बारिश के मौसम में भीगने का अपना अलग मज़ा होता है, लेकिन हर समय मौसम और रिमझिम फुहारों का मजा लेना संभव नहीं होता। ऑफिस या कॉलेज जाते हुए आप रेनकोट, रेनी सैंडल्स जैसी कितनी भी तैयारी कर लें अगर आपके पास छाता नहीं है तो थोड़ी परेशानी हो ही जाती है। तो जब छाता लेना ही है तो क्यों वहीं बोरिंग पुराने स्टाइल का काला छाता लिया जाए, कुछ नया ट्राई कीजिए। 

आजकल मार्केट में कई तरह के छाते उपलब्ध हैं जैसे स्ट्राइप्स, पोल्का डॉट, रोमांटिक प्रिंट्स आदी। इनके अलावा छातों पर स्लोगन्स भी चल रहे हैं और कार्टून कैरेक्टर्स भी। अब आपको अपनी पर्सनैलिटी और टेस्ट के अनुसार अपने लिए छाते चुन सकती हैं।

रफल्स वाले छाते

अगर आपको सॉलिड कलर पसंद हैं, तो नॉर्मल छाते की जगह आप रफल्स वाले छाते ट्राई कर सकती हैं। ये आपकी लुक में फेमिनीन लुक ऐड करते हैं।

 

स्ट्राइप्स वाले छाते

अगर आपको स्ट्राइप्स पसंद है या आप अपना छाता से अपनी स्मार्टनेस के अनुसार या प्रोफेशनल लुक सोचते हुए सिलेक्ट कर रही हैं तो स्ट्राइप्स वाले छाते आपको बेहद पसंद आएंगे।

 

मोनोक्रोम लुक

अगर मोनोक्रोम लुक आपको पसंद है को बता दें ऐसे छाते भी बाज़ार में आसानी से मिल रहे हैं।

 

पोल्का डॉट्स

ट्रांसपेरेंट बेस पर मल्टीकलर या सिंगल कलर के पोल्का डॉट्स वाले छाते भी खूब अच्छे लगते हैं।

 

इनके अलावा मैर्केट में पोल्का डॉट्स, कार्टून कैरेक्टर्स और बेहद रोमांटिक फूलों की प्रिंट वाले ट्रांसपेरेंट छाते भी आजकल ट्रेंड में हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कई ऑनलाइन पोर्टल्स पर या सीधे मार्केट से छाते खरीद सकती हैं और भीड़ में सबसे अलग और स्टाइलिश आसानी से दिख सकती हैं। 

 

ये भी पढ़े-

घर में कहां-कहां सजा सकते हैं मिरर

करीना कपूर खान की तरह पहनिए ब्लैक कलर

खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से हाथों को सजाएं