Kartik Aaryan News: जब कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 के साथ महामारी के बाद सिनेमाघरों में आए, तो यह हॉरर कॉमेडी लॉकडाउन में ढील के बाद बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ रुपये से अधिक का उत्साहजनक कारोबार करने वाली पहली फिल्मों में से एक थी। 2022 से लेकर इस साल तक, हिंदी बॉक्स ऑफिस के मोर्चे पर बहुत कुछ बदल गया है, शाहरुख खान ने रिकॉर्ड फिर से लिखे और दो फिल्मों ने ट्रेड को चौंका दिया जिसमे स्त्री 2 और एनिमल थी । अब सभी की निगाहें फिर से कार्तिक आर्यन पर हैं क्योंकि वह भूल भुलैया 3 की तैयारी कर रहे हैं, जो 1000 करोड़ के कलेक्शन में शामिल हो सकती है|
Also read: भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3)
हर जॉनर में हाथ आजमाना चाहते है कार्तिक
कार्तिक एक जॉनर पर टिके नहीं रहना चाहते है वो कॉमेडी, हॉरर, सब तरह की फ़िल्में करना पसंद करते है जैसे अगर उनके पास भूल- भुलैया 3 है तो उनके पास चंदू चैम्पियन भी है।
वही अगर 2022 में भूल-भुलैया 2 थी, तो उसके साथ फ्रेंडी भी थी। उनके पास सारी कहानियां लीक से हटकर है। कार्तिक का मानना है कि कॉमेडी फ़िल्में देखना सबको पसंद होता है जिसमें कहने का तरीका हल्का और अधिक प्रासंगिक हो जाता है। अगर ऑडियंस उन्हें परदे पर देखना पसंद करती है, तो उनका मानना है कि वो अपने आखिरी साँस तक काम करते रहेंगे |
भूतों से लगता है डर?
कार्तिक का कहना है कि वो भूतों में विश्वास नहीं करते है। लेकिन वो सकरात्मक- नकारात्मक ऊर्जा मे मानते है. उनका भूल-भुलैया 3 में काम करना अच्छा रहा लेकिन उनका मानना है कि ऐसी फ़िल्में अकेले घर पर देखना मुश्किल हो जाता है। वही कास्ट के साथ काम करना सबसे ज्यादा सुखद रहा। जिसमे माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए सपने जैसा रहा|
