बवाल (Bawaal)
Bawaal

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म ‘छिछोरे’ देने के बाद साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) और नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की जोड़ी एक बार धमाल मचाने के लिए तैयार हैंI इस बार इन दोनों की जोड़ी फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) के साथ आ रही हैI ‘बवाल’ एक लव स्टोरी बताई जा रही है जो ‘वर्ल्ड वॉर 2’ के प्लॉट पर बनी हैI निमार्ताओं ने फिल्म को रिलीज करने के लिए ओटीटी को चुना हैI ‘बवाल’ फिल्म के जरिए वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पहली बार रोमांस फरमाते नजर आएंगेI फैंस, इस नई जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैंI बवाल की बात करें तो यह पहले थिएटर में अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये OTT पर जुलाई में रिलीज होगीI इसकी शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ के साथ-साथ भारत में भी हुई हैI ये फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही हैI

बवाल Bollywood Movie

निर्देशकनितेश तिवारी
निर्मातासाजिद नाडियाडवाला, वर्धा नाडियाडवाला
अभिनेतावरूण धवन, जाह्नवी कपूर, पार्थ सिद्धपुरा और सतेंद्र सोनी
लेखकपीयूष गुप्ता, श्रेयस जैन और निखिल मेहरोत्रा
भाषाहिंदी
रिलीजओटीटी पर जुलाई, 2023
फिल्म शैलीड्रामा
बजट80 करोड़
Bawaal Bollywood Hindi Movie


बवाल Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video

Bawaal News

बवाल के फोटोशूट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने फैंस को किया हैरान: Bawaal Cast Photoshoot

बवाल की रिलीज से पहले वरुण धवन और जान्हवी कपूर के नए फोटोशूट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस वक्त जान्हवी कपूर और वरुण धवन, नितेश तिवारी की डायरेक्ट की गई मूवी बवाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बुधवार को, एक्टर्स ने…

वरूण और जान्हवी के प्‍यार में वॉर दर्शाता है ‘बवाल’ का ट्रेलर: Bawaal Trailer

Bawaal Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी प्‍यार और उसके बाद जीवन में बदलावों के साथ मन के अंदर चल रही वॉर को दर्शाती फिल्‍म ‘बवाल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वरूण धवन और जान्हवी कपूर की जोडी और केमेस्‍ट्री की झलक…

अब इस तारीख को मचेगा ग्लोबल ‘बवाल’, जानिए: Bawaal First Look

फिल्म बवाल साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जाती है। दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों के अनुसार वरुण—जान्हवी की यह फिल्म सिनेमाघरों की जगह अब सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के तैयारी है।

बवाल अन्य विवरण

प्रोडक्शन हाउसअर्थस्की पिक्चर्स; नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट
शूटिंग लोकेशनपोलैंड और भारत
म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज़
सिनेमेटोग्राफरमितेश मीरचंदानी
संपादनचारु श्री राय
गीतकारअमिताभ भट्टाचार्य
बवाल अन्य विवरण

बवाल स्टार कास्ट

Varun Dhawan

Janhvi Kapoor

Parth Siddhppura

Satendra Soni

बवाल वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video


बवाल तस्वीरें

FAQ | बवाल

बवाल फिल्म कब रिलीज हो रही है?

बवाल फिल्म ओटीटी पर जुलाई 2023 में रिलीज होगीI

जाह्नवी कपूर ने कौन कौन सी फिल्मों में काम किया है?

जाह्नवी कपूर ने धड़क, घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, मिली, गुड लक जेरी, रूही इत्यादि फिल्मों में काम किया हैI

जाह्नवी कपूर की बहन का क्या नाम है?

जाह्नवी कपूर की एक छोटी बहन हैI जिसका नाम  खुशी कपूर हैI

फिल्म बवाल का बजट कितना है?

यह फिल्म 80 करोड़ रूपए की लागत में बनाई गई हैI यह फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म हैI

जाह्नवी कपूर किसे डेट कर रही है?

ऐसी खबर है कि जाह्नवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को फिर से डेट कर रही हैI शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैंI शिखर पेशे से एक पोलो प्लेयर हैंI

2023 में जाह्नवी कपूर की कौन सी फ़िल्में आ रही हैं?

इस साल जाह्नवी कपूर की एक और फिल्म आ रही है, जिसका नाम उलझ हैI इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैI बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर काफी दमदार किरदार में नज़र आएँगीI

जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर कौन सी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं?

खुशी कपूर, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैंI नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म का टीचर रिलीज हो गया हैI खुशी कपूर के साथ सुहाना खान और अगस्त्य नंदा इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैंI