अगर आप भी हैं ट्रेंड के दीवाने तो ये जानकारी आपको आपकी नई वार्डरोब कलेक्शन बनाने में आपकी मदद करेगी। हर साल सार्दियों में फैशन और रंगों की नई लहर आती है। देखते हैं इस साल एक्सपर्ट ने हमारी खूबसूरती को चार-चांद लगाने के लिए कौन से रंगों को चुना है।सर्दियों में इस साल जहां ज्यामिट्रीकल, चैक्स और फ्लोरल प्रिंट अलग-अलग फेब्रिक्स पर अपना जादू बिखेरेंगे तो वहीं दूसरी ओर आपको भारी मोटे ऊनी कपड़ों से निजात भी मिलेगी क्योंकि लाइटवेट स्वेटर, कार्डिगन, एविएटर जैकेट, स्टोल आदि बाजार मे आ चुके हैं, आपको नया कूल लुक देने के लिए। तो आइये एक्सपर्ट के अनुसार जानते हैं इस साल सर्दी के मौसम में वो कौनसे रंग हैं, जो आपको कूल और ट्रेंडी लुक देंगे।
सन्नी येलो
जी हां! आपने बिल्कुल सही पढा! इन सार्दियों में पीला रंग काफी ट्रेंड मे रहेगा। पीला रंग अब हल्दी की रस्म और शादी ब्याह में ही नही बल्कि फैशन की दुनिया में इन दिनों छाया हुआ है। ये रंग सर्दियों को और भी खुशनुमा बनायेगा। अगर आप सोच रहे हैं की पीला रंग आपकी स्किन टोन के साथ नहीं जचेगा तो चिंता छोड़ दीजिये। आप पीले रंग के और भी शेड ट्राई कर सकती हैं। आपकी त्वचा के साथ पीले रंग का कौन-सा शेड मैच करेगा, यह जानना भी बेहद आवश्यक है। देखा जाए तो पीले रंग में एक दर्जन से भी अधिक वेरायटी हैं। मुख्य रंग पेल येलो होता है, जिसके साथ लाइट येलो, ग्रीनिश येलो, लेमन येलो और ग्रे की शेड से मिलते-जुलते कुछ अन्य रंग भी आते हैं। पेल स्किन वाली लड़कियों को मस्टर्ड येलो, डार्क येलो रंग चुनना चाहिये। नियॉन येलो तथा प्राइमरी येलो पेल स्कीन वाली लड़कियों को नहीं चुनना चाहिये। इसी तरह से सामान्य और ऑलिव स्किन वाली लड़कियों के लिए लेमन येलो और कुछ चटक चमकदार पीले रंगों वाले परिधान बेहद अच्छे रहते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारने में मददगार साबित होते हैं।गहरी रंगत वाले लोग पीले रंग के स्वेटर, जैकेट कैरी कर सकते हैं। यहां तक कि नियॉन येलो भी आपको सूट करेगा।
मिस्टीरियस वाइन
इन सर्दियों मे वाइन रंग ट्रेंड कर रहा है। वूलेन कपड़ों में वाइन खूब खिल कर आता है। इस साल इस खूबसूरत रंग के जलवे बिखरते दिखेंगे। वाइन कलर बहुत ही सोफेस्टिकेटिड होता है। अगर आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं तो आपके लिए ये कलर बिल्कुल परफेक्ट है। सर्दियों में आम तौर पर आजकल बाजार में वेलवेट के कपड़े मिल रहे हैं, जिसमें वाइन कलर जोरों पर है। तो क्यों न मखमली एहसास के साथ इन सर्दियों मे वाइन कलर का लुत्फ उठाया जाये।
चारकोल ग्रे
वैसे तो सर्दियों मे ग्रे कलर हमेशा से ही टॉप पर रहता है। पर इन सर्दियों में एथनिक लुक में भी ग्रे उभर कर आ रहा है। ग्रे कलर भी आपको क्लासी लुक देने में मदद करता है। तो अपने नए विंटर कलेक्शन में स्वागत कीजिए चारकोल ग्रे का और दीजिये खुद को बहुत ही क्लासिक लुक।इसके अलावा आप फ्लोरल, चेक्स आदि से भी दे सकते हैं, खुद को नया विंटर लुक। इस समय फ्लोरल भी काफी ट्रेंड कर रहा है। सर्दियों की मद्धम धूप में फ्लोरल आपके हुस्न को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा और आप दिखेंगी और भी ज्यादा आकर्षक। तो कहिये अपने पुराने कलेक्शन को बाय-बाय और दिखिये ट्रेंडी और स्टाइलिस।
पर्पल शोअल
अगर आप पर्पल रंग के दीवाने हैं तो खुश हो जाइए। इन सर्दियों मे आपका पसंदीदा रंग इन है। सर्दियों में फैशन बोरिंग न लगे इसके लिए पर्पल आपकी वार्ड रोब की शोभा बढाने आ गया है। पर्पल हमेशा से रॉयल रंग रहा है और इसके अलावा लैवेंडर, वायलेट भी मैजिकल रंग हैं। ये रंग आपके एथनिक और वेस्टर्न लुक दोनो पर खूब फबेंगे। तो अब पर्पल को आज ही अपनी वार्ड रोब का हिस्सा बनाइये।
टैन बीज
बीज कलर जो आजकल काफी ट्रेंड में है, सर्दियों में आंखों को सुकून देता है। इस रंग का प्रभाव विशेषकर भारतीय परिधानो में आजकल तेजी से देखने को मिल रहा है। बेज बहुत ही क्लासिक रंग है। इस बार की सर्दियां बैगे के प्यारे टोन वाले खूबसूरत परिधानो को अपने साथ लेकर आई हैं। अगर आप अपने लिए ऐसे रंगों वाले वूलेन परिधान खरीदना चाहती हैं तो बेफिक्र हो जाईये क्योंकि इस साल बाजार में बेज का बोलबाला है। बेज वूलेन कढ़ाई वाले सलवार सूट इस साल आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। तो हो जाइये तैयार खुद को बेज रंग मे रंगने के लिए।
फेयरी फ्यूशिया
अगर आप इन सर्दियों मे बोल्ड और ब्राइट दिखना चाहती हैं तो फ्यूशिया रंग आपकी मदद करेगा। फ्यूशिया को आप मजेंटा नाम से भी जान सकते हैं। ये रंग इस मौसम में रुमानी सा एहसास दिलाता है और एक्सपर्ट की माने तो ये रंग इन सर्दियों में खूब धूम मचायेगा। तो तैयार हो जाईये फ्यूशिया के साथ अपने स्टाइल को फ्लांट करने के लिए।
