सामग्री:- ग्रीन ऊन 430 ग्राम, सलाई नं. 8 और सिलने वाली सुई।

विधि:- अगला भाग:-130 फंदे डालकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर जाली का डिज़ाइन बुनते हुए 7” तक बुनें। फिर हर चौथी सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 12” तक बुनें। फिर दोनों तरफ से बाजू की कटाई के लिए 8-8 फंदे बंद करें। फिर हर चौथी सलाई में 1-1 फंदा दोनों तरफ से बढ़ाते हुए 6” में गले की कटाई गोलाई में बीच से 40 फंदे 2” में बंद करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें और सुई से सिल दें।

बाजू:- बाजू के फंदे उठाकर 2&2 का 1” बॉर्डर बुनकर सुई से बंद कर दें।

गला:- गले के फंदे उठाकर 1&1 का 6” का बॉर्डर बुनकर बंद करें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

स्लीव्स वाला लेमन पोंचू

सामग्री:- 500 ग्राम लेमन ऊन, 9 नं. की सलाईयां।

विधि:- 9 नं. की स. पर 120 फं. डालकर 4 स. पर्ल की बुनकर स्टा.स्टि. से 17 इंच बना कर 1 तरफ गोल गला घटाएं। गले के 20-25 फं. घटाए, कुल लं. 21½ इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें। इस प्रकार 4 भाग बना लें। 2 आगे के 2 पीछे के, पीछे का गला 18 इंच के बाद घटाएं। पीछे के 2 भाग बीच से मिलाकर सिल लें, 2 आगे के सिल लें, फिर कंधे के फं. जोडक़र इसे आस्तीन के लिए 6-6 इंच छोड़ दें। 50 फं. के सिं.रि. से 2 बॉर्डर बना कर आस्तीन के आगे जोड़ लें। आपका पोंचू तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

 क्रोशिया का सी ग्रीन पोंचू

 

सामग्री : 45 ग्राम सी ग्रीन ऊन, 9 नं. का क्रोशिया।

विधि:- आगे-पीछे के भाग :- ऊन को डबल करके 105 चे. डालें। चे. पर ड.क्रो. से बुनें। 1 चे. छोड़ें पूरी लाइन इसी प्रकार बुनें। अगली लाइन में 1 फं. में से 2 बार ड.क्रो. से, 1 चे., फिर 2 बार उसी चे. में से ड.क्रो. से बुनें। 4-5 लाइन तीसरी लाइन
की तरह। 6-7 लाइन में हर चेन में से ड.क्रो. से बुनें। इसी प्रकार दोहराते हुए 19 इंच बनाएं। 10 इंच के बाद बीच-बीच में चे. बढ़ा लें, जिससे घेर की तरह बन जाएगा। 19 इंच के बाद दोनों तरफ 20-20 चे. छोड़ कर 1 लाइन बुनें। फिर 15-15 चे. 2 लाइन में छोडक़र बुनें। अब 18-18 चे. छोड़ कर बुनें। अब अंतिम लाइन में 14-14 फं. छोड़ कर बुनें। बीडिंग बनाने के लिए दोनों भाग को दोनों तरफ से सी लें। कोने से शुरू करें। चे. में से ड.क्रो. से 2 बार बुनें। 3-4 चे. छोड़ कर इसे 1 चे. में से जोड़ें, इसी चे. में से 2 बार ड.क्रो. से बुन कर 4 चे. छोडक़र जोड़ लें। इसी प्रकार पूरे घेरे पर बीडिंग करें। 6-6 चे. की ड.क्रो. से 11-11 इंच की 2 पट्टी बना कर ऊपर वाली साइड में कंधे की पट्टी सी लें। मॉर्डन टॉप तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

पिंक फ्रिल पोंचू 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- वर्धमान पिंक ऊन 800 ग्राम, 9 व 10 नं. की सलाई

विधि :-  25 फं. डालकर 6 स. गा.स्टि. से बुनकर 4 स. का जाली का डिजाइन डालें। हर 8 स. के बाद दोनों तरफ 5-5 फं. बढ़ा लें और 8 स. के बाद जाली का डिजाइन डालें। 21” बुन कर बिना बढ़ाए 5” बुनें। दोनों तरफ 82-82 फं. कंधे के रखकर 3½” गोल गले की घटाई करें। दूसरा भाग भी इसी प्रकार बुन कर कंधे के फं. जोड़ लें। 10 नं. की स. पर गले के दोनों तरफ से 110-110 फं. उठा कर 5 इंच बॉर्डर बुन कर फं. बंद करें।

आस्तीन:- 10 नं. की स. पर 56 फं. डाल कर ड.रि. से 20 स. बुन कर 9 नं. की स. लगा कर बुनें। हर 4 स. के बाद 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 12” बनने तक 110-114 फं. हो जाए तो सारे फं. बंद कर दें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें। आस्तीन को ऊपर सिल लें, आपका पोंचू तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

लाइट मोव पोंचू

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- लाइट मोव ऊन 510 ग्राम, सिलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई

