखिरकार, यह ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज़ कर दी गई।

दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से हुई है।

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 4 out of 5.

अजय देवगन रहीम के रूप में छा जाते हैं। एक शांत, संयमित, गरिमामय आचरण के बावजूद लार्जर-देन-लाइफ व्यक्तित्व बन जाते हैं। उनकी पत्नी सायरा के रूप में प्रियामणि हर दृश्य में प्रभावशाली हैं। कुटिल पत्रकार के रूप में गजराज राव ने अच्छा काम किया है। रोमांचक अनुभव और एक शानदार स्टोरी टेलिंग लिए मैदान को बड़े पर्दे पर ज़रूर देखा जाना चाहिए।

NDTV (एनडीटीवी)

Rating: 2 out of 5.

लीड एक्टर अजय देवगन बिना कोई पसीना बहाए किरदार में ढल जाते है। लेकिन फिल्म शायद ही इतनी मजबूत है। फिल्म दर्शकों को एक संतुलन देने में पीछे रह जाती है। पीरियड स्पोर्ट्स बायोपिक भव्यता के लिए बारीकियों, गहराई और सटीकता का बलिदान देती है।

इंडिया टुडे (India Today)

Rating: 4 out of 5.

अजय देवगन ने अपना ‘सिंघम’ व्यक्तित्व त्याग दिया और कोच की भूमिका को स्वाभाविक रूप से निभाया। वह अपनी आंखों से भाव व्यक्त करने के लिए जाने जाते हैं और ‘मैदान’ में वह ऐसा बहुत अच्छे से करते हैं। रहीम की पत्नी के रूप में प्रियामणि के कुछ ही दृश्य हो सकते हैं, लेकिन उनका स्क्रीन प्रेजेंस कमाल का है।इसमें कोई शक नहीं कि फुटबाल प्रेमियों के लिए यह फिल्म बहुत अच्छी ट्रीट है।

कोईमोई (Koimoi)

Rating: 3 out of 5.

अजय देवगन फिल्म के सेकंड हाफ में सैयद अब्दुल रहीम के रूप में उभरते हैं। उनका किरदार फर्स्ट हाफ में ज्यादा कुछ नहीं कहता, जब तक कि उसे अपने और अपनी टीम के कौशल पर संदेह करने वालों को जवाब नहीं देना पड़ता। लेकिन यह सेकंड पार्ट ही है जहां अजय एक प्रभावशाली परफॉर्मेंस देते हैं जहां हम उनकी आंखों में जीत की भूख और दर्द देखते हैं।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 3.5 out of 5.

यह पीरियड स्पोर्ट्स बायोपिक जोश और जज्बे से भरी हुई है और फिल्म की कास्टिंग इस कहानी में जान डाल देती है। अजय देवगन की परफॉर्मेंस लार्जर-देन-लाइफ बनकर उभरी है। फिल्म का हर किरदार अपनी जगह रखता है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)

फिल्म का पहला गाना ‘घर आया मेरा मिर्जा’ रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने में अजय और प्रियामणि के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही हैं। एआर रहमान के संगीत से सजे इस गाने में ऋचा शर्मा और जावेद अली ने अपनी आवाज दी है।

स्पोर्ट्स ड्रामा बेस्ड फिल्म ‘मैदान’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन नज़र आने वाले हैं। अभी हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनिल घोष जैसे बड़े सितारे भी नज़र आएंगे। फिल्म को निर्माता बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म को अमित रविनंद्र नाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में अजय देवगन महान कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वह भारतीय फुटबॉल के संस्थापक पिता हैं। सैयद अब्दुल रहीम ने 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक के रूप में काम किया था। हालांकि ‘मैदान’ को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ रिलीज किया जाएगा। ये दोनों फिल्में 10 अप्रैल 2024 को रिलीज़ होने वाली है।

MAIDAAN Bollywood Movie

निर्देशकअमित शर्मा
निर्माताबोनी कपूर,अरुणावा जॉय सेनगुप्ता, आकाश चावला
अभिनेताअजय देवगन, प्रियामणि
संगीतकारएआर रहमान
स्टूडियोजी स्टूडियो
प्रदर्शन तिथि(याँ)10 अप्रैल 2024
बजट₹100 crore
भाषाहिन्दी
MAIDAAN Bollywood Hindi Movie


मैदान Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

Maidaan News

Mannara Chopra पहुंचीं Ajay Devgn की फिल्म Maidaan के प्रीमियर पर

मनारा चोपड़ा ने अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा, मैदान की प्रीमियर रात में भाग लिया, जो आज 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस इवेंट के लिए, मनारा चोपड़ा ने बहुत प्यारा लुक लिया हुआ था। मनारा बहुत स्टाइलिश नजर आ रही थीं। देखिए वीडियो। Mannara Chopra पहुंचीं Ajay Devgn की…

अजय देवगन की ‘मैदान’ खेल पर आधारित बेहतरीन फिल्‍मों में से एक: Maidaan Movie Review

Maidaan Movie Review: बॉलीवुड में गेम्‍स पर गिनी चुनी फिल्‍में बनती हैं। जिनमें से ज्‍यादातर बायोपिक होती हैं। गेम्‍स पर आधारित फिल्‍मों की बात करें तो जेहन में ‘चक दे इंडिया’ और ‘एम एस धोनी’ का नाम आता है। इस तरह की फिल्‍मों में…

‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज़, कॉप नहीं फुटबॉल कोच के किरदार में नज़र आएंगे अजय: Maidaan Final Trailer

Maidaan Final Trailer: अजय देवगन एक बार फिर फिल्म ‘शैतान’ के बाद कुछ अलग ला रहे हैं। फिल्म ‘शैतान’ में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया था। फिल्म ‘शैतान’ को बहुत सराहना मिली थी। अब अजय देवगन फिल्म ‘मैदान’ में नज़र आएँगे। आज…

‘मैदान’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, फिल्म का है दर्शकों को इंतज़ार: Maidaan Movie

Maidaan Movie: अपने फैंस के लिए सिंघम यानी अजय देवगन एक नई फिल्म ‘मैदान’ लेकर आ रहे हैं। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। जिसकी सफलता के बाद दृश्यम २ भी रिलीज़ हुई। अजय देवगन ने अपनी फिल्म…

मैदान अन्य विवरण

लिखितअमित शर्मा, अमन राय, अतुल शाही
कहानीअमित शर्मा, अमन राय, अतुल शाही, सिद्धांत मागो
छायांकनतुषार कांति रे
संपादितदेव राव जाधव
वितरितजी स्टूडियो
देशभारत
मैदान अन्य विवरण

मैदान स्टार कास्ट

  • Ajay Devgn
  • Priyamani
  • Gajraj Rao
  • Bhavesh Lohar
  • Sunny Yadav

मैदान वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video


मैदान तस्वीरें

FAQ | मैदान

अजय देवगन की इससे पहले कौन सी फिल्म रिलीज़ हुई थी?

अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान से पहले फिल्म भोला रिलीज़ हुई थी।

फिल्म में हीरोइन कौन हैं?

फिल्म मैदान में प्रियामणि हीरोइन के रूप में नजर आने वाली हैं।

फिल्म मैदान बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी?

फिल्म मैदान बॉक्स ऑफिस पर 10 अप्रैल 2024 को दस्तक देगी, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अजय देवगन के अलावा फिल्म में कौन से सितारे है?

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ, प्रियामणि और गजराज राव भी नजर आएंगे।