मफलर वाला ओपन कार्डिगन 

इरा जौहरी

सामग्री :

  • फिरोजी ऊन 500 ग्राम
  • सलाई 9 नं. 

विधि :

पीछे का भाग :

  1. 9 नं. की स. पर 120 फं. डालकर 4 स. पर्ल की बुनें।
  2. स्टा.स्टि. से 15 इंच बुनकर 3-2-1 से मुड्डे के फं. घटाकर 8 इंच बुनकर फं. पि.हो. में डालें।

अगला भाग :

  1. स. पर 62 फं. डालकर 4 स. पर्ल की बुनकर जाली वाला डिजाइन डालें।
  2. 15 इंच बुनकर 3-2-1 से मुड्डे के फं. घटाकर 8 इंच बुनकर कंधे के 28 फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें।
  3. बचे 36 फं. का मफलर बुनें व डिजाइन डालें।
  4. 12 इंच बुनकर 5-6 फं. घटा दें।
  5. 10 इंच बुनकर 5-6 फं. घटा दें। 5 इंच बुन कर फं. बंद कर दें।
  6.  दूसरा भाग भी इसी प्रकार बुनें।

आस्तीन :

  1. 10 नं. की स. पर 50 फं. डाल कर सिं.रि. से 2½ इंच बार्डर बना 9 नं. की स. लगा कर डिजाइन डालें।
  2. 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाते जाएं। 19½ इंच होने पर फं. बढ़कर 100-102 तक हो जाएं।
  3. 5-3, 2-2, 2-2 से कंधे के फं. घटाकर बचे सारे फं. बंद करें।
  4. दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें।
  5.  सिलाई करें।
  6. मफलर की गांठ लगा लें।
  7. ओपन कार्डिगन तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन….. 

व्हाइट नेट डिजाइन विद व्हाइट बटन 

अंजू शर्मा 

सामगी :

  • वर्धमान सफेद रंग के गोले 50 ग्राम 8 गोले
  • सलाइयां 12 और 10 नं. की

विधि :

अगला दांया हिस्सा :

  1. 12 नं. की सलाई पर 66 फन्दे डालकर 1” बुनें।
  2. फन्दे 12 नं. की सलाई पर रखते हुए बाकी फन्दे 10 नं. की सलाई पर लें और जाली का नमूना डालें।
  3. 4” के बाद नमूना बनाएं और 18” तक जालीदार नमूना बुनें।
  4. 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं।
  5. गले की शेप के लिए हर सलाई में एक-एक फन्दा घटाएं।

नमूना नं. 1 :

  1. 9 फन्दे, 3 का एक, ऊन आगे, एक फन्दा बुनें, ऊन आगे दोहराएं।
  2. उलटी सलाई उलटी बुनें।
  3. अगली सलाई में 9 फन्दे क्रमश: 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2, 1 होते जाएंगे।

नमूना नं. 2 :

  1. अगला बांया हिस्सा :दांए के समान ही बनेगा।
  2. पट्टी की दिशा बदल जाएगी।

पिछला हिस्सा :

  1. 120 फन्दों से शुरू करें।
  2. नमूना अगले के समान ही बनेगा।
  3. गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

स्लीव्ज़ :

  1. 12 नं. की सलाई पर 50 फन्दे 1” रिब बुनें।
  2. 10 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 10” बुनें।
  3. नमूना अगले हिस्से के समान बनाएं।

मेकअप :

  1. सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें।
  2. गले की पट्टी को पीछे ले जाकर जोड़ दें।
  3. व्हाइट नेट डिजाइन विद व्हाइट बटन कार्डिगन तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

ऑरेंज केबल कार्डिगन

 

सामगी :

  • वर्धमान ऑरेंज रंग के गोले 50 ग्राम 9 गोले
  • ओरेन बटन
  • 12 और 10 नं. की सलाइयां

विधि :

अगला दांया हिस्सा :

