Kesari 2: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर: 2 शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म शंकरन नायर की बायोपिक है, जिसमें जलियांवाला बाग नरसंहार और उसमें जनरल डायर की भूमिका को उजागर करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक लड़ाई को दिखाया गया है। केसरी चैप्टर 2 फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है।

Kesari Chapter 2 Bollywood Movie

निर्देशककरण सिंह त्यागी
निर्माताहीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला
अभिनेताअक्षय कुमार, आर माधवन, अनन्या पांडे,
संगीतकारशाश्वत सचदेव
स्टूडियोलियो मीडिया कलेक्टिव, धर्मा प्रोडक्शन
प्रदर्शन तिथि(याँ)18 अप्रैल 2025
बजट₹100 crore
भाषाहिन्दी
Kesari Chapter 2 Bollywood Hindi Movie

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील शंकरन नायर की भूमिका निभाई है। जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के लिए जिम्मेदार ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड एडवर्ड हैरी डायर को कोर्ट में सजा दिलाने की नायर ठान लेते हैं। फिल्म ‘केसरी 2’ के ट्रेलर को देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं, ट्रेलर में आर माधवन की भी अपीयरेंस कमाल की है। वो एक दम ही अलग और धांसू लुक के साथ किरदार में हैं जबकि ट्रेलर में अनन्या भी वकील के भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फैंस को अब फिल्म के रिलीज का इंतजार है।

फिल्म का धांसू टीजर हुआ रिलीज़

केसरी चैप्टर 2 के टीजर में अक्षय कुमार को सर सी शंकरन नायर नाम के एक बहादुर वकील के किरदार में देखा जा सकता है जिन्होंने इस हत्याकांड के बाद पूरे ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी। टीजर में फायरिंग की आवाज और लोगों की चारों तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही थी। फिर गोल्डन टेंपल की झलक दिखाई जाती है। बैकग्राउंड से आवाज आती है- “ये सिर्फ 30 सेकंड की फायरिंग थी, अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में पूरे 10 मिनट तक गोलियां चलाईं। 12 घंटे तक जख्मियों को बाग में बंद रखा ताकि गिद्ध उन्हें खा सकें”। फैंस को इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है।

अक्षय कुमार ने ‘केसरी : चैप्टर 2’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें वो खुद, अनन्या और माधवन दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से दर्शक प्रभावित होंगे। अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर अपने फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 1650 गोलियां, 10 मिनट और 1 आदमी, जो इसके खिलाफ दहाड़ता रहा। भारत को हिला देने वाले भयानक नरसंहार के पीछे की सच्चाई को देखें।


केसरी चैप्टर 2 Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video

Kesari Chapter 2 News

केसरी चैप्टर 2 के मेकर्स पर दर्ज हुई एफआईआर, जानें क्या है मामला

FIR against Kesari Chapter 2: फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद यह फिल्म जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रही है। लेकिन अब इस फिल्म के निर्माता बड़ी परेशानी में नजर आ रहे हैं।…

“केसरी चैप्टर 2” की ओटीटी पर एंट्री, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीमिंग

जलियांवाला बाग पर आधारित अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की सुपरहिट फिल्म केसरी चैप्टर 2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। आइए जानते हैं, केसरी चैप्टर 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब देख सकते हैं।

‘केसरी 2’ का रंग टिकट खिड़की पर रहा फीका, 30 करोड़ को तरसी अक्षय की फिल्म: Kesari Chapter 2 Box Office

Kesari Chapter 2 Box Office: अक्षय कुमार की नई पीरियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत की है। इसकी कमाई ऐसी नहीं है जैसी किसी जमाने में अक्षय कुमार की फिल्मों की…

केसरी चैप्टर 2 का पहला रिव्यू आया सामने, दर्शक बोले ‘इसे तो राष्ट्रीय पुरस्कार…’: Kesari 2 First Review

Kesari 2 First Review Out: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2 का फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है। नई दिल्ली में मंगलवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद राजनीतिक नेताओं ने इसकी खूब तारीफें की।

केसरी चैप्टर 2 देखने से पहले ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देने वाले वकील की कहानी जान लीजिए: Jallianwala Bagh Real Story

Jallianwala Bagh Real Story: जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं बरसी पर अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हो रही है। यह सिनेमा एक ऐसी कहानी को सामने ला रहा है जो अब तक इतिहास के पन्नों में लगभग छिपी रह गई थी।कहानी है सर…

केसरी चैप्टर 2 अन्य विवरण

लिखितकरण सिंह त्यागी अमृतपाल सिंह बिंद्रा
कहानीकरण सिंह त्यागी अमृतपाल सिंह बिंद्रा
छायांकनदेबोजीत रे
संपादितनितिन बैद
वितरितधर्मा प्रोडक्शंस
देशभारत
केसरी चैप्टर 2 अन्य विवरण

केसरी चैप्टर 2 स्टार कास्ट

  • Akshay Kumar
  • Ananya Panday
  • R madhvan
  • Moumita Pal

केसरी चैप्टर 2 वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video


केसरी चैप्टर 2 तस्वीरें

FAQ | केसरी चैप्टर 2

केसरी चैप्टर 2 कब रिलीज़ हुई?

केसरी चैप्टर 2 ने 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी।

केसरी चैप्टर 2 में किन सितारों ने काम किया है?

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

केसरी चैप्टर 2 किस कहानी पर आधारित है?

फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील शंकरन नायर की भूमिका निभाई है।

केसरी चैप्टर 2 को किसने डायरेक्ट किया है?

केसरी चैप्टर 2 फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है।