केरल में बसा वायनाड क्यों है खास, एक बार ज़रूर जाइए: Wayanad Trip
Wayanad Trip

वायनाड की ख़ास बात

एक तरह से देखा जाए तो वायनाड वन्य जीवन का एक अद्भुत संगम है। पश्चिमी घाटों के बीच स्थित यह जगह सचमुच अद्भुत है।

Wayanad Trip: केरल के उत्तरी भाग में स्थित वायनाड को अपनी जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आपको हरे-भरे जंगल, प्राचीन झरने और कई अनोखे जीव जंतु देखने को मिलते हैं। एक तरह से देखा जाए तो वायनाड वन्य जीवन का एक अद्भुत संगम है। पश्चिमी घाटों के बीच स्थित यह जगह सचमुच अद्भुत है। इस जगह पर आपको धुंध से लदी पहाड़ियों, घने जंगलों और गहरी घाटियों के अद्भुत सौंदर्य देखने को मिलेंगे। इस जगह की भौगोलिक स्थिति भी वायनाड को ख़ास बनाती है। 

Also read : केरल में अनोखे अंदाज में मनाया जाता है ये त्यौहार, पुरुष लेते हैं स्त्री का रूप

Wayanad Trip
Special Features of Wayanad

वायनाड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आपको शानदार पर्यटन स्थल, रोमांचकारी गतिविधियों से जुड़े खेल और आरामदायक आवास मिलता है जो आपकी यात्रा को बेहतरीन और अविस्मरणीय बना देता है। यह अपनी भौगोलिक स्थिति, वन्यजीव अभ्यारण्य, साहसिक गतिविधियों, प्राचीन विरासत और जनजातियों के लिए जाना जाता है। 

Unique Geography
Unique Geography of Wayanad

पश्चिमी घाट के बीच स्थित वायनाड की भौगोलिक स्थिति असाधारण है। जिसकी वजह से इसका एक अलग ही प्रभाव निकलकर सामने आता है। यह स्थिति इस जगह की स्थानीय जलवायु और मौसम को प्रभावित करती है। जिसकी वजह से धुंध से लदे पहाड़ और हरी-भरी घाटियों के लुभावने दृश्य हमें देखने को मिलते हैं। यह इसे एक ठंडा आश्रय स्थल बनाती है। इस जगह पर पहाड़ियों की शोभा बढ़ाने वाले कई तरह मसाले, चाय और कॉफी के बागान मिलते हैं।

Wildlife Sanctuary
Wayanad Wildlife Sanctuary

वन्यजीव प्रेमियों को वायनाड की समृद्ध जैव विविधता में सुकून मिलता है। वायनाड वन्यजीव अभयारण्य जोकि नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है, इस सकून को बढ़ाने का काम करता है। इस जगह पर प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखने के साथ आप कई लुप्तप्राय और स्थानिक प्रजातियों को भी देख सकते हैं। इस जगह पर आपको कई जीवंत वन्यजीवों की झलक मिलती है। इस जगह पर बाघ, हाथी, तेंदुए और पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं। 

वायनाड में कई तरह की साहसिक गतिविधियाँ होती हैं। इस जगह के ऊबड़-खाबड़ इलाके और अद्भुत नज़ारे पर्यटकों को कभी निराश नहीं करते हैं। यह एडवेंचर टूरिज्म के लिए बिल्कुल ही पर्फ़ेक्ट जगह हैं। इस जगह पर आकर आप ट्रेकिंग, एटीवी राइडिंग, ज़िप-लाइनिंग, कैंपिंग, बाइकिंग और बांस राफ्टिंग जैसी लोकप्रिय गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। इन रोमांचकारी अनुभवों के साथ आप वायनाड की खूबसूरती देखेंगे तो आपको और भी मज़ा आएगा। 

Ancient Heritage
Wayanad Ancient Heritage

वायनाड को पर्यटन के साथ साथ अपनी प्राचीन विरासत के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप  वायनाड के इतिहास को भी भलीभाँति जान और समझ सकते हैं। इस जगह पर कुछ ऐसी प्राचीन गुफाएँ मिली हैं जिनमें प्रागैतिहासिक सभ्यता के साक्ष्य पाए गए हैं। इन जगहों पर 3,000 साल से भी पुरानी नक्काशी और चित्र मिले हैं। इस जगह से तमाम जनजातियों, उनके रीति-रिवाज के साथ साथ पारंपरिक प्रथाओं की भी जानकारी मिलती है। 

Tribes of Wayanad
Tribes of Wayanad

वायनाड को अपने यहाँ पायी जाने वाली विभिन्न तरह की स्वदेशी जनजातियों के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर कई स्वदेशी जनजातियों का घर है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता देखते ही बनाती है। इस जगह के लोगों के जीवन, उनके खानपान, रहन-सहन और संस्कृति का अनोखा परिचय मिलता है। जिसकी वजह से इस जगह पर आने वाले सैलानियों को बहुत ही प्रामाणिक अनुभव मिलता है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...