मेड की मनमानी सुधारने के लिये अपनाएं ये टिप्स
कामवाली तो हम रख लेते हैं पर उससे सही से काम ले पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है I क्यूंकि ज्यादातर पैसे की वजह से दिन भर कई घरों में काम करती हैIइसलिए जैसे तैसे अपना काम निपटा के निकल जाती है I
Tips To Manage Your Maid: अब हर घर में महिलाएँ भी कामकाजी हो गई हैI क्यूंकि महंगाई के इस दौर में घर अकेले चलाना इतना आसान नहीं रह गया हैI ऐसे में एक घर की महिला को रोज ऑफिस के काम के साथ घर के काम को संभालना मुश्किल हो जाता हैI इसलिए रोजमर्रा के काम के लिये उन्हें मेड की जरुरत पड़ जाती है I ताकि उनका सारा काम सही समय पर निपट जाए I
पर,कामवाली तो हम रख लेते हैं पर उससे सही से काम ले पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है I क्यूंकि ज्यादातर पैसे की वजह से दिन भर कई घरों में काम करती हैI इसलिए जैसे तैसे अपना काम निपटा के निकल जाती है I
उसके बावजूद भी उसका कोई टाइम टेबल भी नहीं होताI कभी वो बिना बताए छुट्टियों पर चली जाती है, इसकी वजह से आपको परेशानी होती है लेकिन दूसरी कामवाली ना मिलने के डर से आप उसे ज्यादा डांट भी नहीं सकतीI क्यूंकि अगर ऐसा किया तो वो काम छोड़ के चली जाएगी I आपकी कमजोरी जान कर वो भी अपनी मनमानी करने लगती हैI
अगर आप भी मेड की मनमानी से परेशान है तो कुछ टिप्स अपनाकर उसकी ये आदत में सुधार ला सकती हैं:
मेड को रखने से पहले कुछ बातें पहले से पता कर लें

*पहले ये पता कर लें कि वो आसपास कितने घरों में काम करती है I उसका टाइम टेबल क्या है? जिन घरों में वो काम कर रही है वहाँ से भी उसकी पूरी जानकारी ले लें I
*उसकी आइडेंटिटी, फॅमिली, घर, बच्चे सब पहले पता कर लें I ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी ना हो I क्यूंकि कामवाली की कॉमन प्रॉब्लम होती है चोरी करनाI इसलिए बिना छानबीन किए किसी को भी काम पर ना रखें I
*अगर वो आपके घर काम करना स्वीकार कर रही है, तो पहले वन वीक उसका डेमो भी ले सकती हैं अगर आप चाहें तो फिर उसे काम पर कन्टिन्यू करें I
*लेन देन भी फिक्स कर लें I

सारी बातों से संतुष्ट होने के बाद ही किसी मेड को काम पर रखें Iअगर आपको लगता है कि आप वाकई उसके काम से खुश हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें जिससे वो अपनी मनमानी ना शुरू कर दे I
*उसके पैसे वक्त पर देंI पैसे की जरुरत सबको होती है, इसलिए महीना लगते ही उसकी पगार दें दे I
*उसे महीने में चार छुट्टी तो कम से कम दे, क्यूंकि उसकी भी अपनी निजी जिंदगी हैI
*अगर वो कभी बीमार हो जाए या उसके घर पर कोई एमर्जेंसी हो जाए तो उससे सख्ती से पेश ना आए बल्कि उसकी मदद करे I
*वो भी इंसान है उसके साथ भी रिस्पेक्ट से पेश आयें I अगर उससे कोई गलती हो जाए तो ढंग से समझाएं I
*त्योहारों में उसके और परिवार के लिये मिठाई और गिफ्ट दिया करें, जिससे उसे खुशी होगी I
यकीन मानिए आपके अच्छे बर्ताव से वो आपको इज्जत भी देगी और कभी मनमानी करने का सोचेंगी भी नहीं I
