किसी भी शादी में जाना हो या किसी पार्टी में शोस्टॉपर बनना हो लड़कियों को कपड़ों के साथ हाई हील्स पहनना पसंद होता है। लड़कियों को लगता है हील्स पहनने से उनका लुक कम्पलीट होता है और उनकी पर्सनालिटी में भी निखार आता है। साथ ही यदि लंबाई काम है तो हाई हील्स इस समस्या का भी समाधान है। यदि आप भी हाई हील्स पहनती हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में जरूर रखनी चाहिए।
अपनी नाप के अनुसार पहनें
जब भी आप अपने लिए हाई हील्स खरीदने जाएं याद रखें कि हील्स खरीदने से पहले उनकी नाम जरूर ले लें। कभी भी किसी और की नाप की सैंडल्स न पहनें। यदि आपको हाई हील्स पहन के चलने में परेशानी हो रही है तो न खरीदें।
दिन में ही सैंडल्स खरीदने जाएं
पूरा दिन चलने के बाद आपके पैर थोड़ा सा फ़ैल जाते हैं, जिससे आपको सैंडल का नाप लेने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए दिन में ही सैंडल्स खरीदने जाएं।
हील कैप जरूर खरीदें
हाई हील्स सैंडल्स से आने वाली आवाज़ से बचना है तो सैंडल्स के साथ हील कैप ज़रूर खरीदें।
क्वालिटी का रखें ध्यान
हमेशा हाई हील्स खरीदते समय उसकी क्वालिटी जरूर देख लें क्योंकि लो क्वालिटी सैंडल्स खरीदने पर ये जल्दी ही टूट सकती है और आपको चोट भी लग सकती है।
