Aashiqui 3: आशिकी 3 फिल्म की बात करें तो इसका पहला पार्ट 1990 में आया था जिसे आए हुए अब 35 साल हो गए हैं। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 12 साल पहले आया था। अब आशिकी 3 की अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन मैन लीड में हैं जबकि उनके अपोजिट श्रीलीला नजर आएंगी जो एक साउथ की अभिनेत्री है। फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। आशिकी 3 की रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म दिवाली 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
आशिकी 3 का धांसू टीजर हुआ रिलीज़
कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म आशिकी 3 की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिला है। वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन के दिल टूटा आशिक लुक से होती है। दर्शकों से भरे कॉन्सर्ट में हाथ में गिटार लिए कार्तिक आर्यन गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। एक जगह उनके मुंह में सिगरेट है और हाथ में गिटार। गाना गाते हुए वह अपने प्यार को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाल और दाढ़ी भी मैसी हैं।
फिर इसके बाद टीजर के एक सीन में वह श्रीलीला के साथ बाइक पर एक रोमांटिक राइड पर नजर आते हैं। एक सीन में श्रीलीला कार्तिक का माथा चूमते हुए दिखीं। इसके आखिरी सीन में दोनों वैन के ऊपर बैठे रोमांस करते हुए नजर आए हैं। इस टीजर में अगर किसी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है तो वे अभिनेत्री श्रीलीला है क्योंकि पहले फिल्म में तृप्ति डिमरी की होनी की खबर आ रही थी लेकिन टीजर में साउथ की एक्ट्रेस को देखकर सभी हैरान रह गए। हालांकि, इस टीजर में अभी फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ये टीजर फैंस को फिल्म के लिए काफी उत्साहित कर रहा है।
Aashiqui 3 Bollywood Movie
| निर्देशक | अनुराग बसु |
|---|---|
| निर्माता | भूषण कुमार महेश भट्ट |
| अभिनेता | कार्तिक आर्यन, श्रीलीला |
| संगीतकार | अर्जित सिंह |
| स्टूडियो | टी सीरीज |
| प्रदर्शन तिथि(याँ) | अक्टूबर 2025 |
| बजट | ₹100 crore |
| भाषा | हिन्दी |
Aashiqui 3 Latest Video
आशिकी 3 अन्य विवरण
| लिखित | शगुफ्ता रफीक |
| कहानी | शगुफ्ता रफीक |
| छायांकन | विष्णु राव |
| संपादित | देवेंद्र ए. मुरुदेश्वर |
| वितरित | टी-सीरीज फिल्म्स विशेष फिल्म्स |
| देश | भारत |
आशिकी 3 स्टार कास्ट
- Kartik aryan
- Sreelila as Heroine
आशिकी 3 वीडियो
आशिकी 3 तस्वीरें






FAQ | आशिकी 3
आशिकी 3 में किस अभिनेत्री ने काम करेंगी?
आशिकी 3 कब रिलीज होगी?
आशिकी 3 को किसने डायरेक्ट किया है?
आशिकी 3 में कौन सा हीरो नजर आएगा?




