World Blood Donor Day 2022
World Blood Donor Day 2022

World Blood Donor Day 2022: “आपको रक्तदान के लिए धन या ताकत की जरूरत नहीं होती हैं। रक्तदान के लिए तो एक बड़ा दिल और मुक्त मन की जरूरत होती हैं।” आज विश्व रक्तदान दिवस है। सभी से रक्तदान करने की गुजारिश की जाती है लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अक्सर या हर तीन महीने में रक्तदान करते हैं। कब मनाया जाता है ये रक्तदान दिवस? क्या है इस साल का थीम और किस तरह आप भी मना सकते हैं इसे यादगार इन सब बातों को जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ें:

आपको बता दे इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 2022में मेक्सिको इस दिन की मेजबानी अपने राष्ट्रीय रक्त केंद्र के माध्यम से करेगा और वैश्विक कार्यक्रम 14 जून को शहर में आयोजित किया जाएगा।


अब आप सोच रहें होंगे की आख़िर इस दिन की शुरूआत कैसे हुई और इसके पीछे की कहानी क्या है तो आपको हम बता दें नोबल प्राइस विजेता कार्ल लैंडस्टेनर जिन्होंने ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम को खोजा था, उनका जन्मदिन 14 जून को होता है। इसलिए 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस की तिथि ​के रूप में निर्धारित किया गया। रक्तदान दिवस का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करना और प्रोत्साहित करना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, सुरक्षित रक्त और रक्त आधान के लिए उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस साल इसका विषय रखा गया है ‘रक्तदान एकजुटता का काम है।प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं’।अगर आप भी रक्तदान दिवस के दिन रक्तदान करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा:

1.स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रक्तदान करने वालों की उम्र 18-65 साल के बीच होनी चाहिए। वजन कम से कम 45 किलो होना चाहिए और हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 ग्राम होना चाहिए। तब वे ब्लड डोनेट करने के योग्य माने जाते हैं।

2.आप अपना रक्तदान करके न केवल लोगों की जरूरत को पूरा कर सकते हैं बल्की रक्तदान आपके लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। रक्तदान करने से आपका शरीर तमाम बीमारियों से बचा रहता है, दिमाग सकारात्मक होता है। रक्त दान करने वाले के कुछ जरूरी टेस्ट भी किए जाते हैं, जो उसके शरीर की फिटनेस चेक करने के लिए होते हैं। इस तरह रक्तदान के बहाने आपको अपनी सेहत के बारे में भी पता चल जाता है।

3. अगर आप रक्तदान करने जा रहे हैं तो उसके 3 घंटे पहले पौष्टिक भोजन लें।फिटनेस से जुड़े जरूरी टेस्ट करवाएं, ताकि डोनर और रिसीवर दोनों को किसी तरह की समस्या न हो। रक्तदान से पहले धूम्रपान न करें और 48 घंटे पहले तक अल्कोहल न लें।

रक्तदान से आप लोगों को जीवनदान दे सकते हैं। इसलिए रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। इस बार से आप भी रक्तदान करके खुद को इस श्रेणी में शामिल करें। उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसन्द आया होगा।

Leave a comment