Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया 2’ की अपार सफलता के बाद अब भूल भुलैया 3 भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म में ‘भूल भुलैया 2’ की तरह ही अभिनेता कार्तिक आर्यन फिर से ‘रूह बाबा’ की भूमिका निभा रहे हैं। सबसे खास बात कि इस फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन ने फिर से एंट्री ली है। इसके अलावा इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया है और यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। भूल भुलैया 3 की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में की गई है।
भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) : Review of Review
The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)
बीबी3 में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन यह एक दिवाली फैमिली एंटरटेनर फिल्म से आपकी अपेक्षा के अनुरूप है। बीबी3 आपको एंगेज रखता है, और कहीं भी थका देने वाला नहीं है, लेकिन कॉमिक पंच उतना नहीं दिखते हैं, जितना उन्हें आना चाहिए। कहानी को बनने में काफी समय लगता है, लेकिन क्लाइमेक्स में सोच-समझकर किए गए मोड़ की वजह से इंतजार फायदेमंद लगता है।
NDTV (एनडीटीवी)
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को देखने को लिए आपको लॉजिक घर रखकर जाना होगा और सिनेमाघरों में बिना सोचे-समझे फिल्म देखनी होगी तो शायद यह फिल्म आपके दिल में उतर सकती है। भूल भुलैया 3 का क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका भी सकता है।
इंडिया टुडे (India Today)
नए अमी जे तोमार गाने में विद्या और माधुरी को साथ में देखना एक सुखद अनुभव है। माधुरी एक ऐसी शैली में कदम रखती हैं जो उनके लिए कुछ नई है। विद्या जब भी कोई बंगाली संवाद बोलती हैं या उच्चारण में भारी पड़ती हैं, तो पुरानी यादें और उत्साह भर देती हैं। भूल भुलैया 3 देखने लायक एक अच्छी फेस्टिवल एंटरटेनर है। अगर फर्स्ट हाफ अच्छा काम करता तो फिल्म और भी ऊंचे पायदान पर पहुंच जाती।
कोईमोई (Koimoi)
संगीत लगभग पूरी तरह से 17 साल पहले प्रीतम द्वारा बनाए गए अमी जे तोमर पर आधारित है। उनके हरे राम हरे राम का असंगत आधुनिकरण जचता नहीं है। हालांकि, संदीप शिरोडकर का बैकग्राउंड स्कोर प्रभावित करता है। कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हाई-प्वाइंट हैं। किसी भी मूड, मोड और सीन में वह जबरदस्त हैं। जहां माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ने अपने किरदारों को अपनी अनुभवी करिश्माई विशेषज्ञता प्रदान की है, वहीं बाकी कलाकारों ने भी अच्छा अभिनय किया है।
गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)
अगर आप बहुत ज्यादा उम्मीद रखकर फिल्म देखने जा रहे हैं तो हो सकता है आपको निराशा हो क्योंकि जितने पंच आपने भूल भुलैया 2 में देखें हैं उतने आपको मिलेंगे नहीं। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी ने काम अच्छा किया है लेकिन स्क्रिप्ट में उनका किरदार उतना दमदार नहीं बताया है।
ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)
𝗕𝗵𝗼𝗼𝗹 𝗕𝗵𝘂𝗹𝗮𝗶𝘆𝗮𝗮 𝟯
— Dr Ahmad Rehan Khan (@AhmadRehanKhan) November 2, 2024
Bhool Bhulaiyaa series without @akshaykumar is like a body without soul.
