सेल्फी और फेसबुक अपडेशन आज के समय का खास ट्रेंड बन चुका है, ट्रैवलिंग के दौरान तो खासतौर पर। अगर आप भी कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रही हैं और फुलऑन सेल्फी के मूड में हैं तो अपने लगेज बैग के लिए ऐसे कलेक्शन का चुनाव करें जो ट्रेंडी, कलरफुल और लाइट वेटेड हो। जिसे कैरी करने के बाद आपको ज्यादा थकान भी महसूस न हो। तो जानें कैसा हो आपके लगेज बैग के कलेक्शन का सलेक्शन।
ड्रेस सिलेक्शन
यात्रा के दौरान ड्रेस का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसी जगह जा रहे हैं। अगर आप गर्म जगह जा रहे हैं तो स्लाइलिश के साथ लाइट फैब्रिक वाली ड्रेसेज चुनें। आजकल बाजार में कैजुअल वेयर में कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध हैं। ट्रैवलिंग को ध्यान में रखते हुए आप डैनिम जींस, कैप्री, फ्लोरल प्रिंट, मैक्सी, केपटॉप पैंट, फ्रॉक, डोंगरीज विद लॉन्ग शर्ट आदि चुन सकती हैं। टॉप में आप स्लीवलेस की जगह फुल स्लीव्ज चुनें, ताकि टैनिंग की शिकार न हों। फ्लोरल प्रिंट वाले शॉट्र्स भी अच्छा विकल्प हैं। विंटर्स के हिसाब से आप जींस के साथ लैदर जैकेट, डैनिम स्टड वर्क जींस विद चैक्स डिजाइन हाईनेक, स्वेटर, पोंचों, वूलेन लॉन्ग ड्रेस आदि चुन सकती हैं। कलर पैलेट में डार्क शेड्स का ही चुनाव करें, ताकि आपकी फोटो अच्छी आ सके।

ज्वैलरी
यात्रा के दौरान हैवी ज्वैलरी अच्छी नहीं लगती। इसलिए आप ट्रैडीशनल और हैवी ज्वैलरी न चुनें। आप वुडेन और इको फ्रैंडली ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं ताकि आप आम दिनों से अलग नजर आएं। ये ज्वैलरी पहनने में हल्की होती है और फंकी लुक भी देती है। मैटल या गोल्ड की ज्चैलरी बिलकुल न पहनें।
हेयर स्टाइल
हेयर स्टाइल में आप बालों को खुला रखने की बजाय हाईपोनी, फिशटेल और फ्रेंच चोटी ट्राई कर सकती हैं, जो आपके लुक को और भी इनहांस करेंगे।

बैग
एक्सेसरीज में आप हल्के और मीडियम साइज का बैग चुनें। ये देखने में भी अच्छे लगते हैं और आपकी जरूरत का सभी सामान इनमें आ जाता है। आप पोल्का डॉट प्रिंट वाले या फ्लोरल प्रिंट वाले बैग भी चुन सकती हैं। आजकल डैनिम का बैग भी ट्रेंड में है और ट्रेवलिंग में ये अच्छा भी लगता है।
