इस साल 2016 में अंक 9 का विशेष महत्व है। 9 मंगल का अंक है। 9,18,27 तारीख पर पैदा हुऐ जातकों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। मेष, वृश्चिक, कर्क और मकर राशि के जातक मंगल के प्रभाव से अछूते नहीं रहेंगे। मंगल ग्रह पराक्रम, साहस, हौसला बहादुरी दर्शाता है। नकारात्मक स्थिति में यह लड़ाई, झगड़े, आतंक का ग्रह है।

अंक- 1

स्वामी सूर्य तिथि- 1,10,19,18 तथा सिंह न्यूमीरोलोजी राशि के जातकों के लिये यह वर्ष अच्छा रहेगा। यह वर्ष आपके लिये नये विकल्प लायेगा। रूके हुऐ कार्य बनेगे। 1,3,7,9 आदि तिथि पर जन्मे जातकों के लिये यह वर्ष उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिये यह वर्ष अच्छा रहेगा। पिता के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते है। भाग्यांक 9 वाले व्यक्तियों के लिये यह वर्ष बदलाव का वर्ष है। गुडलक गुरू निशा का कहना है धीरज और मेहनत द्वारा आप अपने लक्ष्यों को पा लेंगे।

शुभ रंग– नारंगी-

शुभ तिथि- 1,3,7,9,18,25,

शुभ दिन– सोमवार, शनिवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार।

 

 

अंक-2

ग्रह- चन्द्रमा, तिथि- 2,11,20,29 नम्बर, चन्द्रमा का नम्बर है। मन पर आपका बस नहीं रहेगा। माता से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। नये मित्र बनेगे। यात्रायें होगी। किसी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले जाँच लें अन्यथा धोखा हो सकता है। जिन व्यक्तियों की जन्म तिथि में 4, 5 आता है वह जल्दीबाजी में निर्णय लेने से बचें। भाग्यांक 9 वाले व्यक्ति अपने बॉस के साथ सम्बन्ध अच्छे बना कर रखे परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आप मिल सकते हैं जो आपकी प्रगति में मदद करेगा।

शुभ रंग- सफेद, लाल, बैगनी।

शुभ तिथि- 1,3,5,6,9,21,24-

शुभ दिन– रविवार, सोमवार और बुधवार।

 

अंक-3

ग्रह बृहस्पति, तिथि- 3,12,21,30- 9 और 3 अंक की युति राजनीती के क्षेत्र में सफलता देती है। जो जातक राजनीती के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, यह वर्ष उनके लिये अच्छा रहेगा। मीन एवम धनु राशि के जातकों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। तिथि- 1,2 और 3 के लिये यह वर्ष उन्नति का वर्ष है, रूके हुए काम बनेंगे। धन, सम्मान के लिये 2016 उत्तम है। तरक्की के साथ खर्च भी बढ़ेगे। अंक 3 वाले व्यक्ति किसी डाक्यूमेन्ट या कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करे। जमीन, जायदाद खरीदने में जल्दबाजी न करें। व्यापारियों, वकीलो अध्यापकों के लिये यह वर्ष अनुकूल होगा।

शु रंग- नारंगी, पीला।

शुभ तिथि- 1,2,3,9,10,20,30

शुभ दिन- रविवार, सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार।

 

अंक- 4

ग्रह- राहु, तिथि- 4,13,22,31 आपके लिये साल चुनौतियों से भरा रहेगा। विरोधी पक्ष आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। जिन जाताकों की तिथि में 6 और 8 है उनके लिये यह वर्ष परेशानियों से भरा होगा। भाग्यांक 9 वाले व्यक्ति को कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये। वर्ष के अन्त में लाभ होने की सम्भावना है। खर्चा बढ़ेगा। विवाह योग बन रहा है। स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर और गाल ब्लैडर सम्बन्धित परेशानियाँ आ सकती है।

शुभ रंग- नीला, सिल्वर

शुभ तिथि- 3,6,8,13,15,17,22

शुभ दिन- बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार।

 

 

अगले पेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें…

 