Replacing Akshay with Kartik is like getting a rickshaw in place of Mercedes C Class.#BhoolBhulaiyaa3 #KartikAaryan #VidyaBalan #MadhuriDixit #TriptiiDimri #AkshayKumar pic.twitter.com/h3pihWJ618
Aba ya Kya bna Dala 😂 #BhoolBhulaiyaa3 #SinghamAgain pic.twitter.com/zK7r0Y7pNT
— Team Tiger (@Baap300030) November 4, 2024
How can anyone resist the captivating Madhuri, the timeless queen of Bollywood since the 80s? #BhoolBhulaiya3 💖 If you're a fan of Bollywood films, don't miss #BhoolBhulaiya3 at the nearest cinema. 5 out of 5 stars. pic.twitter.com/KLyoZemYwf
— Sukh Sandhu (@SukhSandhu) November 1, 2024
I stopped breathing for a moment when Madhuri Dixit appeared in the film 🥵🔥#MadhuriDixit @MadhuriDixit #BhoolBhulaiya3 #BhoolBhulaiya3 pic.twitter.com/MqanllFp1Y
— || वैभव || (@parshwa71576) November 1, 2024
विद्या और माधुरी की जुगलबंदी
विद्या बालन इस फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म में थीं और उनका इस तीसरी फ्रैंचाइज़ी में लौटने की घोषणा से सभी उत्साहित थे। इस फिल्म में अब माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। दोनों का एक गाना रिलीज़ हुआ है जिसमें वे अपने डांसिंग टैलेंट को दिखा रही है।
कमाल है टाइटल ट्रैक
कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ हो गया है और वे बेहद स्टाइलिश नज़र आ रहे हैं। भूल भुलैया की फ्रैंचाइज़ी का चिर-परिचित संगीत इस टाइटल ट्रैक में भी सुनने को मिल रहा है।
ट्रेलर का इंतज़ार खत्म
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें मंजुलिका के रूप में विद्या बालन ने वापसी की है। माधुरी दीक्षित की एंट्री भी है और यह दर्शकों को उत्सुकता है कि आखिर उनका किरदार क्या होगा। कार्तिक आर्यन इस हॉरर कॉमेडी में लॉफ्टर का पूरा डोज़ दे रहे हैं। तृप्ति डिमरी को उनके अंदाज में भी आप देख पाएंगे। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है।
भूल भुलैया 3 का टीजर रिलीज
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के निर्माताओं ने 27 सितंबर को टीजर जारी कियाI टीजर में अभिनेत्री विद्या बालन ‘मंजुलिका’ की शानदार भूमिका में नजर आई हैं, साथ ही अन्य किरदारों का भी खुलासा हुआ हैI
‘भूल भुलैया 3’ का पोस्टर रिलीज
फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है और दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा हैI
Bhool Bhulaiyaa 3 Bollywood Movie
| निर्देशक | अनीस बज़्मी |
|---|---|
| लेखक | आकाश कौशिक |
| अभिनेता | कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित |
| संगीत | तनिष्क बागची |
| छायांकन | मनु आनंद |
| प्ले बैक सिंगर | अरिजीत सिंह |
| भाषा | हिन्दी |
भूल भुलैया 3 Latest Video
Bhool Bhulaiyaa 3 News
‘भूल भुलैया 3’ में वापस अपना हक पाने आ रही है मंजुलिका: Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser
Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser: कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का टीजर सामने आ गया है। फिल्म की पहली झलक देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अनीस बज्मी की फिल्म की पहले दो पार्ट जबरदस्त हिट रहे हैं।…
‘भूल भुलैया-3’ में इस एक्टर की वापसी, जानिये बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी फिल्म: Bhool Bhulaiyaa 3 Update
Bhool Bhulaiyaa 3 Update: एक्टर कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की हॉरर- कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया-2’ ने साल 2022 में बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म को 70 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस…
कार्तिक ने सोशल मीडिया पर फिल्म भूलभुलैया 3 से जुड़ी जानकारी की साझा: Bhool Bhulaiyaa 3 News
Bhool Bhulaiyaa 3 News: फिल्म ‘भूलभुलैया’ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने इतनी लोकप्रियता बटोरीं कि ‘भूलभुलैया 2’ रिलीज़ हुई। हालाँकि भूलभुलैया 2 को पहले की तरह सफलता नहीं मिली लेकिन पार्ट 2 को भी देखा गया था। अब फिल्म…
भूल भुलैया 3 अन्य विवरण
| विजुअल इफ़ेक्ट | अतनु मिश्रा |
| सहायक संचालक | विधान अष्ट |
| कला निर्देशन | अविषेक बोस, अंजलि गौड़, अजय वेरेकर |
| रिलीज डेट | 1 नवंबर 2024 |
| देश | भारत |
भूल भुलैया 3 स्टार कास्ट
- Kartik Aaryan as Ruhaan Randhawa
- Vidya Balan as Avni Chaturvedi
- Triptii Dimri as Kriti Singh
- Madhuri Dixit as Divya Singh
- Vijay Raaz as Man In The Town
- Rajpal Naurang Yadav as Chhota Pandit
- Sanjay Mishra as Bade Pandit
- Vineeth as Shashidhar
- Arun Kushwah as Tillu
भूल भुलैया 3 वीडियो
भूल भुलैया 3 तस्वीरें






FAQ | भूल भुलैया 3
‘भूल भुलैया 3’ फिल्म कब रिलीज होगी?
‘भूल भुलैया 3’ फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता हैं?
‘भूल भुलैया 3’ फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका की भूमिका किसने निभाई है?







