7 संकेतों से जान लें उसके दिल में क्या है

अगर आप भी यह जानने के लिए परेशान हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन से 7 संकेत हैं जिनसे आप जान सकती हैं की वो आपको पसंद करता है।

Relationship tips : अगर हम किसी से प्यार करते हैं तो उसके सामने आते ही हमारी धड़कनें बढ़ जाती हैं और इस बात की टेंशन होती रहती है कि पता नहीं वो हमें चाहता है या नहीं। अब आप ये बात किसी से सीधे तो नहीं पूछ सकतीं लेकिन कुछ बातों से आप ये पता कर सकती हैं कि सामने वाले के दिल में क्या है? क्या वो भी आपको पसंद करता है? अगर आप भी यह जानने के लिए परेशान हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन से 7 संकेत हैं जिनसे आप जान सकती हैं की वो आपको पसंद करता है।

बॉडी लैंग्वेज को समझना

सामने वाला लड़का आपको पसंद करता है या नहीं, इसका संकेत आपको उसकी बॉडी लैंग्वेज से आसानी से लग सकता है। वो आपको देखकर बहुत खुश या नर्वस हो सकता है। अगर अचानक से आपसे नज़र मिल जाए और वो एकदम से झपक जाए, तो इसका मतलब है कि उसके मन में आपके लिए फीलिंग्स हैं।

अकेले मिलने के बहाने ढूंढता है

अगर आपका पुरुष मित्र आपको पसंद करता होगा, तो वह आपसे अकेले में मिलने के बहाने ढूंढेगा। अगर वो आपसे कहीं अकेले जाने के लिए कहे या जब आप कहीं अकेले हों और वो आपके आस-पास आने का प्रयास करे, तो इसका मतलब है वो आपको पसंद करता है।


जब आप किसी दूसरे लड़के से बात करती हैं..

जब हम किसी को प्यार करते हैं और वो किसी और से हंसकर, प्यार से बात करे तो हमें मन ही मन एक अजीब सी जलन होती है, तो अगर आपके किसी दूसरे लड़के से मिलने या बात करने पर वो इर्ष्या महसूस करे, तो समझ जाइए कि उसके मन में आपके लिए प्यार है।

आपकी केयर करे

जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके लिए केयरिंग होना स्वाभाविक है। अगर कोई लड़का आपसे प्यार करता है तो वो आपकी केयर जरूर करेगा। अगर आपको थोड़ा भी कुछ हुआ तो वो परेशान हो जाएगा । आपको थोड़ी सी सर्दी, जुकाम होने पर भी उसका परेशान हो जाना, सड़क पर चलते हुए हमेशा आपको सेफ साइड रखना, कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे इशारे हैं।

आपके स्पेशल दिनों को याद रखना

जिसे हम प्यार करते हैं उनसे जुड़ी हर चीज हमारे लिए खास बन जाती है। ऐसे में अगर कोई लड़का आपके हर स्पेशल दिन को याद रखता है, जैसे – आपका जन्मदिन, आपके माता-पिता की सालगिरह, बहन का जन्मदिन या फिर कोई अन्य खास दिन, तो हो सकता है कि आप उनके लिए समवन स्पेशल हैं।

सोशल मीडिया पर फॉलो करेगा

आजकल अपने प्यार के इज़हार का सबसे आसान माध्यम सोशल मीडिया है, जो लड़का आपको पसंद करेगा वो आपको सोशल मीडिया पर फॉलो जरूर करेगा। आपके फोटोग्राफ्स, अपडेट आदि को लाइक करेगा।

आपकी तारीफ करने के बहाने ढूंढें

जिसे हम प्यार करते हैं उसकी हर बात हमें अच्छी लगती है। अगर कोई लड़का हमेशा आपको कॉम्पलिमेंट्स दे तो मतलब वो आपको पसंद करता हो। ये जरूरी नहीं कि लड़का आपकी सुंदरता या आपके ड्रेसिंग सेंस की ही हमेशा तारीफ करे। आपकी छोटी-छोटी सफलताओं में भी वो आपकी तारीफ करने से नहीं चूकेगा।

बस तो इन संकेतों से जान जाइए कि वो आपको पसंद करता है या नहीं।