अंक- 5

ग्रह बुध, तिथि- 5,14,23 बुध बदलाव का ग्रह है। यह वर्ष ज्यादा लाभदायक नहीं है। सोच समझकर जीवन के मुख्य फैसले करें। व्यवहार कुशलता से आपके कार्य सम्भव हो पायेंगे। व्यापार या व्यवसाय में लापरवाही घातक हो सकती है। कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है। आपके विरोधी आपके विरूद्ध कोई योजना बना सकते हैं। जिन जातकों की तिथि में 1 या 2 अंक है, उनके लिये यात्रायें लाभदायक रहेंगी। पारिवारिक परेशानियाँ बढेंगी। विद्या, संगीत, कला, मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों के लिये यह साल चुनौतियों भरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिये यह वर्ष अच्छा रहेगा। मिथुन एवं कन्या राशि वाले जातकों पर भी अच्छा असर नहीं रहेगा।

शुभ रंग- चमकीला, सफेद, गुलाबी

शुभ तिथि- 1,3,6,12,15,24

शुभ दिन- शुक्रवार, रविवार।

अंक- 6

ग्रह शुक्र, तिथि 6,15,24 – कुल मिला कर यह वर्ष मिश्रित रहेगा। 3,7,8 अंक जिन जातकों की जन्म तिथि में है, उनके लिये वर्ष 2016 वृद्धि लायेगा। प्रेमी प्रेमिका के लिये भी यह वर्ष खुशियाँ लायेगा विवाह योग बन रहा है। भाग्यांक 9 वाले जातक घर को सजाने संवारने में अधिक खर्च करेंगे। व्यापारी वर्ग इस वर्ष अपने कार्य को विस्तार करने की योजना बना सकते है। फिल्म एवं एक्टिंग सम्बन्धी फील्ड में कार्य कर रहे जातकों के लिये भी वर्ष उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का तबादला हो सकता है। तुला तथा कर्क राशि पर भी इस अंक का प्रभाव रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे, खाकी

 शुभ तिथि- 3,6,9,15,18,24

 शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार ।

अंक- 7

ग्रह केतु, तिथि- 7,16,25  

मूलांक 7 वाले के लिये यह वर्ष उत्तम है। आपके लिये यह वर्ष खुशियों की सौगात लायेगा। नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। कैरियर को लेकर स्थिरता का एहसास होगा। भाग्यांक 9 वालों के पारिवारिक सम्बन्ध बेहतर होंगे। आप नया घर खरीद सकते है। परन्तु खर्चे बढ़ेंगे। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पेंडिंग चल रहे कोर्ट केस की सुनवाई हो सकती है। विदेश यात्रा का योग है दफ्तर में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें। वाणी को नम्र रखें वर्ना किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

शुभ रंग- लाल, भूरा

शुभ तिथि- 6,7,9,16,8,24,25

शुभ दिन- मंगलवार , शुक्रवार।

 

अगले पेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें…

अंक-8

ग्रह शनि तिथि- 8,17,26

अंक 8 वाले जातक रहस्यवादी होते है, व्यक्तित्व के धनी होते है। यह वर्ष आपके लिये अच्छा नहीं है। धन सम्बन्धी परेशानियाँ आ सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। उनके कारण नई चुनौतियाँ आ सकती हैं। व्यापार में भी मिश्रित रिजल्ट होगा कभी लाभ, कभी हानि। मित्रों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी षड्यंत्र में फंस सकते हैं। अपने कार्य को गंभीरता से करें। जमीन जायदाद के मामले में सोच समझकर फैसला करें। तुला, मकर, एवम कुंभ राशि वाले जातको को भी संभल कर कार्य करना चाहिए। जिन जातकों की जन्म तिथि में अंक 3,5 या 6 है, यह वर्ष उनके लिये लाभदायक रहेंगा।

शुभ रंग- पीला, ग्रे, सिलवर

शुभ तिथि- 3,6,8,12,15,17,26

शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार।

अंक -9

ग्रह मंगल, तिथि 9,18,26 आपके लिये यह उत्तम वर्ष है। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। सन्तान व बच्चों से सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी। जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी टेक्निकल, बिजली, कम्पयूटर के फील्ड में कार्य कर रहे जातकों के लिये यह वर्ष नये आयाम लायेगा। आपकी मेहनत इस साल रंग ला सकती है। सेहत बेहतर होगी। कलह व झगड़े से बचें और किसी की आलोचना न करें। पारिवारिक कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। बहन भाईयों से सम्बन्ध मधुर बनेंगे। सरकारी महकमे में कार्य करने वाले जातको के लिये यह वर्ष अच्छा रहेगा। मेष, वृश्चिक, मकर और कर्क राशि पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

शुभ रंग- सफेद, लाल, पीला।

शुभ तिथि- 1,2,3,7,12,16,30

शुभ दिन- रविवार, सोमवार मंगलवार, बृहस्पतिवार।