सर्दियों में लगाएं बिना धूप के चलने वाले यह खास पौधे: Winter Plants
Winter Plants

सर्दियों में लगाए जाने वाले ख़ास तरह के पौधे

यह सर्दियों का मौसम है ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि पौधों को उतनी धूप नहीं मिल पाएगी जितना की सामान्यतौर पर उन्हें चाहिए होती है।

Winter Plants: मौसम काफ़ी हद तक हमारे जीवन को प्रभावित करता है। ठीक यही बात पौधों के मामले में भी है। इन पर मौसम का प्रभाव बहुत ज़्यादा पड़ता है। यह सर्दियों का मौसम है ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि पौधों को उतनी धूप नहीं मिल पाएगी जितना की सामान्यतौर पर उन्हें चाहिए होती है। जिसकी वजह से कई पौधों की ग्रोथ प्रभावित होती है, कई  पौधे सूख अथवा मर भी जाते हैं। लेकिन इसमें बहुत ज़्यादा घबराने वाली बात नहीं है। हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें बढ़ने के लिए धूप की आवश्यकता नहीं के बराबर होती है। यह वह पौधे होते हैं जो बिना सूर्य के प्रकाश के भी लम्बे समय तक रह सकते हैं। 

1 – बेगोनिया 

बिगोनिया हमारे घरों में लगाया जाने वाला बहुत ही आसानी से उग आने वाला पौधा है। इसके पौधे पर लगने वाला फूल दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे बहुत ही कम धूप और पानी की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि लोग सर्दी के मौसम में इसे अपने घरों में लगाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि लोग इसे अपने घर के अंदर खिड़की या फिर बालकनी में उगाना पसंद करते हैं। 

2 – कोलियस 

Winter Plants
beauty of coleus

कोलियस को हम सब इसकी खूबसूरत पत्तियों की वजह से जानते हैं लेकिन इस पर लगने वाला फूल भी काफ़ी आकर्षक होता है। इस पौधे की भी ख़ास बात यही है कि यह अपने घर के किसी कमरे में बिना धूप के उगाया जा सकता है। इसीलिए इसी सर्दियों में लगाना लोग पसंद करते हैं। इसे यदि आप अपने घर पर लगाना चाहते हैं तो बहुत ही आसानी से गमले की नम मिट्टी में लगा सकते हैं। 

3- होया फ्लावर प्लांट 

Hoya flower
Hoya flower plant has many uses

होया एक बहुत ही सुंदर इंडोर फ्लावर प्लांट है। इस आनी से उगाने वाले पौधे पर लगने वाले फूल बहुत ही ख़ूबसूरत होते हैं। इस पौधे की भी ख़ास बात यही है कि ये आसानी से उग आता है। इसे सर्वाइव करने के लिए बहुत ही कम धूप और पानी की ज़रूरत होती है। यह पौधा यदि आप अपने घर पर लगाना चाहते हैं तो बहुत आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक गमले और थोड़ी सी नमी वाली मिट्टी की ज़रूरत होगी। गमले की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए आप जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं। 

4- जेरेनियम

Geranium
Geranium, the most beautiful flowering plant

जेरेनियम को सबसे खूबसूरत फूल देने वाले पौधे के रूप में जाना जाता है। इस पौधे की ख़ास बात यह कि इसे बहुत ही आसानी से बहुत ही कम धूप और पानी में उगाया जा सकता है। इसकी देखभाल भी बहुत आसान होती है। यही वजह है कि यह पौधा सबसे ज़्यादा सर्दियों के मौसम में लगाया जाता है। इसे आप अपनी घर बालकनी या भी कमरे के किसी कोने में भी लगा सकते हैं जहां पर रोशनी की उलब्धता हो। 

5- ब्लीडिंग हार्ट 

bleeding heart
beauty of bleeding heart

ब्लीडिंग हार्ट इसके फूल की वजह से पड़ा क्योंकि इस पौधे पर लगने वाला फूल ब्लीडिंग हार्ट का लूक देता है। इस पौधे को अपने घर पर लगाना बहुत ही आसान है। इस पौधे को सर्वाइव करने के लिए बहुत ही कम धूप और पानी की ज़रूरत पड़ती है। इसे बहुत ही आसानी से अपने घर की बालकनी अथवा खिड़की के पास उगाया जा सकता है। एक इंडोर प्लांट होने के नाते यह हमारे घर के वातावरण को बहुत ही सकारात्मक रखता है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...