Love Relationship: हर किसी की यही चाहत होती है कि उसे कोई सच्चा प्यार करने वाला मिल जाए। कोई ऐसा जिसके साथ होने पर दुनिया की हर फिक्र भूल जाएं। कई बार लोगों को वो इंसान मिल भी जाता है। कमाल की बाता ये है कि अच्छा लगने के बावजूद कई बार लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें प्यार है या सिर्फ आकर्षण।

- आप लोगों के साथ हों या अकेले आपके ख्यालों में सिर्फ वही शख्स रहता है। आपके आसपास होने वाली घटनाओं में आप पूरी तरह शामिल नहीं रहते उसके विचारों में ही डूबे रहते हैं और अपनी दुनिया में ही खोए रहते हैं।
- प्यार में डूबे इंसान के लिए अग्रेजी का एक फ्रेज एक दम उचित है जो है ‘बटरफ्लाइज इन स्टमक’, जिससे प्यार हो उसके आसपास होने पर कुछ यही स्थिति होती है। अजीब सी बेचैनी और खुशी दोनों का एहसास एक साथ होता है। यहां तक की उसका नाम भी सुनकर दिल गदगद हो उठता है। उसके नाराज होने पर किसी काम में मन नहीं लगता। कुछ वैसे ही जैसे ‘माई नेम इज खान’ में शाहरूख खान ने कहा था कि तुम्हारी बेरूखी से सीने में कुछ अलग सी बेचैनी होती है।
- कोई भी रोमांटिक सॉन्ग सुनने पर आपको सिर्फ उसकी याद आती है। आपको ऐसा लगता है कि ये गाना सिर्फ आपके लिए ही बना है। उसका हर शब्द आपके लिए ही लिखा गया है। या तो आप उसे वो गाना सुनाना या समर्पित करना चाहते हैं।

- आपको उस इंसान की हर बात अच्छी लगती है। उसकी बुराई भी आप नजरअंदाज करने से नहीं चूकते। उसकी हर बात में कुछ अच्छा देखने की कोशिश करते हैं।
- हर वक्त उसके फोन और उससे बात करने का इंतजार करते हैं। मोबाइल की घंटी बजने पर ऐसा लगता है कि उसका ही कॉल है। बातें करने का चाहे कितना भी मन हो, कुछ भी सोचें कि मिलेंगे तो ये कहेंगे, वो बताएंगे लेकिन जब सामने आते हैं तो शब्द ही नहीं मिलते बात शुरू करने के लिए।
- उसके बिना अधूरा सा महसूस करते हैं। चाहे कितने भी लोग हों आस-पास लेकिन उसके साथ की ही चाहत दिल में रहती है और उसके साथ होने पर किसी और की तरफ ध्यान नहीं जाता।
- आप उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं भले ही वो काम आपको करना अच्छा लगता हो या नहीं। उसकी खुशी को ध्यान में रखकर आप उसके लिए काम करते हैं।
- उससे लड़ाई होने या बहस होने पर आप दु:खी रहते हैं। चाहे आपकी लड़ाई में आप उसे कुछ भी कह दें लेकिन किसी और के कुछ कहने पर आपको बुरा लगता है। आप उस दूसरे इंसान को खरी खोटी सुनाने से भी नहीं चूकते।
- अगर वो किसी बात से परेशान हो या दु:खी हो तो आप भी परेशान हो जाते हैं। आप कुछ भी करके उसकी समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। उसका मूड ठीक करने की कोशिश करते हैं।
- आप उसके लिए परफैक्ट बनने की कोशिश करते हैं। आप उसकी जिंदगी में सबसे खास जगह बनाने के लिए उसकी पसंद के काम करने की कोशिश करते हैं। कुल मिलाकर प्यार में पड़े लोंगों के लिए ये गाना बिल्कुल सटीक है। ‘होता है ये हाल जब प्यार किसी से होता है, तेरी तरह मेरी तरह पागल सभी हो जाते हैं।
