कभी दिल्ली, कभी लखनऊ और तो कभी शाहजहांपुर के बाद एक बार फिर गृहलक्ष्मी दोपहर का दूसरा संस्करण पहुंचा लुधियाना के गौरिका क्लब में। जहां क्लब की महिलाओं ने ढेर सारी मौजमस्ती की और साथ ही कई एक्टीविटीज में भी हिस्सा लिया। इसी के साथ वॉशिंगटन एप्पल से बनी रेसिपीज़ भी सीखी।

गौरिका क्लब

पहले की तरह इस बार भी गृहलक्ष्मी दोपहर के दूसरे संस्करण ने महिलाओं में जमकर रोमांच भरा। 25 मई,17 को लुधियाना के गौरिका क्लब के साथ आयोजित हुई गृहलक्ष्मी दोपहर जो गौरिका क्लब की सदस्याओं को काफी पसंद आई। इस क्लब की प्रेसिडेंट हैं मिसेज पंजाब ब्राइड ऑफ नेशन पेजेंट शाहफी वाधवा अरोड़ा और वाइस प्रेसिडेंट हैं रिद्धि गुप्ता।

इस बारे में क्लब की वाइस प्रेसिडेंट रिद्धि गुप्ता का कहना है कि गृहलक्ष्मी दोपहर महिलाओं के लिए एक अच्छा और यूनिक प्लेटफार्म है, ख़ासतौर पर हाउस वाइव्ज़ के लिए। जिन्हें अपने टैंलेंट को उभारने का मौका ही नहीं मिल पाता है।इस तरह के ईवेंट्स महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। तो इस ईवेंट में भी महिलाओं को कई तरह की एक्टिविटीज का हिस्सा बनने का मौका मिला।इसके अलावा हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर निकालना है। ताकि वो भी अपने अंदर छिपे टैलेंट को समझ सकें। इसके अलावा इससे महिलाएं रिलैक्सेशन और स्ट्रेस फ्री फील करती हैं। हमारा क्लब हमेशा कुछ यूनिक करने का प्रयास करता है।

एक्टिविटीज

गृहलक्ष्मी दोपहर में महिलाओं के लिए कई तरह की एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया। यहां महिलाओं के लिए समर क्वीन कॉन्टेस्ट, रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन और रैंडम सवाल-जवाब जैसी एक्टिविटीज की गई थी।

alt=''

प्रत्येक राउंड में 20 प्रतिभागी शामिल थीं। इसके अलावा गृहलक्ष्मी की तरफ से महिलाओं को कई टाइटल्स से भी नवाजा गया। गृहलक्ष्मी ऑफ द डे और ‘मई क्वीन’ रही मीनू वर्मा और ‘मई क्वीन- 2 थी दीपिका।

 
 

 टाइटल्स

  • एर्ली बर्ड का खिताब जीता रश्मि ने।
  • चटर-पटर का खिताब जीता कंवलजीत ने।
  • फिट एन एक्टिव के पुरस्कार से नवाज़ी गई श्वेता। 
  • मिस चुपचाप रही गीता।
  • बम्पर प्राइज़ जीता मिसेज प्रीति ने।

वॉशिंगटन एप्पल की एक्टिविटीज़

महिलाओं के लिए यहां पर वॉशिंगटन एप्पल द्वारा कुकरी क्लासेज भी रखी गईं। डाइट सागा की शेफ युगांश गुप्ता ने महिलाओं को वॉशिंगटन एप्पल से कई रेसिपीज भी बनाकर सिखाईं और चखाईं।

                                        एप्पल स्पेनिच सूप की रेसिपी

सामग्री-

  • वॉशिंगंटन एप्पल-2 पीस
  • पालक -2 कप
  • लहसुन -1 पीस
  • प्याज-1
  • वेजीटेबल स्टॉक-5 कप
  • ऑलिव ऑयल-3 बड़े चम्मच
  • आलू कटे हुए-1/2 कप
  • नमक  व कालीमिर्च -स्वादानुसार
  • धनिया पत्ता-1/2 कप

विधि-

  1. एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें और फिर उसमें कूटे हुए लहसुन और प्याज डालकर भूनें।
  2. फिर इसमें बारीक कटे हुए वॉशिगटन एप्पल, पालक और आलू डालकर मिलाएं।
  3. अब इसमें वेजीटेबल स्टॉक डालकर 3 से 4 मिनट बॉयल होने तक पकाएं फिर इसमें नमक और कालीमिर्च मिलाएं।
  4. अब मिश्रण को शेक कर लें जब तक कि सेब अच्छे से मिल न जाए।
  5. अब इसे सूप बाउल में निकालकर धनिया पत्ता और सेब की स्लाइस से सजाकर सर्व करें।

                                                 एप्पल कोल्स लॉ सैलेड

  • वॉशिंगटन एप्पल- 2 कप
  • गाजर-3 से 4
  • पत्तागोभी -1/2 कप
  • लाल शिमलामिर्च-2
  • पीली शिमलामिर्च-1
  • हरी शिमलामिर्च-1
  • पार्सले लीव्स-1/2 कप
  • नमक व कालीमिर्च स्वादानुसार

विधि-

  1. सभी सब्जियों को लंबे-पतले यानी लच्छेदार स्टाइल में काट लें।
  2. फिर इसमें हंग कर्ड और नमक व काली मिर्च स्वादानुसार मिलाएं।
  3. अब इसे पार्सले और ब्लैक ऑलिव से सजाकर सर्व करें।

 ये भी पढ़ें-

गृहलक्ष्मी दोपहर: जब कानपुर की महिलाओं ने चखा वॉशिंगटन एप्पल का स्वाद

चांदनी चौक में हुई ज़ायकेदार गृहलक्ष्मी दोपहर

पंखुड़ी एक उड़ान महिला मंडल पंजाबी बाग के साथ कुछ ऐसा मना गृहलक्ष्मी दोपहर  

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।