पार्टनर आपको नज़रअंदाज़ कर रहा हो, तो क्या करें?: Ignorance in Relationship
Ignorance in Relationship

पार्टनर अगर इग्नोर करता हो, तो क्या करना चाहिए

कभी कोई एक पार्टनर तो कॉम्परमाइज़ कर के रिश्ते को निभाने में लगा रहता तो दूसरा अपने ईगो में पार्टनर को इग्नोर करने में लगा रहता है I

Ignorance in Relationship: अपने पार्टनर का अटेंशन कौन नहीं पाना चाहता है I लेकिन कभी कभी ऐसा होता है न कि आपका पार्टनर आपको इग्नोर करना शुरू कर देता है I ऐसे में आपका गुस्सा होना स्वाभाविक हैI क्यूंकि पार्टनर की बेरुखी बर्दाश्त नहीं होती I

रिश्तों में छोटी-मोटी अनबन कोई बड़ी बात नहीं होती, लेकिन कुछ कपल के बीच छोटी बातें भी बड़े झगड़े का कारण बन जाती हैI इन सब में दोनों की गलती होती है लेकिन कभी कोई एक पार्टनर तो कॉम्परमाइज़ कर के रिश्ते को निभाने में लगा रहता तो दूसरा अपने ईगो में पार्टनर को इग्नोर करने में लगा रहता हैI रिश्ते एक तरफा नहीं निभाए जा सकतेI रिश्ते निभाने के लिये समर्पण दोनों तरफ से जरूरी होता हैI

अगर आप भी पार्टनर के इग्नोर करने वाले व्यवहार से तंग आ चुकी हैं और उन्हें सबक सिखाना चाह रही हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो कर के आप भी अपने पीछे उन्हें घुमा सकती हैं :

इग्नोर करने की वजह जानें

Ignorance in Relationship
Know the reason of ignoring

सबसे पहले ये जानने की कोशिश करे कि किस बात से वो आपको इग्नोर कर रहे हैं I हाल फिलहाल क्या आपका उनसे कोई झगड़ा हुआ था और आपकी कोई बात उनको हर्ट कर गई है I अगर ऐसा है तो उन्हें मनाने की तरकीब निकालें और सॉरी बोल दें, लेकिन अगर बात बात पर आपके पार्टनर को ऐसा करने की आदत है, तो कुछ नई तरकीब निकालेंI

पार्टनर से खुलकर बात करें

Tips To Control Partner
Talk to your Partner

अगर आपको अपने पार्टनर का ज्यादा नजरंदाज करना चुभ रहा है तो उनसे खुलकर बात करें I शांत दिमाग से बिना गुस्सा किए पार्टनर से पूछें कि किस बात से वो आपको इग्नोर कर रहा है I एक दूसरे को समझने की कोशिश करें I

खुद को अवैलबल ना रखें

Don't make yourself available
Don’t make yourself available

हम औरतों की आदत होती हैं ना कि अपने पार्टनर का इतना ध्यान रखते हैं कि उन्हें हमारी आदत हो जाती है लेकिन वो जाहिर नहीं होने देते क्यूंकि हम उनके लिये हमेशा अवैलबल रहते हैं I इसलिए आप भी थोड़ी स्वार्थी हो जाइए I उनके खाने का उनके कपड़े का उनकी चाय का उनके ऑफिस का ध्यान रखना छोड़ दीजिए I एक दो दिन में वो खुद ही लाइन पे आ जाएंगे I

मैसेज या कॉल करना बंद कर दें

Tips To Control Partner
Don’t do message and calls

महिलाओं की आदत होती है अपने पार्टनर को बेवजह कॉल या मैसेज करने की, और पुरुष को इग्नोर करने की I लेकिन आप ये नहीं जानती भले ही वो आपको या मैसेज, कॉल को इग्नोर कर रहे हों लेकिन उनको इंतेजार भी रहता है I इसलिए उनको लाइन पे लाने के लिये उन्हें कॉल या मैसेज करना बंद कर दें I

उनके पीछे भागना बंद करे

Relationship Tips
Stop running behind him

कुछ दिनों के लिये उनके पीछे भागना बंद कर दीजिए I आप भी उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दें I उनको जलाने के लिये अपने आपको खुश दिखाईए I जिससे वो भी सोच में पड़ जाए और आपके इग्नोर करने की वजह ढूँढने आपके पास आ ही जाएं I

आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी “किसी चीज के पीछे आप जितना भागोगे वो आपसे उतनी ही दूर भागेगी” I इसलिए अपने पार्टनर को लाइन पे लाने के लिये उनके पीछे भागना बंद करे I और हमारी बताई गई तरकीब से उन्हें अपने पीछे भगायें I

Leave a comment