इस बार गृहलक्ष्मी दोपहर के रंग में रंगी दिल्ली के पॉश इलाके बंगाली मार्केट की महिलाएं, जिन्होंने दोपहर में हिस्सा लेकर खूब मौज-मस्ती की और फैशन के रंग बिखेरे। बंगाली मार्केट के कम्युनिटी सेंटर में दोपहर के दौरान महिलाओं ने जीते अनेक इनाम और हिस्सा लिया। अनेक मजेदार एक्टिविटीज में। इसके अलावा महिलाओं ने वहां मौजूद कुकरी एक्सपर्ट अमिता लूनिया से कुकरी टिप्स और अनेक रेसिपीज़ सीखीं।

स्वच्छ भारत अभियान की शपथ
कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान की शपथ लेकर की जहां सभी महिलाओं ने प्रण किया कि वे अब अपने घर ही नहीं बल्कि अपने आस-पास के सभी इलाकों में भी गंदगी नहीं होने देंगी और अपने श्रमदान से अपने शहर को स्वच्छ रखकर इसे क्लीन सिटी बनायेंगी।

प्रेसीडेंट का कहना है
बंगाली मार्केट लेडीज क्लब की प्रेसिडेंट नीना गोपाल का कहना था कि उनके क्लब को बहुत अचछा काम करने वाले क्लब के रूप में सम्मानित किया गया है और चूंकि वे इस क्लब की फाउंडर मेम्बर है, उन्हें इस बात का बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि गृहलक्ष्मी दोपहर में उन्हें और उनके क्लब की दूसरी महिलाओं को इतना मजा आएगा। गृहलक्ष्मी दोपहर के इस ईवेंट में सभी क्लब मेम्बर्स को बहुत मजा आया और वे ऐसे प्रोग्राम में आगे भी हिस्सा लेंगी।
प्रॉप्स के साथ महिलाओं का फोटो सेशन
क्लब की महिलाओं का उत्साह तब देखने को मिला जब गृहलक्ष्मी दोपहर में मौजूद विभिन्न प्रॉप्स के साथ महिलाओं ने तरह-तरह के पोज में फोटो सेशन करवाया।

औरा ज्वैलर्स ने कराया समर क्वीन कॉन्टेस्ट
औरा ज्वैलर्स ने गृहलक्ष्मी दोपहर में मौजूद महिलाओं के लिए समर क्वीन कॉन्टेस्ट का आयोजन किया। जिसमें रैंप पर वॉक करके महिलाओं ने अपने जलवे बिखेरे। इसमें हर उम्र की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कॉन्टेस्ट में दो राउंड आयोजित किये गए थे, जिसमें रैंप वॉक के अलावा अपना इंट्रोडक्शन और सवाल जवाब के बाद समर क्वीन का चयन किया गया। इसमें पहले राउंड में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैंप वॉक, एक्टिवटी और क्विज राउड को सफलतापूर्वक पार करके शिल्पा गुप्ता बनीं समर क्वीन और पूजा बग्गा को मिला समर क्वीन रनरअप का खिताब।

मिले मजेदार टाइटल्स
गृहलक्ष्मी की तरफ से वहां मौजूद महिलाओं को कई मजेदार टाइटल्स मिले, जिसमें मिसअर्ली बर्ड का टाइटल मिला निर्मल जैन को और मिस चुपचाप बनीं मीनल शौरी। टाइटल्स के अलावा महिलाओं को अनेक लकी डिप और बम्पर इनाम भी दिये गए, जिसमें एनी अरोरा, अंजू और स्मिता गुप्ता ने जीते लकी डिप और कोमल चड्ढा को मिला बम्पर इनाम।

एक्टिविटीज़
बंगाली मार्केट में आयोजित गृहलक्ष्मी दोपहर में सफल ने अपने नये लॉन्च हुए फ्रोज़न आइटम्स महिलाओं को खिलाए और वाहवाही पाई। औरा ने महिलाओं को ज्वेलरी से संबंधित सवाल पूछे, सही जवाब देने वालों को इनाम दिये और बहुत से ज्वेलरी टिप्स दिये। इसके अलावा कुकरी एक्सपर्ट अमिता लूनिया ने महिलाओं को बेहद स्वादिष्ट सलाद बनाकर दिखाया और गट्टे की सब्जी और दाल-बाटी की सही रेसिपी बताकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने सिखाए और वहां मौजूद महिलाओं से प्रशंसा बटोरी। इसके अलावा अमिता लूनिया ने महिलाओं से कुकरी से संबंधित अनेक सवाल पूछे और सही जवाब देने वाली महिला को उपहार दिया। साथ ही उन्होंने महिलाओं को कुकरी से संबंधित अनेक टिप्स भी दिये।
इन्हें भी पढ़ें-
जब द्वारिका की महिलाओं पर चढ़ा गृहलक्ष्मी दोपहर का नशा
