1. रंग-बिरंगे फूलों की बजाय आकर्षक बहुरंगी पत्तियों वाले पौधे लगा सकती हैं। कैलेडियम यानि एन्जिल विंग्स कहे जाने वाले पौधे को आप इस मौसम में लगा सकती हैं। इनकी बड़ी-बड़ी पत्तियां अपनी रंग बिरंगी आभा कई महीनों तक बिखेरती हैं।

2. नॉन फ्लॉवरिंग प्लांट्स और ट्रीज जैसे फर्न, पाम आदि को भी आप इस मौसम में अपना सकती हैं। इसके साथ ही बैंबू प्लांट्स लगाकर भी आप अपना पोर्च आकर्षक दिखा सकती हैं।

3. इस साल के पैंटॉन कलर यानि इंडिगो से भी आप अपनी बगिया सजा सकती हैं। नीले रंग के इंडिगो फ्लॉवर की भारत में चालीस से भी ज्य़ादा प्रजातियां पाई जाती हैं। वैसे गलोरी लिली का पौधा भी बारिश के मौसम में ही खिलता है।

4. गुलमेहंदी के फूलों की खूशबू भी आपके बगीचे को महकाने के लिए काफी है।मॉनसून कैसिया, सूरवारी, सहदेवी, जैसमीन आदि भी इसी सीज़न के पौधे हैं।

5. फ्लैट में रहते हैं तो अपनी बॉलकनी में करोटन और ग्लेडिया के पौधे भी लगा सकते हैं। करोटन के पौधे से शुद्ध वायु भी प्रदान होती है। ऐसे में आप इस मौसम में इसे भी अपना सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
DIY: घर सजाने के लिए ऐसे करें फ्यूज बल्ब का इस्तेमाल
अपने व्यक्तित्व के अनुरूप सजाएं अपना घर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
