a group of people smilling and cheering up
a group of people smilling and cheering up

Summary: महिलाओं को कभी नहीं खोलने चाहिए ये 5 व्यक्तिगत राज़

महिलाओं को अपने कुछ निजी और गोपनीय विचार कभी साझा नहीं करने चाहिए। ये राज़ उजागर होने पर रिश्तों में गलतफहमी और विश्वास की कमी पैदा कर सकते हैं।

Privacy Tips in Relationships: रिश्तों में विश्वास और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। हर रिश्ता हमेशा विश्वास, समझदारी और सम्मान पर टिका होता है। किसी भी ख़ास रिश्ते में हमें अपने मन की बातें खुल कर एक दूसरे के सामने रखनी चाहिए। इस तरह आपके रिश्तों में बीच आपसी मतभेद के लिए कोई जगह ही नहीं होगी। लेकिन इन सबके बावजूद खासतौर पर महिलाओं को अपने कुछ व्यक्तिगत विचार, भावनाएं और गोपनीय बातें बस खुद तक ही सीमित रखनी चाहिए। कुछ रहस्यों को अपने पति, दोस्त , रिश्तेदार या आसपड़ोस के कुछ ख़ास लोगों के साथ कभी भी साझा नहीं करना चाहिए, क्यूंकि यह उनके रिश्तों को संकट में डाल सकती हैं। किसी भी महिला को अपने गहरे राज़ कभी उजागर नहीं करने चाहिए। इस तरह सामने वाले के मन में आपके लिए गलत विचार आते हैं।

कभी-कभी कुछ चीजें व्यक्तिगत और निजी बनी रहें, तभी रिश्ते में विश्वास और सामंजस्य बना रहता है।

woman sitting and smiling
LIC Bima Sakhi

अक्सर महिलाएं जब अपने करीबी लोगों के साथ ज्यादा समय बिताती हैं , उस वक़्त वो अपने पति के बारे में काफी बातें साझा करती हैं। जिनके साथ रोज़ आपका आना जाना है उनपर विश्वास होना आम बात है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पति की छोटी-छोटी गलतियों या कमियों को दूसरों से साझा करती रहें।

a man putting coin in a transparent jar
Save for future

कोई भी महिला जब अपने या अपने माता पिता या पति की वित्तीय स्तिथि अपने रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ साझा करतीं हैं, तो कहीं न कहीं तय है ये बात एक दिन आपके अपनों तक पहुंचेगी और उन्हें ये जानकार काफी तकलीफ होगी, कि ऐसी निजी बातें आप साझा कर रहीं हैं। आपकी ये आदत रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। रिश्तों में भावनात्मक दूरी आने लगती है।

महिलाएं को कभी भी अपने दोस्तों के बारे में नकारात्मक बातें अपने पति से या किसी और से नहीं कहनी चाहिए। ऐसा करने से यह पति-पत्नी के रिश्ते में असमंजस और गलतफहमियां पैदा कर सकता है। पति की नज़रों में आप एक विश्वसनीय दोस्त कभी नहीं बन पाएंगी। दोस्तों के साथ ईमानदार रहें और उनसे जुड़े राज़ किसी के साथ साझा ना करें। दोस्तों की बातें अपने तक सीमित रखने से आपके दोस्तों का विशवास आप पर हमेशा बना रहेगा।

महिलाओं को अपने पुराने रिश्तों, रोमांटिक अनुभवों या पूर्व प्रेमी के बारे में बहुत अधिक जानकारी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। पति के सामने अपने पुराने रिश्तों को बार-बार सामने लाना या उनके बारें में बातें करते रहना आपके पति को असुरक्षित और ईर्ष्या से भर देगा। इस तरह आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

अपने मायके के पारिवारिक झगड़े और विवादों को दूसरों से साझा करना, खासकर जब यह बात अपने पति को बताती हैं , तो यह बात आप दोनों के रिश्ते में समस्याएं ला सकता है। इससे परिवार के दूसरे सदस्य भी इन मुद्दों में बीच में आ सकते हैं और यह बात आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है।

कुछ बातें आप तक ही रहें तो बेहतर है। जो बातें आपके किसी भी रिश्ते को ख़राब कर सकती है, ऐसी बात को भूल जाना या उसे किसी के सामने ना लाना ही सही है। इस तरह की बातों पर ध्यान ना देकर अपने जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर फोकस करें और खुश रहें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...