जिसकी तुलना न की जा सके…नोनपरेल (Nonpareil)…लेबल अपर्णा के नए और पहले कलेक्शन का यही नाम है। नाम की तरह ही ये कलेक्शन बिलकुल अलहदा नजर आता है। इस कलेक्शन के साथ लेबल अपर्णा ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा है। इसमें कला और ग्लैमर साथ लाने की कोशिश की गई है। इस कलेक्शन का नाम नोनपरेल रखने के पीछे भी एक सोच है। ये नाम ये सोच कर रखा गया है कि किसी की किसी के साथ तुलना की ही नहीं जानी चाहिए। वजह ईश्वर ने सबको बिलकुल अलग बनाया है। इसलिए किसी की तरह बनने की कोशिश ही नहीं की जानी चाहिए। इसलिए जो जैसा है, उसे वैसे ही स्वीकार कर लेना सही होता है। इस कलेक्शन को बिलकुल अलग लुक के लिए पहचाना जाना चाहिए। इसमें रंग भी बहुत अलग जैसे क्रिमसन रेड, डीप ग्रे और गलो व्हाइट शामिल किए गए हैं। लेबल अपर्णा के सारे सैंपल पर नजर डालते हैं-
पिस्ता ग्रीन और सफेद का मेल–

पिस्ता ग्रीन कलर का टॉप अपने कट्स के चलते बिलकुल अलग लुक देता है। इसमें लोअर के लुक को टॉप के साथ मैच करके आपका लुक बिलकुल बेस्ट आएगा।
भाएगा पिंक का शेड–

पिंक का ये शेड लॉन्ग ड्रेस पर बहुत अच्छा लगेगा। इसकी बांहें लंबी हैं और ये ड्रेस भी पार्टी वियर वाला फील देती है।
पॉपुलर कलर टील ब्लू–

टील ब्लू सच में अब पॉपुलर कलर बन चुका है। इस कलर की ये ट्यूनिक कमफर्ट के साथ लुक के लिए खूब पर्फेक्ट है। इसका गोल्डन टॉप भी बिलकुल हटकर है।
अनोखी ड्रेस और अनोखा रंग–

इस ड्रेस का पैटर्न बिलकुल अनोखा है साथ में इसका रंग भी। इस ड्रेस में पैरलेल स्टाइल का लोअर है तो शॉर्ट टॉप भी।
सिल्वर स्कर्ट, टील टॉप–

इस ड्रेस में सिल्वर स्कर्ट है तो टील ब्लू कलर का टॉप भी। इन दोनों का ही कॉम्बिनेशन पर्फेक्ट लुक देता है और पार्टी वियरिंग होने के बाद भी ये ड्रेस आपको आरामदायक लगेगी।
लॉन्ग टॉप के साथ स्कर्ट–

इस ड्रेस में ग्रे कलर का अच्छा इस्तेमाल हुआ है। इसमें स्लीवलेस शॉर्ट कुर्ता है तो शॉर्ट स्कर्ट भी। इसमें सिर्फ टॉप पर हल्का काम है।
क्रीमसन रेड ए लाइन ड्रेस–

क्रीमसन रेड कलर की ये ए लाइन ड्रेस आपको पसंद जरूर आएगी। छोटे कट के साथ हल्के वर्क में ये ड्रेस जरूर आपका दिल जीत लेगी।
वाइन कलर की प्यारी सी ड्रेस–

वाइन कलर वैसे भी कुछ ज्यादा ही एलिगेन्ट कलर है। इसको पहनकर दिखने में ही नहीं आराम के नजरिए से भी ये अच्छी ड्रेस है।
फैशनसंबंधी यह लेख आपको कैसा लगा?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई–मेल करें– editor@grehlakshmi.com
ये भी पढ़ें-
