googlenews
महिलाएं हैंड बैग में जरूर रखें 7 सेफ्टी टूल्स, मुसीबत में आएंगे बहुत काम: Women Safety Tools
Women Safety Tools

7 सेफ्टी टूल्स मुसीबत में आएंगे बहुत काम

आज हम आपको लड़कियों के सेफ्टी के लिए सात ऐसे टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप हमेशा अपने हैंडबैग में कैरी कर सकती हैं।

Women Safety Tools: महिलाओं की सुरक्षा की चिंता सभी को सताती हैं। माता-पिता अपनी बच्चियों को अकेले घर से बाहर भेजने में काफी डरते हैं। आप भी अगर हमेशा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में रहती हैं और अधिकांश समय अकेले ट्रैवल करती है या फिर आपकी बच्ची अकेले कहीं जाती हैं, तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि, आज हम आपको लड़कियों के सेफ्टी के लिए सात ऐसे टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप हमेशा अपने हैंडबैग में कैरी कर सकती हैं। इन सभी टूल्स को बैग में कैरी करना काफी आसान हैं। इन टूल्स को साथ रखकर आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।

यह भी देखे-Good Touch and Bad Touch: बच्चों को ऐसे बताएं, क्या होता है गुड टच एंड बेड टच

Women Safety Tools: सेफ्टी पिन

Women Safety Tools
Women Safety Tools-Safety Pin

महिलाओं की हैंड बैग में सेफ्टी पिन हमेशा होता ही है। अगर आप बैग में सेफ्टी पिन नहीं रखती हैं, तो इसे जरूर कैरी करना सीख लीजिए। क्योंकि यह रोजाना की जरूरत के काम आने के साथ ही साथ सेफ्टी के लिए भी अच्छी मानी जाती है। आप इसका इस्तेमाल करके अपनी रक्षा कर सकती हैं।

स्विस नाइफ

Women Safety Tools Tips
Women Safety Tools-Swiss Knife

महिलाएं सुरक्षा के लिहाज से हैंडबैग में चाकू कैरी कर सकती हैं। ये आपको हर चीज में मदद करेगा। आप इस स्विस नाइफ के जरिए हमलावर पर तुरंत पलटवार कर सकती हैं। क्योंकि, इसकी नोक काफी नुकुली होती है, जो किसी के भी शरीर में तुरंत चुभ जाएगी और ऐसे आप अपनी रक्षा कर पाएंगी।

टेजर गन

Taser Gun
Taser Gun

आपने इस गन के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन इसमें खास बात यह है कि इस गन से गोली नहीं बल्कि करंट निकलता है और यह गन बैटरी से चलती है। अगर आप पर कोई व्यक्ति अटैक करता है, तो आप इस टेजर गन के जरिए अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। कई देशों में इस गन का इस्तेमाल पुलिस वाले करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में इसे रखना गैरकानूनी नहीं है, जबकि भारत में यह गन उपलब्ध नहीं है। आप चाहे तो पिचकारी गन में मिर्च का पानी या नीबू का रस भर कर रख सकती हैं। जो मुसीबत में आपकी रक्षा करेगा।

एंजल विंग अलार्म

Tips for Women Safety Tools
Angle Wing Alarm

एंजल विंग अलार्म आप अपने बैग में रख सकती हैं। क्योंकि इसकी तेज ध्वनि से हमलावर तुरंत भाग जाएगा। क्योंकि हर कोई इसके तेज ध्वनि को सहन नहीं कर सकता है। इस तरह के अलार्म को 400 मीटर तक सुना जा सकता है। इस तरह के अलार्म की क्षमता अलग- अलग हो सकती है। अगर आप किसी मुसीबत में फंसी है और आप इस अलार्म के बटन को दबा देती है, तो इसकी आवाज दूर-दूर तक जाएगी और कोई आपकी मदद के लिए भी आ सकता है। ऐसे अलार्म में कान के पर्दे फाड़ देने वाली आवाज से लेकर दिल दहला देने वाली आवाज भी शामिल हैं।

चाबी

Keys for Safety
Keys

वैसे हर महिला के हैंडबैग में चाबियां जरूर होती है। लेकिन, अगर आप भी चाबी को सेफ्टी टूल्स की तरह इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो यह अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपकी चाबी की नोक भी काफी नुकीली होनी चाहिए। ताकि वह हमलावर पर तुरंत अटैक कर सकें। इसलिए घर से निकलते समय नुकीली चाबी को पर्स में जरूर रखें।

कैंची

Scissors for Safety
Scissors

रोजमर्रा के कामों में कैची का इस्तेमाल काफी आम बात है। ऐसे में आप अपने पर्स में भी कैची रख सकती हैं। यह सबसे बेहतरीन सेफ्टी टूल्स में से एक है। इससे ना सिर्फ आप कई कामों को आसान बना सकती हैं, बल्कि कैंची अपनी सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकती हैं।

स्प्रे

Spray
Spray

मिर्ची स्प्रे के बारे में आपने सुना होगा। यह अच्छी सेफ्टी टूल होती है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकती हैं। लेकिन अब इसमें कई तरह की वैरायटी भी आ गई है। आप इसका उपयोग सीधे हमलावर पर कर सकती हैं, जिससे उसकी त्वचा में जलन होगी और वह अपनी आंखें खोल नहीं पाएगा। अगर आप अच्छी क्वालिटी का स्प्रे लेती है, तो उसका असर 40 से 50 मिनट तक रहता है। यह हर साइज में आता है। जिसे आप पॉकेट से लेकर पर्स तक में रख सकती हैं। हमारे यहां इस स्प्रे को सरकारी कंपनियां ही बेच सकती हैं।

Leave a comment