दिशा पाटनी (Disha Patani) ने फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें आइफा का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद दिशा ने कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और दर्शक भी उन्हें देखना पसंद करते हैं। दिशा जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिशा, सिद्धार्थ के अलावा राशि खन्ना ने भी काम किया है। ये फिल्म सिनेमा हॉल में 15 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
DISHA PATANI BIOGRAPHY
| जन्म | दिशा पाटनी 13 जून 1992 (31) देहरादून, उत्तराखंड, भारत |
|---|---|
| आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| व्यवसाय | अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 2015 वर्त्तमान |
| ऊंचाई | 1.70 मी॰ (5 फीट 7 इंच)[3] |
| माता-पिता | जगदीश पाटनी (पिता) पदमा पाटनी (माता) |
| संबंधी | खुशबू पाटनी |
| @DishaPatani | |
| @DishaPatani | |
| @DishaPatani |
दिशा पाटनी पोस्ट
दिशा पाटनी जीवनी
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1993 देहरादून में हुआ था। दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। उनकी मां हाउस वाइफ हैं। उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। दिशा भी बचपन में पायलट बनना चाहती थीं। लेकिन, उन्हें अपने कॉलेज के दौरान ही कई मॉडलिंग असाइनमेंट में काम करने का मौका मिला और यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी।दिशा ने साल 2015 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म लोफर से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ वरुण तेजा नजर आए थे।
अभिनेत्री को बॉलीवुड में पहचान फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया। दिशा ने अपने करियर में सलमान के साथ फिल्म भारत और राधे में काम किया है। अगर दिशा के निजी जीवन की बात करे तो वो बॉलीवुड में टाइगर के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही है। हालांकि, इस कपल का अब कथित तौर पर ब्रेक अप हो चुका है और दिशा इन दिनों जिम ट्रेनर एलेक्स को डेट कर रही है।


दिशा पाटनी फ़िल्म
| साल | शीर्षक | अन्य नोट |
| 2015 | लोफर | मौनी |
| 2016 | एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी | प्रियंका झा |
| 2017 | कुंग फू योगा | अस्मिता |
| 2018 | वेलकम टू न्यू यॉर्क | स्वयं |
| 2018 | बाग़ी २ | नेहा |
| 2019 | भारत | राधा |
| 2022 | राधे | सारा |
दिशा पाटनी तस्वीरें




















FAQ | दिशा पाटनी
दिशा किसकी बेटी है?
दिशा पाटनी का फिल्मों में आना कैसे हुआ?
दिशा पाटनी बॉयफ्रेंड कौन है?
दिशा पाटनी किस लिए प्रसिद्ध है?
क्या टाइगर श्रॉफ और दिशा एक साथ हैं?





