फ्रिज पर इस खुफिया बटन से आप हैं अबतक अनजान, आते हैं ये बड़े काम
Mysterious fridge button : फ्रिज में खाने के लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसके खुफिया बटन का सही इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं कौन सा फ्रिज का खुफिया बटन?
Mysterious Fridge Button: हम सभी के घरों में तरह-तरह के इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज़ होते हैं, जिसके कई फंक्शन से हम अनजान रहते हैं। फ्रिज की बात करें, तो इसके सारे फंक्शन का इस्तेमाल अक्सर हम नहीं कर पाते हैं। अगर आपके फ्रिज में रखा खाना खराब हो रहा है या फिर आपके फ्रिज में आइसिंग ज्यादा हो रही है, तो ऐसे में यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। हम आपको एक ऐसे खुफिया बटन के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने फ्रिज का इस्तेमाल सही ढंग से कर सकते हैं। हम में से शायद ही ऐसे लोग होंगे, जो इस खुफिया बटन का इस्तेमाल करते होंगे। आइए जानते हैं फ्रिज के इस खुफिया बटन के बारे में-
Also read: खूबसूरत त्वचा के लिए रात में सोने के समय करें ये 6 उपाय
ये है फ्रिज है खुफिया बटन

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग हर तरह के फ्रिज में यह खुफिया बटन होता है, जिसका इस्तेमाल हम में से कई लोग नहीं कर पाते हैं। इस बटन के प्रयोग से आप अपने खाने को लंबे समय तक फ्रेश कर सकते हैं। हम सभी के फ्रिज में एक टेम्प्रेचप बटन होता है, जिसका इस्तेमाल हम सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। फ्रिज के इस बटन में ज़ीरो से पांच तक नंबर लिखा होता है। अधिकतर लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि यह बजन आपके फ्रिज का तापमान सेट करती है। अधिकतर लोग इसे डिग्री सेल्सियस से जोड़कर देखते हैं, लेकिन असल में यह बटन फ्रिज की क्षमता को बयां करता है।
क्या हैं इस बटन के काम
रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रिज का तापमान हमेशा 5C से नीचे रखना चाहिए। अगर आप अपने फ्रिज का तापमान 8C से ऊपर रखते हैं, तो इसकी वजह से फ्रिज में बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। इसके आपके फ्रिज का खाना जल्दी खराब हो सकता है।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके फ्रिज का खाना लंबे समय तक फ्रेश रहे तो, बेहतर है कि आप अपने फ्रिज का तापमान 0C से 5C के बीच ही रखें। इसे चेक करने के लिए थर्मोमीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप बीच की शेल्फ में एक पानी से भरा गिलास रख लें। इसके इसे कुछ देर बाद चेक करें।
ध्यान रखें कि फ्रिज के ऊपरी शेल्फ में हमेशा बना हुआ खाना ही रखें। निचले वाले हिस्से में आप कच्चा खाना रख सकते हैं। हमेशा फलों और सब्जियों को अलग-अलग जगह पर रखें।
