3 C's of a Relationship
3C's in a relationship

सुखी दांपत्य जीवन के लिए बेडरूम में करें ये जरूरी बदलाव

अगर कपल्स चाहें तो अपने बेडरूम में वास्तु के कुछ जरूरी टिप्स को ध्यान में रखकर अपने रिश्ते को आसानी से खुशहाल तो बना ही सकते हैं, साथ ही अपने बीच के प्यार को भी बढ़ा सकते हैं।

Vastu Tips For Bedroom: आज के समय में कपल्स के बीच एकदूसरे के लिए समय निकालना सबसे मुश्किल काम है। वे एकदूसरे के करीब आने और अपने रिश्ते को खुशहाल बनाने के लिए कई तरह से कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण से उनके बीच लड़ाई होती है और उन्हें अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कपल्स चाहें तो अपने बेडरूम में वास्तु के कुछ जरूरी टिप्स को ध्यान में रखकर अपने रिश्ते को आसानी से खुशहाल तो बना ही सकते हैं, साथ ही अपने बीच के प्यार को भी बढ़ा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि कपल्स को अपने बेडरूम में वास्तुशास्त्र के किन नियमों और बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनके बीच का प्यार कभी कम ना हो।

  • वास्तुशास्त्र के अनुसार कपल्स को अपने बेडरूम की दीवारों को हमेशा ही हलके रंग का रखना चाहिए। हल्के रंग दिल और दिमाग दोनों को ही हमेशा खुश रखने में मदद करते हैं। जब दिल और दिमाग खुश रहता है तो आपस में प्रेम बना रहता है।
keep the walls of bedroom in light colors.
  • बेडरूम में रखे बेड पर कभी भी दो गद्दे ना रखें। बेड पर हमेशा एक ही गद्दा होना चाहिए। अगर बेड पर दो अलग-अलग गद्दे होते हैं तो इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है।
  • बेडरूम हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। ये दिशा आकर्षण की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में बेडरूम होने से पति-पत्नी के बीच आकर्षण बना रहता है और वे आसानी से एकदूसरे के करीब आ जाते हैं।
  • बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगवाना चाहिए। अगर आप आईना लगवाते भी हैं तो इसे बेड के सामने ना लगवाएं, इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है और दूरियां भी बढ़ने लगती है। साथ ही अगर सोते समय आपका शरीर आईने में नजर आता है तो आप इसे किसी कपड़े से जरूर ढक दें।
mirror
A mirror should never be installed in the bedroom
  • बेडरूम में प्रेम करती युगल जोड़े की तस्वीर या फिर किसी लविंग बर्ड्स की तस्वीर जरूर लगाएं। आप चाहें तो राधा-कृष्ण की तस्वीर या अपनी खुद की शादी या प्यार भरी तस्वीर भी अपने कमरे में लगा सकती हैं। इसके अलावा आप कोई भी तस्वीर बेडरूम में ना लगाएं।
  • कमरे में बेड को कभी भी उत्तर-पूर्व में ना लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का सेक्सुअल रिलेशनशिप खराब होता है क्योंकि ये स्थान गुरु का होता है।
  • बेडरूम में किसी भी मरे हुए व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगाएं, ऐसा करने से घर के वास्तु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसका असर पति-पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकता है।
  • बेडरूम में कभी भी भूलकर कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। अगर आप कांटेदार पौधा रखते हैं तो इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा होती है।
thorny plant
Never plant a thorny plant in the bedroom.
  • वास्तु के अनुसार बेडरूम में कभी भी किसी प्रकार की आक्रामक युद्ध, उदासी वाली तस्वीरें, पशु की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए। इसकी वजह से भी दांपत्य जीवन में परेशानियाँ आती हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...