गेट का रंग

फेंग्शुई के अनुसार घर में समृद्धि लाने के लिए प्रवेश द्वार का रंग उसकी दिशा की अनुरूप करवाना चाहिए। जैसे अगर दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर रुख करता है तो उसे लाल या नारंगी रंग से पेंट करवाएं। तो नार्थ फेसिंग को ब्लू या ब्लैक और वेस्ट दिशा वाले पर ग्रे या वाइट कलर का इस्तेमाल करें। जबकि पूर्व दिशा में मौजूद दरवाजे से घर में गुड लक लाने के लिए उस पर ब्राउन या ग्रीन शेड करवाएं।

सॉफ्ट लिनेन

मखमली एहसास हमेशा से ही अमीरी व सुख का पर्यायवाची रहा है। हालांकि इसका गुड लुक के साथ यूं तो कोई भी कनेक्शन नहीं लेकिन कुछ जानकारों की मानें तो घर में ज़्यादा से ज़्यादा सॉफ्ट मटेरियल का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इससे कंफर्ट की फीलिंग महसूस होती है।

हाथी

विशाल हाथी को भी भाग्य के लिहाज़ से शुभ प्रतीक माना जाता है। हाथी की छोटी सी मूर्ति घर में रखने से परिवार सुरक्षित रहता है।

फूल

खुशी और अच्छी सेहत का प्रतीक माने जाने वाले ताज़े फूल दुर्भाग्य को भी ख़त्म करते हैं, ऐसा फेंग्शुई में माना गया है। बिना कांटों वाले ताज़े फूलों को घर में सजाकर आप अपने भाग्य में सुधार ला सकते हैं।

अगरबत्ती

पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल होने वाली खुशबूदार अगरबत्ती सिर्फ घर के वातावरण को ही नहीं महकाती बल्कि इसके धुएं से घर में मौजूद नकारात्मकता भी दूर होती है।

फल

आपने ये तो कई बार सुना होगा कि “एक सेब जो रोज है खाए, डॉक्टर को वो दूर भगाएं”। लेकिन सिट्रस यानि खट्टे फलों से भरी कटोरी धन-धान्य को घर में आने के लिए भी आकर्षित करती है। तो अगली बार फल के सेवन के साथ अपनी सेहत ही नहीं बल्कि अपना बैंक बैलेंस भी बढ़ाएं।

घोड़े की नाल

सदियों से लोग इस बात को मानते आ रहे हैं कि घर में दरवाजे के ऊपर घोड़े की नाल लगवाने से गुड लक आता है। खासतौर पर काले घोड़े की नाल को बहुत शुभ माना जाता है।

शीशा

यूं तो रूप-रंग को निहारने के लिए शीशा हर घर में मौजूद होता है लेकिन इसे किस प्रकार से और कहां स्थित किया जाए, ये हर किसी को पता नहीं होता। फेंग्शुई के मुताबिक शीशे का सही जगह स्थित होना घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। यदि हम शीशे को घर के बाहर किसी ऐसी जगह पर लगाएं, जहां से बाहर या फिर सुंदर से गार्डन का नज़ारा रिफलेक्ट हो तो घर पॉजिटीविटी से भरा रहता है।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी स्वाद और सेहत के लिहाज़ से तो अच्छी है ही लेकिन कुछ लोगों के अनुसार ये समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक भी है। इसलिए खुद भी पिएं व घर आने वाले मेहमानों को भी कैमोमाइल टी का लुत्फ़ उठाने दें।

 

ये भी पढ़ें- 

कबीर के ये 10 दोहे करते हैं जिंदगी की कड़वी सच्चाई को बयां

सफलता का मंत्र: दान करें, खुशहाल रहें

घर में सुख-शांति चाहिए तो भूल कर भी न करें ये काम

हर किसी को पढ़ने चाहिए ‘गाय’ से जुड़े ये तथ्य