सासू मां को पसंद नहीं है मायके वालों का आना, तो ऐसे घोलें रिश्तों में मिठास: Relationship Advice
Relationship Advice

ससुराल और मायके के रिश्तों में ऐसे घोलें मिठास

ससुराल वालों को बहू के मायके वालों का घर आना पसंद नहीं आता हैI ऐसे में बहू के दिमाग में केवल एक ही बात चलती है कि कैसे दोनों परिवार को एक-दूसरे के करीब लाया जाएI

Relationship Advice: शादी के बाद एक लड़की के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर ससुराल जाना सबसे कठिन पल होता हैI ससुराल का माहौल उसके लिए एकदम नया होता है और उसे रह-रह कर अपने मायके की याद भी आती हैI ऐसे में जब वह अपने मायके वालों को अपने दिल की बात बताती है तो मायके वाले भी अपनी बेटी से मिलने के लिए उतावले हो जाते हैंI लेकिन जब बहू के मायके वाले उसके ससुराल आते हैं तो ससुराल वालों को उनका आना पसंद नहीं आता हैI

कई बार तो बहू को ऐसी स्थिति का भी सामना करना पड़ता है, जिसकी कल्पना भी नहीं की थीI ससुराल वालों का ऐसा व्यवहार उसे समझ नहीं आता है और दिमाग में केवल एक ही बात चलती है कि कैसे दोनों परिवार को एक-दूसरे के करीब लाए, ताकि सब साथ में हँसे -मुस्कुराएँ और अपनों के साथ एन्जॉय करेंI

Relationship Advice
Talk to your in-laws

आप इस बारे में अपने ससुराल वालों से खुलकर बात करें और आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करेंI उन्हें प्यार से समझाएं कि ससुराल वालों की खुशी आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है, लेकिन आपका मायका भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैI मायके वाले भी यही चाहते हैं कि दोनों परिवारों के बीच का रिश्ता मजबूत बना रहेI जब आप प्यार से समझाएंगी तो ससुराल वाले आपकी बात जरूर समझेंगेI   

Try to find out the reason
Try to find out the reason

कई बार शादी के समय दोनों परिवारों के बीच किसी छोटी सी बात के कारण मनमुटाव हो जाता है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को कुछ पता नहीं होता है, लेकिन दोनों परिवार एक-दूसरे से नाराज रहते हैंI इसलिए आप अपनी तरफ से पहल करके कारण जानें और इस मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करेंI

mother-in-law
Do not ignore your mother-in-law

जब आपके मायके वाले आते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता है, लेकिन आप इस खुशी के बीच अपने ससुराल वालों को ना भूल जाएँI आपके ऐसा करने से ससुराल वालों को लगने लगता है कि मायके वालों के सामने उनकी बहू उन्हें भूल जाती है और उन्हें सम्मान नहीं देती हैI इस बात को लेकर वे नाराज होते हैं और उनको आपके मायके वालों का आना अच्छा नहीं लगता हैI इसलिए आप मायके वालों के आने पर भी पहली प्राथमिकता अपने ससुराल वालों को ही देंI

Try to reduce the distances
Try to reduce the distances

आप अपनी तरफ से कुछ ऐसे अवसर की तलाश करें जो आपके मायके और ससुराल वालों के बीच की दूरी को कम करने में आपकी मदद कर सकेI जैसे आप किसी त्योहार पर मिलने के लिए बुला सकती हैं या फिर साथ में बाहर डिनर प्लान कर सकती हैंI साथ ही मायके वालों को कह कर अपने ससुराल वालों को खाने के लिए आमंत्रित कर सकती हैंI आपके इस पहल से ससुराल वालों को अच्छा लगेगा और वे भी मायके वालों को घर खुद से आमंत्रित करेंगेI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...