Overview: साउथ में 'हमजा' का जलवा
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर RRR और जवान के रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, प्रभास और राम चरण जैसे साउथ सुपरस्टार्स ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस और आदित्य धर के निर्देशन को 'मास्टरक्लास' बताते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Dhurandhar in South: ‘धुरंधर 2‘ बॉक्स ऑफिस पर केवल कमाई के रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ रही है, बल्कि इसने उत्तर से दक्षिण तक के सिनेमाई दिग्गजों को एक मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ‘RRR’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए ‘हमजा अली मजारी’ के किरदार और उनके एक्शन का जादू अब साउथ के बड़े सुपरस्टार्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। रणवीर सिंह की इस मल्टीस्टारर फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म के क्राफ्ट और आदित्य धर के विजन को देखकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को ‘भारतीय सिनेमा का गौरव’ बताया है।
महेश बाबू ने बताया— “जबरदस्त धमाका”

साउथ के ‘प्रिंस’ महेश बाबू ने फिल्म देखने के बाद अपने एक्स (X) अकाउंट पर रणवीर सिंह और आदित्य धर की जमकर सराहना की। “धुरंधर 2 एक जबरदस्त धमाका है, जिसे पूरे परफेक्शन के साथ अंजाम दिया गया है। इसमें रणवीर सिंह का सबसे बेहतरीन वर्जन सामने आया है। आदित्य धर स्टैंडिंग ओवेशन डिजर्व करते हैं। मैं मैडी (आर. माधवन) की परफॉर्मेंस और शाश्वत सचदेव के म्यूजिक का खास तौर पर जिक्र करना चाहूंगा।” निर्देशक ने आभार जताते हुए लिखा— “महेश गारू, ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ को अपनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।”
जूनियर एनटीआर का सलाम

ग्लोबल स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने फिल्म को एक ‘तूफान’ करार दिया है। “रणवीर सिंह सिर्फ शानदार ही नहीं हैं, उन्होंने स्क्रीन पर एक मास्टरक्लास दी है। आदित्य धर ने हर फ्रेम में निडरता दिखाई है। यह फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके दिमाग में घूमती रहती है। आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। शाश्वत सचदेव का म्यूजिक आपको अलग लेवल पर ले जाता है।”
प्रभास और राम चरण ने भी दी प्रतिक्रिया
महेश बाबू और एनटीआर के अलावा साउथ के अन्य बड़े सितारों ने भी फिल्म की सराहना की है
प्रभास : ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा— “धुरंधर 2 का स्केल और विजुअल्स देख दंग हूँ। रणवीर सिंह और पूरी टीम को इस ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बधाई। भारतीय सिनेमा का स्तर बढ़ रहा है।”

राम चरण : ‘RRR’ फेम राम चरण ने भी फिल्म की तारीफ की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आदित्य धर को पर्सनली कॉल कर फिल्म के एक्शन सीन्स की बारीकियों के बारे में चर्चा की और इसे ‘रॉ और रियल’ सिनेमा बताया।
अल्लू अर्जुन : ‘पुष्पा’ स्टार ने भी फिल्म के ‘स्वैग’ की तारीफ करते हुए इसे एक ‘मस्ट वॉच’ (Must Watch) फिल्म करार दिया।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ सुनामी
फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने पहले ही दिन ‘RRR’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के वैश्विक कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऐतिहासिक पकड़ बनाई है। फिल्म का ‘हैंड-टू-हैंड’ कॉम्बैट और जासूसी थ्रिलर दर्शकों को हॉलीवुड की ‘मिश्न इम्पॉसिबल’ सीरीज की याद दिला रहा है।

