राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। साल 2017 का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित नवम्बर महीने का अपना राशिफल –

मेष – यह महीना आपके लिए मध्यम रहेगा। अनावश्यक रूप से कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। अपने धैर्य को बनाये रखें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। कार्यक्षेत्र और परिवार दानों के बीच समन्वय स्थापित करके रहें क्योंकि दोनों ही आपके जीवन का आधार हैं। अचानक यात्रा की संभावना बन सकती है। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम से लाभ होगा। निजी व्यवसाय के लोग भावुकता से बचें। पारिवारिक सदस्यों की ओर से सहयोगात्मक सहयोग रहेगा। परस्पर सहयोग से मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हनुमान जी का पूजन करें।

वृष – यह मास आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं आएंगी। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने की आवश्यकता है। पूजा पाठ योग आदि में कुछ समय जरूर बितायें। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयासों से सामान्य लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय में लगे लोगों के लिए सामान्य लाभदायक स्थिति रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार आयेगा और मन में प्रसन्नता का आभास रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बनाये रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। बच्चों की ओर से खुशी प्राप्त होगी। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए अपने इष्ट को बताशे का भोग लगाएं।

मिथुन – यह महीना आपके लिए सामान्य रूप से सुख एवं उन्नति कारक रहेगा। सोचे-समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। भोज्य पदार्थों में संयम रखें। आर्थिक रूप से यह मास सामान्य लाभकारक रहेगा संपत्ति के क्रय-विक्रय के संबंध में यह समय मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यवसायियों के संबंध में यह समय मिश्रित फलदायक रहेगा। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए यह समय उन्नति व लाभदायक रहेगा। परिवार में परस्पर सुख सहयोग में वृद्धि होगी। संतान के लिए इच्छुक दंपत्तियों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। शुभ फलों के लिए गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं व अर्थ व शीर्ष का पाठ करें।

कर्क – यह मास आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। अपने महत्त्वपूर्ण कार्यों में सावधानी तथा धैर्यपूर्वक निर्णय लें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं रहेंगी। नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलने का प्रयास करें। तनावपूर्ण जीवन शैली से बचें। आर्थिक परेशानियां कम होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में लगे लोग धैर्यपूर्वक कार्य करें। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। अपने पारिवारिक मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें। शुभ फलों के लिए शिव जी की आराधना करें।

सिंह – यह मास आपके लिए अधिकांशत: सकारात्मक रहेगा। पूर्व से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इष्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होने के योग बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु मानसिक तनाव की वजह से मन अस्थिर हो सकता है। अचानक धन लाभ तथा अचानक धनखर्च होने के योग बनेंगे। सोच समझकर निर्णय लें। व्यवसाय में लगे लोगों को अधिक परिश्रम से लाभ मिलेगा। धैर्यपूर्वक कार्य करें। पति-पत्नी के मध्य सामान्य रूप से तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों की ओर से सहयोग व्यवहार रहेगा। शुभ फलों के लिए बच्चों को कोई मीठी चीज खिलाएं।
अन्य 5 राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अगले पेज जाएं ..

कन्या – यह महीना आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। महीने के पूर्वाध का समय अधिकांशत: सकारात्मक रहेगा। स्वयं के प्रयासों से सफलता प्राप्त होने की संभावना है। कठिन परिश्रम करें तथा धैर्य को बनाये रखें। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ को बनाने के लिए अपनी सोच सकारात्मक रखें तथा अनावश्यक विवादों से बचें। निजी व्यवसाय से जुड़े लोग भावुकता से बचें कार्य बिगड़ सकते हैं। योग, व्यवसाय, ध्यान में अपना कुछ समय जरूर व्यतीत करें। पति-पत्नी में आपसी प्रेम, सौहार्द बढ़ेगा। अहम् भाव से बचें। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हनुमान जी का पूजन करें तथा प्रसाद बच्चों को बांटें।

तुला- यह मास आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। कुछ रुके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। मित्रों की ओर से सहयोग बढ़ेगा, अचानक कोई यात्रा पर जानें की संभावना बनेंगी। धन की आमदनी के साथ ही उसी अनुपात में धन खर्च होने की संभावना रहेगी। अपने आय स्त्रोंतों को सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें। शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें तथा योग, व्यायाम, ध्यान पर कुछ समय व्यतीत करें। अनावश्यक क्रोध व विाद से बचें। निजी व्यवसाय में लगे लोग अधिक परिश्रम करें अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं एवं धैर्य व संयमपूर्वक कार्य करें। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बनाए रखें तथा जीवनसाथी को खुश रखने का प्रयास करें। शुभ फलों के लिए बुधवार को सतनाजा दान करें।

वृश्चिक- यह मास आपके लिए सामान्य रूप से सुख उन्नति कारक रहेगा। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें, इधर-उधर की बातों में न फंसें। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें अन्यथा मान प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ेगा। अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। अपने आप को अपने महत्त्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने में व्यस्त रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से मास के मध्य में लाभकारी संकेत प्राप्त होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें शुभ फल प्राप्त होंगे।

धनु- यह मास आपके लिए सामान्यत: लाभ सुख, समृद्धि युक्त रहेगा। परिस्थितियों के अनुसार अपने आपको ढालें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेंगी। अच्छे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य केलिए अपनी दिनचर्या सुव्यवस्थिति रखें। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति धनिष्ठता बढ़ेगी। शुभ फलों के प्राप्ति के लिए अपने इष्ट को बताशे का भोग लगाएं और बच्चों में बांटें।

मकर- यह मास आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। पहले से हुए कुछ कार्य सिद्ध होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष समस्या नहीं रहेगी। परंतु नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलने का प्रयास करें। मकान खरीदने की योजना पर विचार होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी। अपने सहयोगियों व मित्रों से तालमेल न बिगड़ने दें। पति-पत्नी के मध्य आपसी तालमेल बना रहे इसके लिए तर्क-वितर्क तथा क्रोध से बचें। शुभ फलों के लिए गणेश जी का पूजन करें व प्रसाद बांटें।

कुम्भ- यह मास आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी। इष्ट मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहनेे की आवश्यकता है। खान-पान की वस्तुओं में विशेष सावधानी बरतें। शारीरिक आराम के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य परभी ध्यान दें। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझाने में सफल होंगे। अपने व्यवहार को सकारात्मक बातों तथा अपनी क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक सुख व सहयोग में वृद्धि होगी। शुभ फलों के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन- यह मास आपके लिए साधारण फलदायक रहेगा। विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण पाने के लिए अपने धैर्य को बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क से बचें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा भोज्य पदार्थों में अपने पथ्य-अपथ्य पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक मामलों में बुद्धिमत्ता पूर्वक निर्णय लें। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की कोशिश करें लाभ होगा मास के उत्तरार्ध में धन की स्थिति में सुधार होगा मानसिक शांति बढ़ेगी। पारिवारिक सुख के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का समादर करें। शुभ फलों के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
