Baba Vanga predicted a powerful tsunami would hit Japan on July 5

Summary: Japanese Baba Vanga की भविष्यवाणी से डर में डूबा जापान

जापानी मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी की 5 जुलाई 2025 को आने वाली आपदा की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई भविष्यवाणियां सच होने के बाद अब उन्हें 'Japanese Baba Vanga' कहा जा रहा है, जिससे जापान में दहशत फैल गई है।

Japanese Baba Vanga: इन दिनों जापान एक अनोखे डर की चपेट में है। यह डर किसी आर्थिक संकट, युद्ध या महामारी का नहीं, बल्कि एक भविष्यवाणी का है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस भविष्यवाणी की वजह से न केवल जापानी नागरिकों में, बल्कि पूरे एशिया में हलचल मची हुई है। यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि जापान की मशहूर मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी, जिन्हें अब कई लोग न्यू बाबा वेंगा भी कहने लगे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यह भविष्यवाणी क्या है, तो आइए इस बारे में जानते हैं।

Japanese Baba Vanga predicted a major disaster striking Japan on July 5, possibly an earthquake or a tsunami.
Baba Vanga prediction

तात्सुकी ने चेतावनी दी है कि 5 जुलाई 2025 को जापान में एक बहुत बड़ी आपदा आने वाली है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह आपदा किस प्रकार की होगी भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट या कुछ और लेकिन उनकी यह भविष्यवाणी लोगों के बीच दहशत का कारण बन गई है। तात्सुकी की इस चेतावनी के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बात हो रही हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, जबकि कई इसे गंभीरता से ले रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी पिछली कई भविष्यवाणी सही साबित हो चुकी हैं।

इस डर का असर अब जापान की पर्यटन उद्योग पर भी पड़ने लगा है। हॉन्ग कॉन्ग और दक्षिण पूर्व एशिया के कई पर्यटकों ने जुलाई की शुरुआत में जापान की यात्रा कैंसिल कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के लिए हवाई टिकटों की बुकिंग में 80% से अधिक की गिरावट आई है।

Baba Vanga was a famous mystic who made many predictions about future events around the world.
Baba Vanga

रयो तात्सुकी का कहना है कि उन्हें अपने सपनों में भविष्य की कुछ बातें दिखाई देती हैं। यानी, वह अपने सपनों के ज़रिए आने वाले समय की घटनाओं को देख पाती हैं। उन्होंने इस बारे में अपनी किताब “The Future I Saw” लिखी है, जिसमें उन्होंने अपने उन अनुभवों को बताया है जो बाद में सच साबित हुए। चलिए जानते हैं उनकी कुछ ऐसी भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई हैं।

तात्सुकी ने 2011 में जापान में आए बड़े भूकंप और सुनामी के बारे में पहले ही बताया था। यह घटना सच में बहुत भारी तबाही लेकर आई थी। इसके अलावा, उन्होंने प्रिंसेज डायना की मौत के बारे में भी पहले ही भविष्यवाणी की थी, जो विश्वभर में बड़ी खबर बनी थी।

तात्सुकी ने 2020 में आने वाली महामारी यानी COVID-19 के बारे में भी अपने सपनों में पहले ही बताया था, जब दुनिया में इस तरह की कोई बीमारी नहीं फैली थी। उनकी यह कई भविष्यवाणी सच साबित होने की वजह से लोग उनकी बातों को गंभीरता से लेने लगे हैं और उन्हें ‘न्यू बाबा वेंगा’ भी कहा जाने लगा है, जो एक मशहूर भविष्यवक्ता का नाम है। इस वजह से, जब उन्होंने अब फिर से एक बड़ी आपदा के बारे में चेतावनी दी है, तो लोग डर गए हैं और इस भविष्यवाणी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...