अगर महंगी ड्रेस की जिप हो गई है खराब, इन हैक्स की मदद से करें ठीक: Zipper Lock Fix Hacks
Zipper Lock Fix Hacks

इन हैक्स की मदद से करें ड्रेस की जिप ठीक

आपकी महंगी ड्रेस की जिप खराब हो जाए, तो ऐसे में उसे ठीक कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन, आप कुछ टिप्स की मदद से उसे ठीक कर सकती हैं।

Zipper Lock Fix Hacks: महिलाएं बॉडी फिट ड्रेस पहनना काफी पसंद करती हैं, लेकिन उसे संभालने में कितनी दिक्कतें आती है, यह बात सिर्फ एक महिला ही जानती है। क्योंकि, उस ड्रेस को संभालने का पूरा बोझ एक छोटी जिप यानि चेन पर होता है। स्किन फिट टॉप होगा तो कमर के पीछे जिप होगी, जो ड्रेस की फिटिंग सही रखेगी। चोली में साइड जिप भी होती है, जो लहंगे में भी आपकी फिगर को खूबसूरती से दिखाती है। लेकिन, अगर आपकी महंगी ड्रेस की जिप खराब हो जाए, तो ऐसे में उसे ठीक कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिप बदलने की भी कोशिश की जाए, तो इससे ड्रेस की सिलाई पर असर पड़ता है। हालांकि, अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही अपनी महंगी ड्रेस की जिप ठीक कर सकती हैं।

पेंसिल से करें ठीक

Zipper Lock
Pencil

अगर आपकी आउटफिट की जिप बीच-बीच में अटक जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए आप एक शार्प पेंसिल लीजिए और उसे जिप के दांतो के ऊपर से नीचे तक रगड़े। पेंसिल कुछ देर तक लगातार घिसने के बाद जिप को दो से तीन बार तेजी से ऊपर से नीचे करें। ऐसा करने से आपके जिप का अटकना बंद हो जाएगा।

साबुन से करें ठीक

Zipper Lock Fix Hacks
Soap

आप कपड़े के खराब जिप को साबुन की मदद से भी ठीक कर सकती हैं। साबुन की मदद से जिप स्मूद हो जाती है और आसानी से बंद होना शुरू हो जाती है। आपको अपने खराब जिप के बीचो-बीच साबुन की टिक्की को लगातार घिसना हैं। ऐसा करने से आपकी जिप फ्री हो जाएगी। इसके बाद आप उसे 4 से 5 बार ऊपर से नीचे करेंगी, तो वह आपके ड्रेस के साथ फिट हो जाएगी।

पेट्रोलियम जैली

Vaseline
Petroleum Jelly

अगर आप अपने कपड़े पर साबुन या पेंसिल नहीं लगाना चाहती है, तो पैट्रोलियम जेली लगाकर भी जिप को ठीक कर सकती हैं। इसके लिए आप एक उंगली पर भारी मात्रा में पेट्रोलियम जेली लेकर उसे पूरी जिप पर अच्छी तरह से लगा दे। फिर कुछ देर तक जिप को ऊपर से नीचे करें। आपको महसूस होगा कि आपकी जिप फ्री हो गई है और वह अटकना बंद कर चुकी है।

नेलपेंट

Nail Polish
Nail Polish

कई महिलाओं की शिकायत होती है कि जब भी वह कोई आउटफिट पहनती है, तो उनकी जिप बीच में कहीं अटक कर खुल जाती है। ऐसा इसलिए होता हैं, क्योंकि जिप ज्यादा घिस गई होती हैं। ऐसे में आप जिप का कड़ापन बनाए रखने के लिए नेलपेंट लगा सकती हैं। ऐसा करने से जिप के दांतों में कड़ापन आ जाएगी और वो आसानी से काम करेगी।

मोमबत्ती

Candles
Candles

सदियों से जिप को ठीक करने के लिए मोमबत्ती का उपयोग किया जा रहा हैं। 90% मामलों में मोमबत्ती की मदद से जिप बिल्कुल ठीक हो जाती है। इसके लिए आपको जिप के बीचो-बीच मोमबत्ती को पांच से छह बार रगड़ना है। इसके बाद जिप को ऊपर से नीचे लगातार करना है। ऐसा करने से आपकी महंगी ड्रेस की जिप बिल्कुल ठीक हो जाएगी। साथ में आपके कपड़े को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...