जब सासू माँ साथ रहने आएं, तो ना करें ये गलतियां: Relationship with Mother-In Law
Relationship with Mother-In Law

सासू माँ का जीतना है दिल तो ना करें ये गलतियाँ

सासू माँ की नज़र आपकी हर छोटी से छोटी चीज़ पर होती हैI इसलिए इस बार जब आपकी सासू माँ साथ रहने आएं तो उनके सामने ये गलतियाँ करने से बचेंI

Relationship with Mother-In Law: जब आप अपने पति के साथ अकेले रहती हैं, तो आपका जैसे मन करता है आप वैसे रहती हैं, जो खाने का मन करता है वो खाती हैंI आपको कोई रोकने टोकने वाला नहीं होता है, लेकिन ऐसे में जब सासू माँ कुछ दिन के लिए आपके साथ रहने के लिए आएं तो अपनी इन आदतों में थोड़ा बदलाव जरूर लाएं, क्योंकि सासू माँ की नज़र आपकी हर छोटी से छोटी चीज़ पर होती हैI इसलिए इस बार जब आपकी सासू माँ साथ रहने आएं तो उनके सामने ये गलतियाँ करने से बचेंI

बासी खाना ना खिलाएं

Relationship with Mother-In Law
do not feed stale food

जब सासू माँ आपके पास कुछ दिन के लिए रहने आएं तो आप हमेशा कोशिश करें कि उन्हें फ्रेश खाना ही देंI कभी भी उन्हें फ्रीज़ में रखा हुआ खाना गर्म करके ना दें, क्योंकि घर के बड़े-बुजुर्गों को ये बिलकुल भी पसंद नहीं होता हैI अगर आप उन्हें फ्रीज़ में रखा हुआ खाना देती हैं तो उन्हें लगेगा कि आप उनके आने से खुश नहीं हैं इसलिए ऐसा कर रही हैंI कोशिश करें हर दिन कुछ नया और अच्छा बना कर सासू माँ को खिलाएं और उन्हें खुश करेंI

सासू माँ को घर में छोड़कर अकेले घूमने ना जाएँ

Do not leave your mother-in-law at home
Do not leave your mother-in-law at home

कभी भी सासू माँ को घर में छोड़ कर अकेले घूमने ना चली जाएंI जब भी बाहर जाएँ तो उन्हें अपने साथ जरूर लेकर जाएँ, साथ ही अगर अपने लिए कुछ खरीदें तो सासू माँ को भी उनकी पसंद की चीजें जरूर दिलाएंI इससे आपका रिश्ता तो मजबूत होगा ही साथ ही उन्हें अच्छा भी लगेगा कि उनकी बहू उनका कितना ध्यान रखती हैI

सहेलियों को बुला कर पार्टी करने से बचें

Avoid partying with friends
Avoid partying with friends

भलें ही आप सासू माँ के ना रहने पर अपनी सहेलियों को बुला कर घर पर पार्टी करके एन्जॉय करती हों लेकिन उनके आने के बाद ऐसा करने से बचेंI साथ ही अपनी सहेलियों को भी बता दें कि अगर वे भी अपने घर को कोई पार्टी करने वाली हैं तो आप नहीं आ पाएंगीI

पति के साथ लड़ाई करने से बचें

avoid fighting with husband
avoid fighting with husband

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब सासू माँ साथ रहने आती हैं तो पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर काफी लड़ाई होती हैI आप ऐसा करने से बचें क्योंकि आपके ऐसा करने से उन्हें बुरा लगेगा कि वो कुछ दिन के लिए ही रहने आईं हैं और उनकी वजह से आप दोनों के बीच लड़ाई हो रही हैI

भूल कर भी ना करें पति की बुराई

don't complain about husband
don’t complain about husband

भले ही आपकी सासू माँ कितनी भी अच्छी क्यों ना हों और आप दोनों का रिश्ता कितना भी प्यारा क्यों ना हो लेकिन कभी भी उनसे पति की बुराई ना करेंI किसी भी माँ को ये अच्छा नहीं लगेगा कि कोई उनके बेटे की बुराई करे या कमी निकालेI पति से आपको जो भी शिकायत है उसे अपने पति के साथ बैठ कर बात करके सुलझाएंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...