विश्वास रखें और सभी चुनौतियों पर काबू पाएं
बचपन से ही दीप्ति को फैशन डिजाइनर बनने का शौक था। अपने शौक को पूरा करने के लिए निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी) से स्नातक किया। चार साल की पढ़ाई ने उन्हें एक मजबूत और कुशल महिला बना दिया। आज दीप्ति ओफिरा ब्रांड की ऑनर है और उनकी एक अलग पहचान है।
 
संघर्ष के आगे जीत
फैशन उद्योग में स्थान बनाने के लिए मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा। मेरा परिवार मेरे इस व्यवसाय को लेकर झिझक रहा था, क्योंकि यह उनके लिए एक नई चीज थी। लेकिन मेरे पिता मेरे जुनून को समझते थे और समर्थन करते थे। स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने और दो विख्यात भारतीय डिजाइनर, गौरव गुप्ता और अनीता डोंगरे के साथ काम का अनुभव हासिल करने के बाद, मैंने ओफिरा (ओएफआईआरए) बाई दीप्ति क्वात्रा नामक खुद का व्यवसाय शुरू किया। मैं बहुत भाग्यशाली थी कि मुझे समर्थन करने वाले पति और ससुराल वाले मिले, जो मेरे साथ खड़े थे और मेरे सपने को पूरा किया।
 
अपने ब्रांड को शीर्ष पर पहुंचना है
चुनौतियों को न केवल किसी व्यवसाय बल्कि जीवन के हिस्से के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। जो लोग खुद पर विश्वास रखते हैं, वे सभी चुनौतियों पर काबू पाने की ताकत रखते हैं। जैसा कि किसी ने कहा है कि ‘जब चीजें आसान हो जाती हैं तब हम विकास नहीं करते हैं, बल्कि जब हम चुनौतियों का सामना करते हैं तब बढ़ते हैं। अभी मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मैं अपने सभी ब्रांडों को अन्य शीर्ष मौजूदा ब्रांडों के बीच स्थापित करूं।
 
सफलता के लिए लक्ष्य न रखें
कोई सपना जादू के जरिए वास्तविकता नहीं बनता है, बल्कि इसके लिए काम करना पड़ता है। सफलता के लिए लक्ष्य न रखें, यदि आप इसे पाना चाहते हैं तो आप बस वही करें, जिससे आप प्यार करते हैं और जिसमें आप विश्वास करते हैं, और यह स्वाभाविक रूप से हो जाएगा।
 
कुछ अलग करना सबसे बड़ी उपलब्धि
मेरे लिए हर दिन एक नया दिन होता है और कुछ नया सीखने का अनुभव प्राप्त होता है, जो मुझे और मेरे ब्रांड ओफिरा को आगे बढऩे में मदद करता है। अपने खुद के लेबल ओफिरा को शुरू करना मेरे लिए एक उपलब्धि है और मैं इसे और आगे बढ़ाना चाहती हूं।
 

 

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।

या

आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 
ये भी पढ़ें-