विधि:- अगला भाग:- 130 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर 11.5” सीधा बुननें के बाद जाली वाला डिज़ाइन 12” तक बुनें। 10” जाली वाला डिज़ाइन बुननें पर गले की कटाई 4” करें। तीरे के लिए 40-40 फंदे रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई 2” ऊपर करें।

बाजू :- 214 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा बुनते हुए हर सीधी उल्टी सिलाई में 2-2 फंदे घटाते हुए 13” तक बुनें। 13” में सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला:- गले के फंदे उठाकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनें और सुई से सिल दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

 ब्लू पोंचू

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री :- ब्लू रंग की वर्धमान ऊन 400 ग्राम, क्रोशिया हुक 10 नं. की ।

विधि:- इसमें आगे पीछे का भाग एक समान बनेगा, फिर दोनों को जोडक़र स्क्वायर पोंचू बनेगा। 100 चेन बनाएं। इसके ऊपर ड. लूप से पूरी लाइन बनाएं, फिर चेन डालें, फिर ड. लूप, फिर चे., इस प्रकार बनाते हुए 50 बार दोहराएं।  बंद कर दें।  इस प्रकार दो टुकड़े अलग-अलग बना लें, फिर इन्हें जोड़ लें। फूल टांक लें लें या कोई शो बटन लगा लें।खूबसूरत पोंचू तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

क्रोशिया निटेड पोंचू

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री: फोन रंग की ऊन 200 ग्राम, 6 व 4 नं. का क्रोशिया

विधि: 6 नं. के क्रोशिये द्वारा 100 चे. का वृत्त बनाएं। पंक्ति 1 प्रत्येक 25वें ट्रे. में 1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे. बनाते हुए प्रत्येक स्टि. पर 1-1 ट्रे. बनाएं। पंक्ति 2 से 8 चारों जगह बनी 2 ट्रे. के बीच की 2 चे. स्पे. में 1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे. बनाएं। शेष भाग में ट्रे व जालीदार मोटिफ बुनें। पंक्ति 9 से अंत तक केवल आगे व पीछे के भागों के मध्य में ही 2 ट्रे. के बीच की 2 चे. स्पे. में 1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे. बनाएं। जालीदार मोटिफ में जाली बनाने के लिए 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. बुनें, 3 चे. बनाएं, 2 ट्रे. छोडक़र अगले 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. बुनें. अगली पंक्ति में 3 चे. स्पे. में 2 ट्रे. बनाकर 3 चे. बनाएं। 2 ट्रे. छोडक़र अगली 3 चे. स्पे. में 2 ट्रे. बनाती जाएं।आवश्यकतानुसार लंबाई कर लें। अंतिम पंक्ति में प्रत्येक चौथे ट्रे. पर 20-20 चे. के लूप बनाएं। पट्टी के लिए 4 नं. के क्रोशिये द्वारा ट्रे. बनाते हुए 3 घेरे बनाएं। अंतिम घेरे में 3 चे. बनाकर तीसरे स्टि. पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

फ्लोरल पोंचू

 


  

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- सिलाई नं-9 व सिलने वाली, सूईं वजन -450 ग्राम ।

विधि:- 220 फंदे डालकर 1×1 का 2इंच बाॅर्डर बुनें फिर दिए हुए ग्राफ नं. 2 की तरह डिज़ाइन बुनते हुए दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 9इंच तक बुनें। इसी प्रकार दूसरा भाग भी बुनें और सुईं से सिल दें।

गला:- गले के फंदे उठाकर 1×1 का 6 इंच बाॅर्डर बुनें और बंद कर दें। गले और घेरे में ग्रे रंग के धागे लटकाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

पोलानेक रंगीला पोंचू

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- सभी ऊन वर्धमान की- हल्की पिंक कलर की ऊन 150 ग्राम, ग्रीन ऊन 40 ग्राम, डार्क पिंक व रेड ऊन 25-25 ग्राम, 10 नं. व 4 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई व कुछ सफेद मोती।
 
विधि:- पोंचो को 4 भागों में नीचे से ऊपर की ओर ट्रे. की बुनाई में बुनकर आपस में जोड़ा गया है। एक भाग बनाने के लिए हल्की गुलाबी ऊन से 106 चे. बनाएं। प्रत्येक पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 ट्रे. घटाते हुए कुल 42 पंक्तियां बुनें। 2 भागों में शुरू की 9 पंक्तियां क्रमश: हरे, लाल, हरे, गहरे गुलाबी के क्रम में बुनें। शेष बुनाई हल्की गुलाबी ऊन से करें। चारो भागों को जोडक़र पोंचो का आकार दें। घर में 1 पंक्ति हरी ऊन से ट्रे. में बुनें। कॉलर बनाने के लिए गले में 4 नं. के क्रोशिये द्वारा क्रमश: हरे, गहरे, गुलाबी, हरे, लाल व हरे रंग की ऊन से ट्रे. की 5 पंक्तियां बुनें। सामने के भाग पर गहरी गुलाबी ऊन से सॉटिन स्टिच द्वारा कढ़ाई करके फूल बनाएं। फूल के बीच में सफेद मोती टांक दें। डंडी व पत्तियां हरी ऊन से क्रमश: स्टेम स्टिच तथा लोंग एंड शौर्ट स्टिच द्वारा बनाएं।