kriti sanon
हीरो को मिलती है हीरोइन से बेहतर सुविधा, जानिए कृति सेनन ने फीमेल एक्टर्स के साथ हो रहे भेदभाव पर क्या कहा

Overview:हीरो को मिलती है हीरोइन से बेहतर सुविधा, जानिए कृति सेनन ने फीमेल एक्टर्स के साथ हो रहे भेदभाव पर क्या कहा

हीरो को मिलती है हीरोइन से बेहतर सुविधा

Gender Equality Brand Ambassador Kirti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी अदाकारी और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हीरोपंती के बाद कृति ने एक बाद बाद कई हिट मूवीज में काम किया है जैसे बरेली की बर्फी, लुका छुपी, दिलवाले आदि। आज  कृति का नाम बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि किस तरह इंडस्ट्री में मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच भेदभाव्य किया जाता है। इससे पहले हमनें कई बार सुना होगा कि फिल्म के हीरो को हीरोइन की तुलना में ज्यादा फीस मिलती है। लेकिन कृति ने कुछ और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर्स के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर कृति ने खुलकर बात की और बताया कि वे भी इसका शिकार हो चुकी हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

 अपने इंटरव्यू में कृति ने बताया कि फिल्म के सेट पर फीमेल एक्टर्स के साथ काफी भेदभाव होता है। कई बार अस्सिटेंट डायरेक्टर्स हीरो से पहले हीरोइन को सेट पर बुला लेते हैं। इसके अलावा कृति ने यह भी खुलासा किया कि फीमेल एक्ट्रेस की तुलना में मेल एक्टर्स को बेहतर गाड़ी और कमरे दिए जाते हैं।

कृति ने बताया कि उनके साथ भी कई बार ऐसा व्यवहार हो चुका है जिससे उन्हें काफी छोटा महसूस हुआ है। वे अक्सर लोगों को ऐसा ना करने की सलाह देती हैं। कृति का मानना है कि लोगों को इस मामले में अपना माइंडसेट बदलने की जरूरत है। कृति ने कहा कि बात कार या कमरे की नहीं है बल्कि बराबर के दर्जे की है। एक औरत होने के नाते वे इस तरह के भेदभाव के सख्त खिलाफ हैं।

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा कि उनके पेरेंट्स वर्किंग थे। माता और पिता दोनों ही बाहर काम करने जाते थे और दोनों ने अपनी जिम्मेदारियां बराबर बांट ली थी। ऐसे में उनके और उनकी बहन की परवरिश काफी अच्छे माहौल में हुई है। कृति का कहना है कि उनके घर में जेंडर को लेकर कभी भी कोई भेदभाव नहीं हुआ है। उनकी मां ने उन्हें खुलकर सपने देखने की आजादी दी थी।

कृति एक नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। फिल्म मिमी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिला है। मिमी में उन्होंने सरोगेट मदर का रोल प्ले किया था। उनकी आने वाली फिल्में तेरे इश्क में और कॉकटेल 2 का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।