  1. 12 नं. की सलाई पर 66 फन्दे डालकर 1” बुनें।
  2. फन्दे 12 नं. की सलाई पर रखते हुए बाकी फन्दे 10 नं. की सलाई पर लें और केबल का नमूना डालें।
  3. 18” तक केबल को घुमाव देते हुए नमूना बुनें। 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं।
  4. गले की शेप के लिए हर सलाई में एक-एक फन्दा घटाएं।

अगला बांया हिस्सा : दांए के समान ही बनेगा। पट्टी की दिशा बदल जाएगी।

पिछला हिस्सा : 120 फन्दों से शुरू करें। नमूना अगले के समान ही बनेगा। गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

स्लीव्ज़ :

  1. 12 नं. की सलाई पर 50 फन्दे 1” रिब बुनें।
  2. 10 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 10” बुनें।
  3. नमूना अगले हिस्से के समान बनाएं।

मेकअप :

  1. सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें।
  2. गले की पट्टी को पीछे ले जाकर जोड़ दें।
  3. यथास्थान बटन टांक दें।
  4. कार्डिगन तैयार है।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

यलो डैजलिंग बटर फ्लाई कार्डिगन

सामग्री :

  • पीला ऊन 450 ग्राम 
  • सिलाई नं. 8 और सिलने वाली सुई

विधि :

  1. 200 फंदे डालकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनें।
  2. फिर दोनों तरफ से केबल का डिज़ाइन डालते हुए 12” तक बुनें।
  3. ऊपर से 40 फंदे छोडक़र बीच से 35 फंदे बंद कर दें।
  4. 4 सिलाई बुनने के बाद 35 फंदे डालकर बराबर कर लें।
  5. 15” सीधा फिर उसी प्रकार 35 फंदे बंद करें और 35 फंदे डालकर बराबर कर लें। फिर 12” बुनकर बंद कर दें।

बाजू :

  1. 24 फंदे डालकर केबल की पट्टी 7” बुनें।
  2. ऊपर से फंदे उठाकर 1” 1&1 का बॉर्डर बुनें।
  3. सीधा दोनों तरफ से 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16” तक बुनें।
  4. फिर 4-4 करके सारे फंदे बंद कर दें।
  5. इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

यलो निटेड स्वेटर

परमजीत कौर  

सामगी :-

  • वर्धमान पीले रंग के गोले 50 ग्राम 8 गोले
  • सलाइयां 12 और 10 नं. की 

विधि :-

अगला दांया हिस्सा :-

  1. 12 नं. की सलाई पर 66 फन्दे डालकर 1 इंच साबूदाना बॉर्डर में बुनें।
  2. 8 फन्दे 12 नं. की सलाई पर रखते हुए बाकी फन्दे 10 नं. की सलाई पर लें और जाली का नमूना डालें।
  3. 4” के बाद नमूना बनाएं और 18 ” तक जालीदार नमूना बुनें।
  4. 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं। 
  5. गले की शेप के लिए हर सलाई में एक-एक फन्दा घटाएं।

नमूना नं. 1 : –

  1. 9 फन्दे, 3 का एक, ऊन आगे, एक फन्दा बुनें, ऊन आगे, दोहराएं।
  2. उलटी सलाई उल्टी बुनें।
  3. अगली सलाई में 9 फन्दे क्रमश: 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2, 1 होते जाएंगे।

नमूना नं. 2 :-

अगला बांया हिस्सा : –

  1. दांए के समान ही बनेगा।
  2. पट्टी की दिशा बदल जाएगी।

पिछला हिस्सा :-

  1. 120 फन्दों से शुरू करें।
  2. नमूना अगले के समान ही बनेगा।
  3. गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

स्लीव्ज :-

  1. 12 नं. की सलाई पर 50 फन्दे 1” रिब बुनें।
  2. 10 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 10 ” बुनें।
  3. नमूना अगले हिस्से के समान बनाएं।

मेकअप :-

  1. सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें।
  2. गले की पट्टी को पीछे ले जाकर जोड़ दें।
  3. लीजिए यलो निटेड रॉयल पुलोवर तैयार है।

ये भी पढें-

रोजमर्रा के दाग-धब्बों को छुड़ाएं चुटकी में, अपनाएं ये टिप्स  

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल

परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।